Posts

Showing posts with the label Politics

परिवहन मंत्री शिला मंडल के बेतुका बयान पर हुआ प्रदर्शन

Image
  परिवहन मंत्री शिला मंडल के बेतुका बयान पर हुआ प्रदर्शन सहरसा - वीर कुंवर सिंह चौक पर बाबू वीर कुंवर सिंह जागरण मंच द्वारा बिहार सरकार की केबिनेट मंत्री शीला मंडल द्वारा सितामढी के एक कार्यक्रम में बाबू वीर कुंवर सिंह पर अपमान जनक टिप्पणी दिए जाने पर सदस्यों द्वारा पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया । मंच के सचिव विजय बसंत ने कहा की इतिहास के पन्नों में बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य की गाथा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है , भारत का बच्चा बच्चा उनको अपनी प्रेरणा मानते हैं , लेकिन एक संवैधानिक पद पर विराजमान व्यक्ति द्वारा स्वतंत्रता सेनानीयों का अपमान करना घोर निंदनीय है , मंच के सदस्यों ने कहा की बिहार सरकार अविलंब शीला मंडल को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो  और आगे कभी ऐसी ओछी राजनीति ना हो ये सुनिश्चित करें , न हमलोगो के लिए भारत के सभी शहीद और स्वतंत्रता सेनानीयो का सम्मान सर्वोपरि है क्यूंकि देश के लिए मर मिटने वालों की कोई जात धर्म नहीं होती है ।  आक्रोशित लोगों ने कहा की अगर अविलंब कार्यवाही नहीं होती है तो बिहार ही नहीं देशभर में बरा आंदोलन करने...

भाजपा नेता के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

Image
 भाजपा नेता के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन सहरसा - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्व0 कार्तिक कुमार सिंह के निधन पर जिले के बीजेपी कार्यालय पटुआहा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ,  डॉ राम नरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, राजीव रंजन , जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ,मीरा रंजन, भाजपा जिला महामंत्री श्री कृष्ण झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र ना सिंह, राज किशोर झा, रविन्द्र कुमार झा, फूल बाबू, डॉ शशी शेखर सम्राट, ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस आयोजन का संचालन जिला महामंत्री दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ। बीजेपी के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि बीजेपी कार्यालय को बनाने में कार्तिक सिंह का अहम योगदान था वह हमेशा बड़े भाई की तरह साथ निभाते थे। वहीं सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि कार्तिक बाबू के नहीं रहने से सहरसा भाजपा कमजोर हुई है यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस क्षति ...

सातवीं बार बिहार का बागडोर नीतीश कुमार के हाथ

Image
  सातवीं बार बिहार का बागडोर नीतीश कुमार के हाथ नीतीश कुमार सहित 15 मंत्री को राज्यपाल ने दिलाया शपथ पटना -  नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपत ले लिया। बीते कल एनडीए घटक दलों के साथ एक बैठक हुई और बैठक में एक बार फिर एनडीए के घटक दलों ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया।  वहीं इस बार उप मुख्यमंत्री से शुशील मोदी का पत्ता फिलहाल साफ हो गया। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार (जदयू) को मात्र 43 सीट , (बीजेपी) को 74 एवं (भीआईपी) को चार व जीतन राम मांझी के पार्टी (हम)  को मात्र 04 सीट प्राप्त हुआ है। वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र जो निर्दलीय जीत कर आये है वह भी जदयू को समर्थन दे दिए। कुल मिलाकर एनडीए गठबंधन को 126 सीट प्राप्त हुआ। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने नीतीश कुमार सहित 15 लोगों का आज शपथ दिलाया। जिसमें दो उप मुख्यमंत्री भी शामिल है। जिन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उसमें तारकिशोर प्रसाद , रेणु देवी , मंगल पांडेय , अमरेंद्र प्रसाद सिंह , रामप्रीत पासवान , जी...

