Posts

Showing posts with the label राजनीति

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन

Image
 75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन  मुहर्रम पर्व पर करतब दिखाते हुए पूर्व सांसद एम्स सहित अन्य मांग को लेकर कल की बंदी में सभी सहयोग करें - पूर्व सांसद आनंद मोहन राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन हेतु संपर्क करें www.koshizone.com व्हाट्सएप - 9525004966

बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन

Image
  बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन   मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को खोइछा में चुनाव लड़ने हेतु जनता का मिल रहा आशीर्वाद सहरसा - नगर निगम चुनाव अपने चरम पर है लेकिन मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को नगर निगम की जनता अर्थ दान के साथ मतदान का पूर्ण आस्वासन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम को की आगामी 09 जून को नगर निगम चुनाव का मतदान होगा और 11 जून को मतगणना होगा।  नगर निगम की जनता इस चुनाव में 46 वार्ड पार्षद,01 मेयर और 01 उपमेयर का चुनाव करेगी। लेकिन इस चुनाव में सैकड़ों प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विदित हो कि आमजन के नेता रहे भाजपा के पूर्व विधायक संजीव झा अपने पत्नी बैन प्रिया को मेयर की चुनाव में उतरना चाहते थे लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया। झा के निधनोपरांत उनकी पत्नी अपने पति के सपनो को साकार करने आमजन की नेत्री बनकर चुनावी मैदान में उतर गयी। जननेता संजीव झा के सपनों को करेगें साकार वैसे इस चुनाव में दर्जनों उम्मीदवार चुनावी मैदान में है और निर्णय नगर निगम के जनता पर निर्भर है। नगर निगम की जनता किसको अपना सत्ता देती है यह तो मतदान उपरांत मतगणना ...

बिहार विधान परिषद चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र

Image
  बिहार विधान परिषद  चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र सहरसा - कोशी शिक्षक निवार्चन का आज मतदान शुरू हो गया है और जिले के 11 मतदान केंद्रों पर 1404 मतदाता अपना मत डालेगें। जिले में 11 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें नगर में 586 , कहरा में 124 , सौरबाजार  78 , सत्तरकटैया 96 , नवहट्टा 41 , महिषी 123 , सिमरीबख्तियारपुर 96 , पतरघट 55 , बनमा इटहरी 21 , सोनवर्षा 149 एवं सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत 35 मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में फैला हुआ है। आज के इस चुनाव में विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत 48 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं और आज के मतदान की मतगणना 05 अप्रेल को होगी।  08 उम्मीदवारों ने कटवाया था एनआर नूतन कुमारी झा , मतदाता कोशी शिक्षक निर्वाचन के लिए जानकारी के अनुसार 08 प्रत्याशी ने एनआर कटवाया था। इसमें निवर्तमान कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार प...

20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी जीत का कर रहे हैं दावा

Image
  20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी  जीत का कर रहे हैं दावा सहरसा - नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में बहुत प्रत्याशी अब तक आ चुके हैं लेकिन एक ऐसा प्रत्याशी जो युवा है और जिंदगी के कई सपनें उनको पूरा करना है लेकिन समाजसेवा का ऐसा नशा जो अपने नौकरी से त्यागपत्र देकर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।  कोशी निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक प्रत्याशी राज कमल जो प्लस टू जिला स्कूल कटिहार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। लेकिन इस वर्ष होने वाले कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं।  किस किस मुद्दे पर लड़ रहे हैं चुनाव नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना समान काम समान वेतन पुरानी पेंशन योजना का पुनर्स्थापना  शिक्षा का राष्ट्रीयकरण और वैज्ञानिकीकरण विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण आदि हालांकि राज कमल को जो विचार है उनके अनुरूप अगर बुद्धिजीवी का समर्थन इनको प्राप्त होता है तो विकास का रूप रेखा जरूर तैयार होगी। बरहाल 31 मार्च को चुनाव होना है और चुनावी परिणाम के बाद ही यह तय हो पायेगा की मतदाता किसको अपना स...

