शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज ईओयू ने आय से 309.61 प्रतिशत अधिक संपत्ति का किया खुलासा इंजीनियर प्रमोद कुमार की तलाश में जुटी आर्थिक अपराध इकाई शाखा कोशी जोन, सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई (इओयू) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का गंभीर मामला दर्ज किया है। प्रमोद कुमार पर आय से 309.61 प्रतिशत अधिक कुल ₹3,25,09,930 की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करने का आरोप है। ईओयू थाना कांड संख्या-13/2025 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) व 13(2) के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी का नेतृत्व ईओयू के एसपी पंकज कुमार एवं डीएसपी सुनील कुमार द्वारा किया गया, जिसमें अन्य पुलिस अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल थे। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा पिछले वर्षों में कई गुप्त स्रोतों से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई है, अभ...
स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह स्वास्थ्य जागरूकता के लिए समय रहते पहचानें ये संकेत कोशी जोन सहरसा। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता तनाव, असंतुलित खानपान और प्रदूषण के कारण पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति न केवल प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि भविष्य में नपुंसकता का भी कारण बन सकती है। चिकित्सकों ने समय रहते इसके लक्षणों को पहचानने और उचित जांच कराने की सलाह दी है। स्थानीय चिकित्सक बताते हैं कि कमजोर स्पर्म यानी लो स्पर्म काउंट या स्पर्म क्वालिटी में कमी के कई लक्षण होते हैं, जिन्हें सामान्यतः पुरुष नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि यदि पुरुषों में यौन इच्छा में कमी, इरेक्शन में समस्या, थकावट, तनाव, बाल झड़ना, वजन बढ़ना या स्तनों का फूलना जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हों, तो यह स्पर्म की कमजोरी का संकेत हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार टाइट अंडरवियर पहनना, धूम्रपान, शराब का अत्यधिक सेवन, मोबाइल-लैपटॉप को गोद में रखकर देर तक काम करना, ...
नगर निगम सहरसा के तत्कालीन भ्रष्टाचारी आयुक्त अनुभति श्रीवास्तव की पत्नी ? बिहार से उत्तर प्रदेश तक नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने अर्जित किये अकूत संपत्ति आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा कोशी जोन सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक एवं साईबर अपराध प्रभाग) को मिली विश्वस्त सूचना के आधार पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी (सीवान) श्री अनुभूति श्रीवास्तव पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जाँच में यह सामने आया है कि उन्होंने अपनी वैध आय से 71 लाख 01 हजार 908 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय का करीब 78.91% अधिक है। इस आलोक में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या–20/2025 (दिनांक 18.08.2025) दर्ज किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय से प्राप्त तलाशी अधिपत्र के आधार पर 20 अगस्त को सीवान, पटना और लखनऊ स्थित उनके ठिकानों पर छापामारी की गई। शेल कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग 2013 बैच के नगर विकास सेवा के पदाधिकारी श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी नलिनी प्रकाश (नलिनी क्रियेशन आर्ट स्टूडियो, लखनऊ) के सहयोग से “संस्कार इंटरप्राइजेज” और “बुण्यांस सलूशन प्रा. लि.” जैसी शेल कं...
Comments
Post a Comment