ऑपरेशन मुस्कान फेज-11 में कितने के चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऑपरेशन मुस्कान फेज-11 में कितने के चेहरों पर लौटी मुस्कान सहरसा पुलिस ने 40.03 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान कोशी जोन, सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के फेज-11 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम एवं चोरी हुए कुल 209 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गुरुवार को पुलिस केंद्र सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 3 हजार 71 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुम या चोरी होने की सूचना के बाद दर्ज सनहा एवं प्राथमिकी के आधार पर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मोबाइल की बरामदगी की गई। ऑपरेशन मुस्कान के फेज-01 से फेज-11 तक अब तक कुल 860 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार 83 रुपये है। अब तक 860 मोबाइल बरामद कर धारकों को किए जा चुके हैं सुपुर्द फेज-11 में...