243 विधानसभा सीटों में किस जाति के कितने विधायक बने

Image
 243 विधानसभा सीटों में किस जाति के कितने विधायक बने 28 विधायक राजपूत समाज के बने SAHARSA - बिहार में कुल 28 राजपूत विधायक जीतकर आए हैं जबकि 2015 में 20 विधायक जीते थे। इस तरह से राजपूत विधायकों की संख्या में 8 का इजाफा हुआ है। बीजेपी ने इस बार 21 राजपूतों को टिकट दिया था, जिनमें से 15 जीते हैं वहीं जेडीयू के 7 राजूपत प्रत्याशियों में से महज 2 ही जीत सके और दो वीआईपी के टिकट पर जीते हैं। इस तरह से एनडीए के 29 टिकट में से 19 राजपूत विधायक बने हैं। जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 18 राजपूतों को टिकट दिया था, जिनमें से महज 8 ही जीत सके हैं। आरजेडी ने इस बार 08 टिकट दिए थे, जिनमें से सात जीते हैं जबकि कांग्रेस के 10 में से एक को जीत मिली है। इसके अलावा एक निर्दलीय राजपूत विधायक ने भी जीत दर्ज किया है। पिछले चुनाव में बीजेपी से 9, आरजेडी से 2, जेडीयू से 6 और कांग्रेस से तीन राजपूत विधायक चुने गए थे। ऐसे में बीजेपी और आरजेडी में इजाफा हुआ है तो कांग्रेस और जेडीयू में कमी आई है। 21 विधायक भूमिहार वर्ग के बने हैं बिहार चुनाव में इस बार विभिन्न दलों से 21 भूमिहार विधायक चुनकर...

किस विधानसभा में कितने मतदाता ने नोटा में डाला वोट

Image
किस विधानसभा में कितने मतदाता ने नोटा में डाला वोट एनडीए में हर्ष दो जदयू एक बीजेपी एवं एक राजद के खाते में गया सीट SAHARSA - आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न हो गया और सहरसा से दो जदयू एक बीजेपी एवं एक राजद प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया। बिहार चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सहरसा जिले के सोनवर्षा विधानसभा से जदयू के रत्नेश सादा विजयी हुए। रत्नेश सादा को 67 हजार  530 मत प्राप्त हुआ वहीं महागठबंधन के तारणी ऋषिदेव जो कॉंग्रेस के उम्मीदवार थे उनको 53 हजार 798 मत प्राप्त हुआ और वह दूसरे स्थान पर रहे। सोनवर्षा विधानसभा से इस बार 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और वहां पर 01 लाख 67 हजार 690  मतों का गिनती हुई जबकि 1700 मत नोटा के पक्ष में लोगों ने गिराया। सहरसा विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार आलोक रंजन की जीत हुई और इनको 01 लाख 03 हजार 199 मत प्राप्त हुआ वहीं लभली आनंद को 83 हजार 22 मत प्राप्त हुआ जो राजद से प्रत्याशी थे। सहरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 02 लाख 25 हजार 767 मत का जनता ने उपयोग किया और 5304 हजार मतदाता ने नोटा का उपयोग किया , सहरसा से इस बार 14 प्रत्याशी चुन...

बीजेपी के आलोक एवं जदयू के गूँजेश्वर को लोगों ने दी बधाई

Image
 बीजेपी के आलोक एवं जदयू के गूँजेश्वर को लोगों ने दी बधाई सहरसा विधानसभा सीट से आलोक रंजन की जीत के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही महिषी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी गूँजेश्वर साह को भी लोग जीत की लगातार बधाई दे रहे है। मालूम हो कि इस बार कांटे की टक्कर में महिषी विधानसभा से गूँजेश्वर साह जीते है। वहीं बहुत कम मतों से राजद के गौतम कृष्ण की हार हुई है। जबकि सहरसा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आलोक रंजन काफी मतों से राजद के लभली आनंद को पराजित कर सहरसा में अपना कमल खिलाया है। इन प्रत्याशियों के जीत पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह , शिवभूषण सिंह , पंकज ठाकुर , पंकज पाठक , मनोरंजन चौधरी , बीजेपी सत्तरकटैया के मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता ने बधाई दिया है। वही महिषी से जितने वाले जदयू विधायक गूँजेश्वर साह को सत्तरकटैया के प्रखंड जदयू अध्यक्ष उपेंद्र दास , रंजीत मुखिया , मुखिया सुरेश चौधरी , मनोज दत्ता , रंजीत महतो , भीम नरायन महतो , नितेंद्र वर्मा , सुधांशु शेखर , शैलेन्द्र मोहन भारती , मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार , राजू सिंह आदि ने बधाई द...