हाड़ गलाने वाली ठंड में अलाव जलाने वाले युवा समाजसेवी

Image
  हाड़ गलाने वाली ठंड में अलाव जलाने वाले युवा समाजसेवी ठंड में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहें है युवा समाजसेवी आशीष सहरसा - कड़ाके की ठंड में जहां लोग घर से बाहर नही निकल रहे हैं वहाँ शहर के युवा समाजसेवी आशीष रंजन गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। बतातें चलें कि इन दिनों कड़ाके की ठंड चल रही है और आम आवाम घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं शहर के युवा समाजसेवी आशीष एक बार फिर कड़ाके की ठंड में पुनः गरीबों का दिल जितने घर से बाहर निकल गए हैं और चौक चौराहे पर अलाव जला कर लोगों को शकुन पहुँचाने का नेक कार्य करना शुरू कर दिए हैं। मालूम हो कि आशीष अनवरत समाजसेवा में लगे रहते हैं और जिस तरह जनता के बीच बने रहते है यहीं उनका नेक कार्य लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे युवा अगर जनप्रतिनिधि के रूप में चुने जाय तो वार्डों का शतत विकास तय है। हालांकि जनता जाति , पार्टी और धनबल के कारण अपना महत्वपूर्ण मत झांसे में आकर कहीं और डाल देते हैं। लेकिन ऐसे समाजसेवी को अगर जनता अपना समर्थन दे दें तो सरकार की योजनाओं को धारातल पर उतारने में ये समाजसेवी कारगर साबित होंगे। वैसे इस कड़ाके की ठंड में य...

पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

Image
 पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व राजग सरकार एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जिक्र किया है कि छठ पर्व के अवसर पर कोशी मुख्यालय सहरसा में पिछले वर्ष शुरू किया गया भास्कर महोत्सव इस वर्ष नही किया गया है। इसको लेकर आम लोगों में भारी मायूसी है। भगवान भास्कर महोत्सव के अवसर पर सन्ध्या अर्घ्य और उदयगामी सूर्य के समय नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाती थी। लेकिन इस वर्ष आयोजन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के जवाब देने से बचते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग से इस महोत्सव के आयोजन के संबंध में न निर्देश दिया गया न ही राशि आवंटित की गयी।  पिछले वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सहरसा में भास्कर महोत्स की शुरुआत की गयी थी और तत्कालीन बिहार सरकार के विभागीय मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह घोषणा किया गया था कि भास्कर महोत्सव बिहार के कैलेंडर में शामिल किया गया है और ...

होली पर्व को लेकर महिला प्रत्याशी की अपील , रंगों के पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं

Image
 होली पर्व को लेकर महिला प्रत्याशी की अपील , रंगों के पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं रंगों के इस पर्व में आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी लोग हर्षोल्लास पूर्वक होली मनायें - आशीष रंजन समाजसेवी सहरसा- होली पर्व को लेकर सहरसा वार्ड नम्बर 19 की शिक्षित एवं योग्य महिला प्रतिभा कुमारी ने सहरसा जिले वासी सहित अपने वार्ड के लोगों से खास अपील किया है कि आपसी भाईचारे और सभी भेद भाव को मिटाकर कर सभी लोग इस रंगों के पर्व को मनायें। जानकारी हो कि प्रतिभा साजसेवी महिला हैं और उनके पति आशीष रंजन भी समाजसेवा सेवा के लिए समर्पित रहते है। हालांकि आशीष रंजन के सामाजिक सराहनीय कार्य की चर्चा प्रत्येक दिन कहीं न कहीं होती रहती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक दोनों पति पत्नी मिलकर सरकारी लाभ पहुँचाने हेतु तत्पर रहते हैं।  प्रतिभा कुमारी ने होली पर्व को लेकर किया दिए अपने विचार प्रतिभा कुमारी ने होली पर्व को लेकर बताई की इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। उन्होंने बताई की इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता ...

पूर्व विधायक ने डबल इंजन के सरकार का किया पुतला दहन

Image
  पूर्व विधायक ने डबल इंजन के सरकार का किया पुतला दहन किसानों के साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है डबल इंजन की सरकार : किशोर कुमार सहरसा - रबी फसल के लिए हो रही खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ नवनिर्माण मंच के संस्‍थापक व पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्‍व में सैकड़ों किसानों ने बैजनाथपुर चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर किसानों ने जमकर सरकार और काला बाजारी में लिप्‍त कृषि पदाधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। आक्रोशित किसानों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उनके साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है, जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। वहीं, किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि जब किसानों को खाद – बीज की किल्‍लत होगी, तो खेती कैसे होगी। एक ओर बेतहाशा महंगाई की मार, दूसरी तरफ सरकार द्वारा खाद – बीज की आपूर्ति में अक्षम्‍यता बेहद चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि 15 दिनों से ज्‍यादा हो गया है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्‍यान नहीं है। सरकार फेल हो गई है। इसलिए आज किसान आक्रोशित हो कर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि सभी दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा कोडिनैट...

पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक

Image
  पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक सहरसा - बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कोशी की धरती पर पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक संजीव झा को नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड सिंगरौली मध्यप्रदेश का स्वतंत्र निदेशक प्रतिनियुक्त किया है।  जानकारी हो कि पूर्व विधायक संजीव झा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जुड़ कर अपने छात्र जीबन से राजनीति की शुरुआत की थी। एमएलटी कॉलेज, सहरसा से कॉलेज प्रमुख के तौर पे अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक श्री संजीव झा को भारत सरकार में नई जिम्मेवारी के तौर पर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा एनसीएल , नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक मनोनीत किया गया।इसकी अधिसूचना कोयला मंत्रालय द्वारा पत्रांक-21/19/2021-BA(III) के माध्यम से जारी की गई।ज्ञात हो कि पूर्व विधायक श्री संजीव कुमार झा ने 2005 में पहली बार विधायक बनने के बाद जो विकास की लकीरें खींची थी उसकी चर्चा आज भी कोसी के जनमानस में होती है और उनके द्वारा तैयार रोडमैप पर अभी भी सहरसा जिला प्रशासन विभिन्न प्रकार के विक...

प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू

Image
  प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू विजयी समिति सदस्य प्रत्याशियों के द्वार पर खरीद विक्री करने वाले का लगा रहता है तांता सहरसा - जिले में चार प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है और तीन प्रखंड में  प्रत्याशियों के विजयी की घोषणा भी हो गई है। वहीं सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत आज मतगणना होगी एवं प्रत्याशियों की विजयी की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार तीन प्रखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड प्रमुख बनने हेतु समिति सदस्य के खरीदारी का कारोबार भी शुरू हो गया है। जिले में सबसे पहले कहरा प्रखंड अन्तर्गत चुनाव संपन्न हुआ जहां पूर्व से रचना प्रकाश प्रखंड प्रमुख पर तैनात थी। इस बार भी रचना प्रकाश भारी बहुमत से जीत दर्ज की है और प्रमुख की दौर में हैं। वहीं तीसरे चरण में पतरघट प्रखंड अन्तर्गत 11 पंचायत में चुनाव हुए जहां परिणाम भी घोषित हो गया। पतरघट की समिति ने पिछले पंचवर्षीय में उषा देवी को प्रखंड प्रमुख के रूप में चयन किया था। इस बार भी उषा देवी पति जयकांत यादव किशनपुर पंचायत से समिति सदस्य के रूप विजयी घोषित हो गयी है और प्रखंड प्रमुख के दौर में लगी ...

पंचगछिया की जनता सुमन कुमार सिंह देगी अपना समर्थन ?

Image
  पंचगछिया की जनता सुमन कुमार सिंह देगी अपना समर्थन ? शोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के अनुसार जनता का मिल रहा है समर्थन सहरसा - जिले का सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाका जहां महात्मा गांधी तक पहुँचे तक विस्मिल्लाह खां की शहनाई तक गूंजी उस इलाके में एक युवा का शोशल मीडिया के माध्यम से अनवरत तस्वीर वायरल हो रहा है। जानकारी हो कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत चुनाव होना है। लेकिन इस चुनाव में सभी पदों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन सत्तरकटैया के पंचगछिया पंचायत से मुखिया पद हेतु चुनाव लड़ने वाले सुमन कुमार सिंह को शोशल मीडिया के माध्यम से अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। पंचायत के जो बड़े बुजुर्ग है वह सुमन कुमार सिंह को अपना आशीर्वाद दे रहे है एवं उनको अपना समर्थन देते हुए दिख रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में किसको जनता अपना समर्थन देती है और किसको सरताज बनाती है कहना मुश्किल होगा लेकिन अब तक जो पोस्ट शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उससे यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि जनता का समर्थन सुमन कुमार सिंह को प्राप्त हो रहा है। मुखिया प्रत्याशी ...

मुखिया प्रत्याशी सिकन्दर को मिल रहा है जनता का समर्थन

Image
  मुखिया प्रत्याशी सिकन्दर को मिल रहा है जनता का समर्थन पंचायत का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता -  सिकन्दर कुमार चौधरी सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत पटोरी पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी सिकंदर चौधरी को जनता का समर्थन मिलने वाला एक तस्वीर सामने आया है। सिकन्दर कुमार चौधरी ने तस्वीर वाले मामले पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार मुखिया का प्रत्याशी हूँ और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।  उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी सड़क , पुल , पुलिया , गली नली , स्कूलों को पूर्णतया तंदुरुस्त करने का काम करूँगा। जानकारी को की पिछले पंचवर्षीय में  पंचायत के मुखिया सुरेश चौधरी थे और उनका कोरोना के कारण मौत हो गयी। हालांकि उनके परिवार के साथ भी पंचायत वासी को समर्थन प्राप्त है। सिकन्दर ने जानकारी दिया कि सरकार द्वारा जितनी योजना लागू है उनको हर हाल में धरातल पर उतारूंगा , जनवितरण प्रणाली के दुकानों से लाभुकों को शत प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का प्रयास करूँगा। हाला...

