Posts

Showing posts from October, 2022

छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या

Image
  छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या पटाखा छोड़ने से मना किया तो युवक ने कर दिया हत्या सहरसा - जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फोड़ने से मना करने के विवाद को लेकर छठ व्रति महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं 02 की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम शिला देवी है जो बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड 02 की रहने वाली बतायी जा रही है। देर शाम शनिवार को पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय लड़का सुदर्शन कुमार रॉय को शिला देवी ने पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर सुदर्शन कुमार पिता बैजनाथ राय ने छठ व्रती महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर मृतक महिला के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि दरवाजा पर पटाखा फोर रहा था दो लड़का।उसी को मेरी माँ माना करने गयी जो पटाखा नहीं फोड़ने के लिए।उसी बात को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के संबंध में

विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती

Image
  विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती सहरसा - जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल व कौशिकी समाज, भूमिका विहार एवं सीएसीटी बिहार के संयुक्त तत्वावधान में  शनिवार को जिला स्तरीय बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शशि कुमार एवं मंच संचालन कौशिकी समाज  के सचिव भगवान जी पाठक  ने किया। कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए भगवान पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तरीय विवाह निबंधन की जानकारी तथा जन प्रतिनिधियों की भूमिका को आम जनों तक पहुचाना मूल उद्देश्य है ताकि हर तबके के लोग विवाह निबंध करा सके। बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 का शत-प्रतिशत अनुपालन हो इस उद्देश्य से किया गया है। सहायक निदेशक शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  विवाह निबंधन होने से हमारे समाज के लिए अभिशाप बन चुके बाल विवाह ,मानव व्यापार, ट्रैफिकिंग, झूठी शादी (फेक मैरिज) इत्यादि को रोकने में शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। इसीलिए यह कार्यक्रम हर गांव पंचायतों तक पहुचे य

पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

Image
 पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व राजग सरकार एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जिक्र किया है कि छठ पर्व के अवसर पर कोशी मुख्यालय सहरसा में पिछले वर्ष शुरू किया गया भास्कर महोत्सव इस वर्ष नही किया गया है। इसको लेकर आम लोगों में भारी मायूसी है। भगवान भास्कर महोत्सव के अवसर पर सन्ध्या अर्घ्य और उदयगामी सूर्य के समय नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाती थी। लेकिन इस वर्ष आयोजन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के जवाब देने से बचते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग से इस महोत्सव के आयोजन के संबंध में न निर्देश दिया गया न ही राशि आवंटित की गयी।  पिछले वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सहरसा में भास्कर महोत्स की शुरुआत की गयी थी और तत्कालीन बिहार सरकार के विभागीय मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह घोषणा किया गया था कि भास्कर महोत्सव बिहार के कैलेंडर में शामिल किया गया है और यह प्रत्येक वर

153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष ही खरीद सकेगें किसानों का धान

Image
  153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष  ही खरीद सकेगें किसानों का धान दागदार पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने की नही मिलेगी अनुमति- डीसीओ सहरसा - जिले में पैक्स अध्यक्षों और व्यपार मंडल अध्यक्ष द्वारा आगामी 01 नवंबर से किसानों के  धान खरीदारी करने की जानकारी विभाग द्वारा दी गयी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि दागदार पैक्स अध्यक्षों को खरीफ  विपणन मौशम वर्ष 2022 - 2023 में किसानों के धान खरीदारी करने की अनुमति नही प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी पैक्स हैं जहां चुनाव सम्पन्न नही हुआ और जिसका ऑडिट नही हुआ है वैसे पैक्स अध्यक्ष भी किसानों के धान खरीदारी करने से वंचित रहेगें। जिले के 116 पैक्स अध्यक्ष में कहरा प्रखंड के 11, सत्तरकटैया 07, सौरबाजार के 13 , पतरघट के 04 , नवहट्टा के 09, महिषी के 14 , सोनवर्षा राज के 19, सिमरीबख्तियारपुर के 22 , सलखुआ 10 एवं बनमा इटहरी के 07 पैक्स अध्यक्ष साथ ही सभी प्रखंडों के व्यपार मंडल अध्यक्ष किसानों का धान खरीदेंगे। जानकारी हो कि अबतक सरकार द्वारा धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नही किया है लेकिन तत्काल किसानों का धान प्रथम लॉट

किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान

Image
किडनी निकालने के बाद मरीज की बची जान सहरसा - किसी ने सही कहा है मारने वाले हैं भगवान बचाने वाले है भगवान जी हां बिहार के सहरसा में एक ताजा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के सूझ बूझ से एक मरीज की जान बच सकी है। दरअशल मामल यह है कि मधेपुरा जिले के घेलाड़ थाना अंतर्गत घोपा निवासी सत्रुघ्न सादा की एक किडनी मात्र 08 प्रतिशत काम करने के लायक बची हुई थी। उन्होंने अपना ईलाज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह एमबीएबीएस, एम एस जेनरल सर्जन से सहरसा नया बाजार में करवाना शुरू किया। इलाज के दौरान पता चला उनका एक किडनी खराब है तो मरीज ने अन्य जगहों पर भी इनकी जांच करवाई। जांच के दौरान पता चला वास्तविक में इनका एक किडनी खराब है तो पुनः मरीज डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह के पास आया।   डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह  मरीज के पुनः आने पर डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह ने उनका ईलाज शुरू किया और मरीज सत्रुघ्न सादा की बैकार किडनी को निकाल दिया जिसके बाद मरीज की जान में जान आयी और मरीज बच सका। मरीज की बेटी रीना कुमारी ने बताई की मेरे पापा की किडनी खराब थी डॉक्टर साहब के कारण उनकी जान बच सकी। किडनी खराब की जांच करवाने के ल

पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप

Image
  पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप पुत्र का आरोप तड़प तड़प कर हुई पिताजी की मौत , नही मिला एम्बुलेंस सहरसा - कोशी के पीएमसीएच कहलाने वाला सदर अस्पताल का बुरा हाल है।रेफर मरीज के लिए नहीं मिल पाता है एम्बुलेंस।और मरीज की हो जाती मौत।जी हाँ ये ताजा मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना अंतर्गत बिराटपुर गांव का है जहाँ शुक्रवार को एक लाइन मैन का बिजली करेंट की चपेट में आने से ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में  मौत हो गयी। जानकारी हो कि मृतक का नाम सुमन कुमार सिंह है जो  सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।शुक्रवार को बिराटपुर स्थित पावर हाउस गया था बिजली ठीक करने उसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से झुलस गया।जिसे आनन फानन में नजदीक के पीएचसी ले गया जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस घटना को लेकर मृतक का पुत्र मिठू ने बताया कि आज शुक्रवार को मेरे पापा बिराटपुर पावर हाउस गए थे बिजली ठीक करने उसी दौरान करेंट लग गया।उसके बाद हमलोग नजदीक के पीएचसी ले गए जहां डॉ ने रेफर मेरे पापा को सहरसा सदर अस

सदर थाना पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता

Image
  सदर थाना पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता सहरसा - सदर थाना पुलिस को जबरदस्त सफलता हांसिल हुई है। प्राप्त पुलिस द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार तीन अपराधियों को सदर थाने की पुलिस ने पिस्टल और गोली के साथ बीते बुधवार को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी शुक्रवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस विज्ञपति जारी कर यह सूचना मीडिया को साझा किया। जानकारी हो कि तीनों अपराधियों में एक का नाम सौरव कुमार उर्फ सौरव डिसूजा है जो सहरसा जिले के बलुआहा वार्ड नं 07 सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है । दूसरा अपराधी का नाम आशीष कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के भर्राही वार्ड 05 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं तीसरे अपराधी का नाम अंकित कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 30 रेलवे कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।गिरफ्तार तीनों अपराधियो के पास से एक पिस्टल और 01 कारतुस पुलिस ने  बरामद किया है। इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को सदर थाना की पुलिस के द्वारा गस्ती कर रही थी उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के गुड्डू फ्यूल सेंटर के पास एक अपाची गाड़ी से तीनों

विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह

Image
  विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह सहरसा - जिले के पटोरी पंचगछिया में संचालित राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अरुण वर्ग के बच्चे से लेकर दशमी तक के बच्चे ने विद्यालय बंद होने से पूर्व रंगोली बनाकर कर दीपावली मनाया। जानकारी हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में लोक शिक्षा समिति के द्वारा संचालित शिशु विद्या मंदिर में बच्चे को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है। विद्या मंदिर के बहनों ने बताई की आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर एक सप्ताह के लिए विद्या मंदिर बंद हो रहा है। विद्या मंदिर बंद होने के पूर्व हमलोगों ने आचर्य एवं भैया बहनों के साथ सामूहिक रूप से दीपावली का पर्व रंगोली एवं रूप सज्जा आदि के माध्यम से मनाया। इस कार्यक्रम में विद्या मंदिर कर प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी , आचार्य बलराम झा , बलराम ठाकुर , सुजय जी , दिव्या दीदी , सुभाषणी दीदी , निरंजन जी , समीर जी , प्रेमचंद्र जी , विषनाथ जी सहित विद्या मंदिर के दर्जनों आचार्य और भैया बहन मौजूद थे। अनमोल कुमार चौधरी - प्रधानाध्यापक राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु विद्य