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का जलवा रहा बरकरार आठवीं बार बने विधायक

Image
  ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का जलवा रहा बरकरार आठवीं बार बने विधायक सुपौल- जिले के पांचों विधान सभा सीट पर एनडीए गठबंधन ने बढ़त बनाया है। हालांकि अभी गिनती फाइनल नहीं हुआ है लेकिन सुपौल, निर्मली और पिपरा विधान सभा सीट पर एनडीए की जीत हुई है। जबकि छातापुर और त्रिवेणीगंज विधान सभा की गिनती अभी चल ही रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों सीट पर भी एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुपौल  विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवीं बार बिहार सरकार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत हासिल किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मिन्नत रहमानी को 28574 मतों से पराजित किया। वही पिपरा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जदयू के टिकट पर भाग्य आजमा रहे रामविलास कामत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के विश्वमोहन कुमार को 19720 मतों से पराजित किया। जबकि निर्मली विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव राजद  विधायक यदुवंश कुमार यादव से 25 वें राउंड में लगभग 34000 मतों से आगे हैं। वहीं छातापुर से भाजपा के  नीरज कुमार बबलू अप...

किस विधानसभा में किस प्रत्याशी को जनता ने पहनाया सरताज

Image
 किस विधानसभा में किस प्रत्याशी को जनता ने पहनाया सरताज सहरसा -  बिहार विधानसभा का परिणाम आने के बाद एनडीए कार्यकर्ता में ख़ुशी का लहर दौड़ गया है। अहले सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली गिनती का परिणाम भी लगभग देर रात आठ बजे के आसपास निकला। सहरसा विधानसभा क्षेत्र संख्या - 75  से बीजेपी के आलोक रंजन ने भाड़ी मतों से जीत दर्ज कराया एवं राजद के निकटतम प्रतिद्वंद्वी लभली आनंद को शिकस्त दिया। वहीं सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र संख्या 74 से  तीसरी बार जदयू के रत्नेश सादा ने जीत का परचम लहराया एवं कॉंग्रेस के तारणी ऋषिदेव को पराजित किया। जबकि महिषी विधानसभा क्षेत्र संख्या- 77 से राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण जदयू के गूँजेश्वर साह से महज बहुत कम मतों से पराजित हो गए। हालांकि बिहार में अब तक आये रुझानों के अनुसार राजद सबसे बड़ी पार्टी उभरती हुई नजर आ रही है जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी है। वहीं जदयू इस बार के चुनाव में काफी सिमटती हुई नजर आ रही है। वैसे अभी तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक बार एनडीए पुनः सरकार बनाने में कामयाब होती दिख रही है।  राजीब झा -  सहरसा

ओपिनियन पोल किस विधानसभा से किसकी होगी जीत ?

Image
ओपिनियन पोल किस विधानसभा से किसकी होगी जीत ? ओपिनियन पोल के अनुसार दो पर राजद एक लोजपा एवं एक पर संशय बरकरार निर्णय कल SAHARSA - आसन्न बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव संपन्न हो गया लेकिन किस विधानसभा से कोन प्रत्याशी जीत दर्ज करेगें इसका निर्णय कल हो जायेगा। जानकारी हो कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में चारों विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न हो गया।                                                       जनता के ओपिनियन पोल के अनुसार महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण अपना जीत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं जदयू के गूँजेश्वर साह दूसरे नंबर पर रह सकते है। दूसरी और अगर सहरसा विधानसभा की बात करें तो सहरसा विधानसभा से भी महागठबंधन की जीत का समीकरण बनता दिख रहा है। हालांकि यहां से बीजेपी के प्रत्याशी  आलोक रंजन ने भी जनता के बीच खूब पसीना बहाया है। बाबाजूद जनता के समर्थन के हिसाब से यहां से राजद प्रत्याशी लभली आंनद जीत के तरफ...