सुजीत कुमार सिंह बने जदयू के जिला महासचिव

Image
  सुजीत कुमार सिंह बने जदयू के जिला महासचिव सहरसा -  जदयू के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने अपने पार्टी का जिला महासचिव सुजीत कुमार सिंह को बनाया है। पार्टी ने सुजीत कुमार सिंह पर विस्वास करते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने जानकारी दिया कि सुजीत कुमार सिंह का पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखकर जिला कार्यकारणी कमिटी का जिला महासचिव बनाया गया है। जानकारी हो कि सिंह हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करते रहते हैं। Rajeev jha - saharsa

पस्तपार के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा

Image
  पस्तपार के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा सहरसा - जिले के चर्चित पर्यटन स्थल कन्दाहा सूर्य मंदिर के पास लगभग दर्जनों युवकों एवं बुजुर्गों ने मीडिया के द्वारा पंचायतीराज चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि " पस्तपार पंचायत के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा "  सरकार द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गयी है और जिले के दस प्रखंड में दूसरी चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक पंचायत में चुनाव करवाया जायेगा। इसी कड़ी में नवम चरण में जिले के महिषी प्रखंड अन्तर्गत चुनाव होगा। महिषी प्रखंड के पस्तपार पंचायत अन्तर्गत चुनावी गतिविधि जारी है। हालांकि वर्तमान में पंचायत के मुखिया राहुल राज है लेकिन इनके ऊपर कई तरह के आरोप पंचायत के लोगों ने लगाया है। यही नही पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक एवं रानी देवी ने निर्वाचन आयोग तक को मुखिया के गतिविधि पर आरोप लगा कर पत्र प्रेषित किया था।  निर्वाचन आयोग द्वारा पत्र प्राप्ति के बाद सरकार के तत्कालीन उप सचिव ने जिलाधिकारी को इस संदर्भ में पत्र प्रेषित कर जांच का जिक्र किया था।  हालांकि उथल पुथल पंचायत में...

जनता ले लिया विचार अबकी बार अंजय कुमार

Image
  जनता ले लिया विचार अबकी बार अंजय कुमार सहरसा - सहरसा जिले के एक ऐसे समाजिक कार्यकर्ता जिनके बारे में जनता ने स्वतः निर्णय लिया है कि अबकी बार परिवर्तन करेगें और अपने पंचायत का प्रधान अंजय कुमार को बनाना है। पंचायत के विपिन कुमार ने बताया कि पंचायत का कमान ऐसे लोगों को सौंपना है जो सुख दुःख में खड़ा उतरे। जनता का योजना जनता को समर्पित रहेगी - अंजय जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत भेलवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अंजय कुमार एक कुशल समाजिक कार्यकर्ता हैं पंचायत वासी के साथ यह हमेशा खड़ा उतरते रहते हैं। दर्जनों लोगों से मिलने पर पंचायत के आम आवम ने एक शुर में एक साथ यह नारा दिया और बताया कि जनता ने लिया है विचार अबकी बार अंजय कुमार। गणेश यादव , महेंद्र यादव , लालू यादव , गोमती देवी , देबकी देवी , राहुल कुमार आदि ने बताया कि चौथे चरण में चुनाव होगा और अंजय कुमार अपार बहुमत से जीतेगें। हालांकि कौन जीतेगें और कौन हारेगें इन बातों की पुष्टि हमारी वेबसाइट कोशी जोन नही करती है। लेकिन समाजिक कार्यकर्ता के अलावे कई और प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जनता किसको अपना नेता चुनती है ये तो वक़्त ही ...

क्षेत्र का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता - संजय

Image
  क्षेत्र का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता - संजय सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत पटोरी पंचायत से आगमी चुनाव में चुनाव लड़ने वाले पंचायत समिति पद के भावी प्रत्याशी संजय कुमार चौधरी ने तय किया कि अगर जनता का साथ मिला तो पंचायत का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की जितनी योजना है उनको धरातल पर उतारने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि पटोरी पंचायत में जो विभिन्न जगहों पर मछली एवं मांस का दुकान लगता है उनके लिए स्थाई समाधान निकलूंगा और इन लोगों को नियमित बाजार होगा। संजय ने बताया कि पंचायत की जितनी सड़क है उनके लिए तमाम योजना लागू कर तंदुरुस्त करूंगा और एक पंचायत से दूसरे पंचायत को जोड़ने का काम करुंगा। संजय कुमार चौधरी ने यह भी बताया कि पंचायत के जितने दलित , शोषित एवं पिछड़े वर्ग के लोग है उनलोगों तक सरकार की तमाम योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास करूंगा। संजय ने यह भी बताया कि पंचायत के तमाम महादलित को सरकारी लाभ मिले इनके लिए सरकार से ऊपर तक लडूंगा और उनको उनका वाजिब हक दिलाऊंगा। वैसे पटोरी पंचायत के जनता भी संजय के साथ है लेकिन चुनाव के दौरान ऊ...

जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर

Image
  जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर SAHARSA - जिले में 938 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाली खाद्यान्न की जानकारी फ्लैक्स एवं बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं की दी जायेगी। जानकारी हो कि पिछले वर्ष भी जब कोरोना ने दस्तक दिया तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को मुफ्त खाद्यान्न दिया गया था। लेकिन पुनः जब कोरोना का दूसरा लहर शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया कि प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दिवाली तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जाय। इसी कड़ी में माह मई 2021 में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को बिहार सरकार एवं प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न दिया गया। जबकि माह जून 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त एवं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित दर प्रत्येक राशनकार्ड धराक को दुगुना खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह खाद्यान्न आगामी माह नवंबर 2021 तक लोगों को दिया जायेगा। सरकार द्वारा मुफ्त खाद्यान्न की जानकारी आम आवम एवं उपभोक्ताओं तक पहुँच...

विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुआ आयोजित

Image
  विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुआ आयोजित सहरसा - भारतीय जनता पार्टी सहरसा की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार सिंह के संचालन में दिन के 1-बजे से वर्चुअल बैठक की गई।बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष ने भाग लिया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की जिसमें 21 जून योग दिवस का प्रभारी डॉ शशी शेखर झा सम्राट को बनाया गया है। योग दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मनोहर उच्च विद्यालय में सुबह 07 बजे उपस्थित होकर योग दिवस में भाग लेंगे।  वहीं 22 जून को डॉ शैलेन्द्र कुमार के नयन ज्योति नेत्रालय रिफ्यूजी चौक बनगांव रोड में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर परिचर्चा का आयोजन  दिन के 01 बजे से आयोजित किया गया है। 23 जून पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सभी पंचायत के बुथ स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें वृक्षा रोपण किया जाएगा इस कार्यक्रम का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्यामल पौदार एवं जिला मंत्री राजीव रं...

बिहार के सभी उपस्वास्थ केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना के तीसरी लहर से पहले ठीक करें - इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह

Image
बिहार के सभी उपस्वास्थ केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना के तीसरी लहर से पहले ठीक करें - इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह  पूर्व कैबिनेट मंत्री व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ई0 नरेंद्र कुमार सिंह नीतीश कुमार के है क्लास साथी सहरसा - बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह अपने क्लास साथी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से अपने गाँव के बदहाल स्वास्थ्य केंद्र को ठीक करने का आग्रह किया है। इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिषी प्रखंड अन्तर्गत मैना हमारा पैतृक गांव है। लेकिन इस गाँव का स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है और इनपर ध्यान देने की निहायत जरूरत है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना का जो स्थित है उस में ऐसे स्वास्थ केंद्र को चुस्त दुरुस्त रखना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गाँव में उपस्वास्थ्य केंद्र को हलधर सिंह ने अपना जमीन दिया। लेकिन आज तक यहां स्वास्थ विभाग द्वारा सुविधा प्रदान नही किया गया। मेरा कहना है कि बिहार के 08 हजार चार सौ से जो अधिक उपस्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है उन सभी ...

पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन

Image
  पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन सहरसा - बिहार में अपराध में वृद्धि व मधुबन्नी नरसंहार के विरोध में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जमकर किया विरोध प्रदर्शन। सहरसा दरभंगा सीमा क्षेत्र के गंडोल चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थक राजकुमार सिंह उर्फ बम के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी किया।इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बम सिंह ने बताया कि 29 तारीख के दिन मधुबन्नी के मोहम्मदपुर गांव में एक ही परिवार के 6लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,और इतनी बड़ी नरसंहार आजतक बिहार में नहीं हुआ था,ये निकम्मी सरकार आजतक उस परिवार के यहां जिज्ञासा तक करने नहीं गया।और इसी के आक्रोष में हमलोग आज उनका पुतला दहन कर रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि इससे भी नहीं होगा तो हमलोग बिहार भी बंद करेंगे,जन आंदोलन भी करेंगे।आये दिन अपराधी बेलगाम हो गया है,निर्मली में हत्या हुआ है ,सुपौल में हत्या हुआ है,बांका में हत्या हुआ...