दो विधानसभा में सुबह सात बजे चार बजे तक होगा मतदान

Image
 दो विधानसभा में सुबह सात बजे चार बजे तक होगा मतदान 13 लाख 13 हजार 777 मतदाता करेगें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सहरसा -  आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण का मतदान कल 07 नवंबर रोज शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगा।  सहरसा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से चार बजे तक होगी जबकि दो विधानसभा में सुबह सात बजे से शाम के 06 बजे तक मतदान होगी। मालूम हो कि जिले के महिषी विधानसभा और सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा में सुबह के सात बजे से 04 बजे तक मतदान होगा  जबकि सहरसा विधानसभा एवं सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 07 बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होगा। इस बार के मतदान में 13 लाख 13 हजार 777 मतदाता जिले के चारों विधानसभा में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ी है जबकि कई पार्टियों के नेताओं ने भी अपने प्रत्याशी के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैली को संबोधित किया है।  जिला प्रशाशन द्वारा प्राप्त आंकड़ें के अनुसार विधानसभा क्षेत्र संख्या-74 सोनवर्षा में  कुल ...

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में किया शो.

Image
  उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में किया शो... रोड शो के दौरान कई बार गाड़ी पर उठे और बैठे उप मुख्यमंत्री सहरसा - बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखड़ी चरण के अंतिम प्रचार दिनों में सहरसा से बीजेपी प्रत्याशी आलोक रंजन के पक्ष में रोड शो किया। जानकारी हो कि 07 नवंबर को आखड़ी चरण का मतदान है एवं दस नवंबर को मतदान की गिनती है।  बीजेपी ने कोशी क्षेत्र से दो प्रत्याशी को टिकट दिया है जिसमें सहरसा विधानसभा क्षेत्र संख्या 75 से आलोक रंजन है और सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा से नीरज कुमार बबलू प्रत्याशी है।  उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जब रोड शो कर रहे थे तो उनके साथ मधेपुरा लोकसभा से जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव , बीजेपी के प्रत्याशी आलोक रंजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सुशील मोदी का रोड शो कार्यक्रम सहरसा के हवाईअड्डा से थाना चौक , डीबी रोड , शंकर चौक , महावीर चौक आदि जगहों पर चला। राजीब झा -  सहरसा

भगवा रंगमय हुआ योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा

Image
योगी आदित्यनाथ ने सिमरीबख्तियारपुर के चुनावी सभा में राजद और कॉंग्रेस पर जमकर साधा निशाना भगवा रंगमय हुआ योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा SAHARSA - बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार कल शाम 05 नवंबर रोज गुरुवार को खत्म हो जाएगा। नेताओं का आखिड़ी चरण में चुनावी रैली चरम पर है और नेता एक पर एक सभा को संबोधित कर रहे है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भीआईपी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश सहनी के लिए चुनाव प्रचार किया।  उनके आगमन पर उनकी सभा लगभग भगवारंग में रंगी हुई थी।जैसे ही योगी आदित्यनाथ सिमरीबख्तियारपुर के उच्य विद्यालय मैदान में पहुँचे लोगों ने जम कर तालियाँ एवं नारे से उनका अभिनंदन किया। हालांकि उन्होंने चुनावी सभा में कॉंग्रेस और राजद को अपने आरे लिया और उनके कार्यकाल की लोगों को याद दिलाई। लेकिन उनके सभा में लोगों के प्रति एक अजीब उत्साह नजर आया।  उनके भाषण से अधिक लोग उनको देखने और उनको सुनने आये थे। उन्होंने लोगों से अपील किया एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन दें बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में आगे बढ़...

हमने न्याय के साथ विकास किया फिर मौका दीजिये - नीतीश कुमार

Image
हमने न्याय के साथ विकास किया फिर मौका दीजिये -  नीतीश कुमार   हमारी सरकार बनी तो हर घर में सोलरप्लेट लाईट देगें बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने महिषी विधानसभा के नोहट्टा उच्य विद्यालय प्रांगण में जदयू प्रत्याशी गूँजेश्वर साह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में कितना सुधार हुआ आप लोगों से छुपा नही है। अभी आप लोग सुन रहे थे हमारे साथी बता रहे थे कि हर घर में बिजली हमने जो वादा किया उससे पहले मंत्री विजेंद्र यादव के सहयोग से पहुँच गया। आज दरभंगा जाने में लोगों को सहूलियत हो रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग पूर्व 15 वर्षों का इतिहास देख चुके है कैसा जंगलराज था।  आज हमने हर गाँव में गली में सड़क नाला सब दे दिया है। पहले एक अस्पताल में एक महीने में महज 10 मरीज आते थे आज उसी अस्पताल में दस हजार मरीज महीने में दिखाने आते हैं। हमारी सरकार आप लोग बनाये अब हर घर में सोलरप्लेट वाली बिजली उपलब्ध करवाऊंगा। चुनावी सभा को संबोधित करते ही उन्होंने राजद के तत्कालीन पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर को श्र...

छह वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर पुनः पधारेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Image
  छह वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर पुनः पधारेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हुआ था सहरसा के पटेल मैदान में ही आगमन सहरसा -  प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारी कर ली गयी है। कुछ घंटों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सहरसा के पटेल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेगें। जानकारी हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए गठबंधन के लिए जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इस बार सहरसा के चार विधानसभा सीटों में सहरसा से बीजेपी के आलोक रंजन , महिषी से जदयू के गूँजेश्वर साह , सोनवर्षा आरक्षित सीट से रत्नेश सादा और सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से भीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी उम्मीदवार है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है। उनके आगमन पर ढोल नगाड़ों , बेंड बाजे एवं शंखनाद भी होगा। मिली जानकारी के अनुसार कई बीजेपी के दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेगें जबकि हजारों भीआईपी कार्यकर्ता भी उनके आगमन पर मौजूद रहेगें। मालूम हो कि 06 वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर एक बार फिर चुनावी रैली को संबोधित करने...

बिहार से नीतीश को हटाना है - चिराग पासवान

Image
  बिहार से नीतीश को हटाना है -  चिराग पासवान सहरसा - महिषी विधानसभा में लोजपा प्रत्याशी अब्दुल रज्जाक के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने पहुँचे चिराग पासवान ने जम कर नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नीतीश सरकार को हटाना है और नया सरकार लाना है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यहां से रज्जाक को आपलोग अपना मत सात तारीख को दीजिये और नीतीश कुमार को हटाये।  राजीब झा- सहरसा

भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से हम अकेले लड़ रहे हैं - तेजस्वी यादव

Image
  भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से हम अकेले लड़ रहे हैं -  तेजस्वी यादव   इसबार का मुद्दा है पढ़ाई , कमाई , दवाई , सिंचाई और महंगाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को महिषी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा का कार्यक्रम महिषी विधानसभा क्षेत्र के लहटन चौधरी इंटर कॉलेज में आयोजित था और हजारों की संख्या में लोग तेजस्वी के भाषण को सुनने आये थे। तेजस्वी ने मंच पर आते ही नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से में अकेले लड़ रहा हूँ। हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले मंत्रीमंडल की बैठक दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी दूंगा। आज लोगों की जरूरत है पढ़ाई , कमाई , दवाई , महंगाई और सिंचाई लेकिन वर्तामान सरकार सब कुछ में असफल है। तेजस्वी ने तत्कालीन राजद के मंत्री रहे अब्दुल गफ्फूर जी के प्रति संवेदना प्रगट करते हुए कहा कि आज उनके छोटे पुत्र और मेरे भाई लोजपा मैं चले गए है और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है और वह मोदी ...

दो युवा नेता का कल महिषी विधानसभा में चुनावी सभा

Image
  दो युवा नेता का कल महिषी विधानसभा में चुनावी सभा SAHARSA- बिहार में नेताओं का चुनावी सभा अनवरत जारी है। इसी कड़ी में दो युवा नेता तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का कल महिषी विधानसभा क्षेत्र के दो अलग अलग जगह पर चुनावी सभा होगा एवं दोनों युवा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि लोजपा के राट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महिषी विधानसभा से अब्दुल रज्जाक को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब्दुल रज्जाक के पिता डॉ अब्दुल गफ्फूर कई बार राजद से महिषी विधानसभा का नेतृत्व कर चुके थे। अब्दुल गफ्फूर के निधन उपरांत राजद ने रज्जाक को अपना टिकट नही दिया तो उन्होंने लोजपा का दामन थाम लिया। कल चिराग पासवान का नोहट्टा उच्य विद्यालय के प्रांगण में चुनावी रैली है। दूसरी और महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण के लिए चुनाव प्रचार करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कल दिन के ग्यारह बजे लहटन चौधरी इंटर कॉलेज पस्तपार पहुँच रहे हैं। कल दो युवा का महिषी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दौरा है । अब देखना होगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार कितना जनता को अपने नेता के सामने एकत्रित कर पाती है। राजद जिलाध्यक्ष ताह...

चुनाव में आमलोग व्यक्ति को वोट करें - सुभाष गांधी

Image
  चुनाव में आमलोग व्यक्ति को वोट करें - सुभाष गांधी बिहार विधानसभा की चुनाव हो रही है और कोशी इलाके में तीसरे चरण के दौर में मतदान होगा आमलोगों को मतदान करना चाहिए लेकिन मतदान पार्टी, जाति देखकर नही अपितु व्यक्ति को देखकर करना चाहिए। समाजसेवी सुभाष गांधी ने बताया कि किसी पार्टी अथवा किसी जाति के पक्ष में नही हूँ लेकिन इस बार जो चुनाव हो रही है इसमें आमलोगों को यह होना चाहिए कि वह व्यक्ति को अपना वोट दे। उन्होंने बताया कि पहले भी सांसद और विधायक चुने जाते थे लेकिन उनका मकसद था समग्र विकास। आज ऐसा नही हो रहा है सहरसा जिले में कई ऐसे उद्योग है जो विकास की बाट जोह रही है। उन्होंने बताया कि बैजनाथपुर पेपर मिल , रेशम उद्योग , खादी ग्रामोद्योग जैसे कई ऐसे जगह है जिनका विकास निहायत जरूरी है लेकिन उन चीजों के विकास में जंग लग गयी है। आम आवम ऐसे प्रतिनिधि को चुने जो सहरसा की समस्या का निदान कर सके। आज सहरसा की सड़कें चलने लायक नही है। स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है लोग रोजगार के तालाश में भटक रहे है अन्यथा पलायन को मजबूर है। सुभाष गांधी ने बताया जनता जाग चुकी है चुनाव में रोजगार भी मुद्दा बना है। ...

भरष्टाचार के मामले में लोग अंदर गए ,शाम होते लोग घर से बाहर नही निकलते थे- नीतीश कुमार

Image
  भरष्टाचार के मामले में लोग अंदर गए - नीतीश कुमार सहरसा - (सोनवर्षा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पंद्रह वर्षों के कार्य की उपलब्धि तो राजद के पंद्रह वर्षों की खामियां सोनवर्षा विधानसभा एवं सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच शनिवार को परोस दिया। जानकारी हो कि बीते शनिवार को सुशाशन बाबु का सहरसा जिले के हरिवल्लभ उच्य विद्यालय सोनवर्षा एवं सिमरीबख्तियारपुर चुनावी सभा था। सोनवर्षा में जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग पहले शाम होते घर से बाहर नही निकलते थे। कहीं स्कूल , अस्पताल नही था ये हालत था बिहार का अपराध चरम सीमा पर था। लेकिन हमने बेहतर बिहार बनाया और अपराध मुक्त बनाया।   शाम होते लोग घर से बाहर नही निकलते थे  उन्होंने राजद के मुखिया लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि आज लोग भरष्टाचार के आरोप में भीतर है। यहीं नही उन्होंने शराब बंदी पर भी खूब वाहवाही लूटी। हालांकि उन्होंने इस बहाने भी शराब के अवैध कारोबारी पर नेताओं की मिलीभगत का संकेत इशारों में दिया। नीतीश कुमार ने सोनवर्षा से जदयू प्रत्याश...

सहरसा में दो सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Image
 सहरसा में दो सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार   सोनवर्षा एवं सिमरीबख्तियारपुर में होगा नीतीश का चुनावी सभा SAHARSA - बिहार विधानसभा 2020 के प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया। दूसरी चरण एवं तीसरे चरण को लेकर नेताओं का चुनावी सभा जारी है। इसी कड़ी में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार तीसरे चरण में होने वाले चुनाव का प्रचार करने 31 नवंबर रोज शनिवार को सहरसा आ रहे है। मुख्यंमत्री नीतीश कुमार सहरसा में सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिवल्लभ उच्य विद्यालय के मैदान में जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के लिए जनता से मत मांगने आ रहे हैं। वही सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी के लिए सिमरीबख्तियारपुर उच्य विद्यालय के मैदान में जनता से रूबरू होगें और एनडीए गठबंधन के लिए लोगों से मत मागेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नीतीश कुमार का छह सभा होगा जिसमें दो सभा सहरसा जिले में होगा। राजीब झा /  सहरसा