Posts

Showing posts with the label Crime

घरेलू तनाव से त्रस्त महिला ने की आत्महत्या, चार बच्चों को छोड़ फंदे से झूली

Image
  घरेलू तनाव से त्रस्त महिला ने की आत्महत्या, चार बच्चों को छोड़ फंदे से झूली कोशी जोन, सहरसा । जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घरेलू तनाव और बच्चों की जिद से परेशान होकर 32 वर्षीय महिला ब्यूटी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतका के पति रविन्द्र शर्मा ने बताया कि वे खेतों में घास काटने गए थे। वापस लौटने पर देखा कि उनके चारों बच्चे रो रहे थे। उन्होंने पहले पत्नी को आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। जब अंदर पहुंचे तो देखा कि ब्यूटी कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। ब्यूटी की शादी गोपाल शर्मा की पुत्री के रूप में लगभग 7-8 वर्ष पहले रविन्द्र शर्मा से हुई थी। उसके चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन की उम्र 8, 7 और 6 वर्ष है, जबकि सबसे छोटा बच्चा मात्र 9 माह का है। पड़ोसियों के अनुसार, दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों के साथ महिला की बहस हो रही थी, जिसके बाद अचानक सब शांत हो गया। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई। घटना की सूचना मिलने पर चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ...

दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध सहरसा में सड़क घंटो जाम

Image
  दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध सहरसा में सड़क घंटो जाम सहरसा   - अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देश भर में किसानों खासकर दिल्ली में आंदोलन के समर्थन में तथा किसानों के ऊपर सरकार द्वारा बर्बता पूर्ण व्यवहार, लाठी चार्ज, पानी बौछार एवं अत्याचार के खिलाफ सहरसा जिले के  सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग को बेला बगरौली के समीप किसानों द्वारा घंटो सड़क जाम किया। इस बीच आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल एवं बिजली बिल 2020 को रद्द करने,धान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने, कृषि ऋण माफ करने आदि मांगों को लेकर पुरे देश में किसान आंदोलन पर है और हमलोग भी अनवरत डटे रहेगें। इस आंदोलन का नेतृत्व किसान सभा के प्रांतीय सचिव रणधीर कुमार, कृष्णदयाल यादव, शिवानंद विश्वास, ब्रजेश बामपंथी, विशेश्वर यादव,कमल यादव,लखन यादव, उमेश यादव, महेंद्र शर्मा,भोला यादव ,चुल्हाय पासवान आदि कर रहे थे। राजीब झा -  सहरसा

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घंटो एनएच 106 व 327 रही जाम

Image
  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घंटो एनएच 106 व 327 रही जाम सुपौल - पिपरा थाना क्षेत्र में दिनापट्टी के समीप देर रात बाइक सवार एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।बताया जाता है कि तेतराही कोठी निवासी 20 वर्षीय प्रकाश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।ईलाज कराने हेतु उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उनको बाहर रेफर कर दिया गया लेकिन दरभंगा जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पिपरा बाजार में सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। जाम के कारण एनएच 106 और एनएच 327 पर आवाजाही प्रभावित हो गई। हालांकि स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अंचलाधिकारी संजय कुमार के पहल के बाद जाम को हटाया गया। दरअसल मृतक के परिजनों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो से बाइक सवार को ठोकर मारा गया है। जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो टेम्पो से ठोकर की बात कही जा रही है। खैर ठोकर जिस किसी गाड़ी से भी लगी हो पर बाइक सवार की इस दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सुभाष चंद्रा, सुपौल

चचेरे भाई का कुदाल से किया निर्मम हत्या।

Image
 खेत का मेड़ बनाने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई का कुदाल से किया निर्मम हत्या। सुपौल - ललितग्राम ओपी क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को महज खेत का मेड़ बनाने के विवाद में कुदाल से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया है। सनसनीखेज मामला  कलागोविंदपुर गांव की है। जहां  बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर 40 वर्षीय बुद्धू दास अपने खेत मे मेड बना रहा था। उसी दौरान उसके चचेरे भाई अनिल दास व अन्य वहां पहुंच गए , दोनो में काफी देर तक विवाद चला इस विच आक्रोशित अनिल यादव ने मौका पाकर पीछे से बुद्धू दास पर कुदाल से कातिलाना हमला कर दिया , जिससे बुद्धू यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हत्यारोपी घटना के बाद फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद  ललितग्राम ओपी प्रभारी संजीव क...

पुलिस द्वारा लगातार दबिश के बाद अपहृत जेई को अपराधी ने छोड़ा

Image
  पुलिस द्वारा लगातार दबिश के बाद अपहृत जेई को अपराधी ने छोड़ा अपरहण में शामिल एक व्यक्ति हुआ ग्रिफ्तार SAHARSA - जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत मनरेगा के कनीय अभियंता मुकेश कुमार भारती को अपराधियों ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण शनिवार को श- कुशल सहरसा रेलवे स्टेशन के समीप छोड़ दिया। मालूम हो कि मनरेगा के जेई मुकेश कुमार भारती को अपराधियों ने 24 नवंबर के शाम में लगभग चार बजे अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद लगातार अपराधी मुकेश के परिवार से अपहरण की राशि का डिमांड कर रहे थे। इधर इस अपहरण की घटना के बाद सहरसा पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सहित अन्य तेज तर्रार अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित किया। गठित टीम ने खगड़िया जिला के मानसी थाना अंतर्गत रोहियार गाँव निवासी भरत यादव पिता स्व0 हरेराम यादव को ग्रिफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इनके मोबाइल लोकेशन पर कुछ ट्रेक हुआ जिनके बाद पुलिस ने लगातार अपना दबिश बनाया। पुलिस के लगातार दबिश के बाद घटना में शामिल अपराधियों ने जेई को शकुशल सहरसा  रेलवे स्टेशन के समीप छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में शाम...

डबल मर्डर से फैली सनसनी

Image
  डबल मर्डर से फैली सनसनी --दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर नाराज पति ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद भी गोली मारकर किया इह लीला समाप्त सुपौल - दरअसल दहेज में बकाया बाइक नहीं मिलने से नाराज पति द्वारा अपने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया जिसके बाद आरोपी पति ने खुद को गोली मारकर इह लीला समाप्त कर लिया है। घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास गांव वार्ड नं सात का है। बताया गया है कि जहां वार्ड नंबर 7 निवासी मोहन कामत की पुत्री सोनी की शादी हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 2018 में सुपौल सदर थाना क्षेत्र के भेलाही गांव निवासी  चंदन कामत से हुआ था। जानकारी देते हुए मृतका सोनी की मां ने बताया कि सोनी के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। और घर पर उसके साथ  सोनी और एक छोटा भाई रहता था। बताया गया कि शादी में बकाया मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज  सोनी के पति चंदन ने रविवार की देर रात उनके घर अपने ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव पहुंचा । जहां वो अपनी सास से मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। जिस पर उसकी सास बोली कि सोनी के पापा  बाहर से आ रहे हैं इ...

696 रुपये की गैस सिलेंडर का कीमत 730 रुपया

Image
  696 रुपये की गैस सिलेंडर का कीमत 730 रुपया घर पहुचानें के नाम पर वसूलते है ज्यादा रुपया SAHARSA - जिले में संचालित गैस एजेंसी द्वारा आम उपभोक्ताओं के घर तक गैस पहुचानें के नाम पर अवैध राशि की उगाही करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आम उपभोक्ताओं को जिले में तीन गैस एजेंसी इण्डेन , एचपी एवं भारत गैस घर तक सिलेंडर पहुँचाती है। ये तीनों एजेंसी को गैस की कीमत 696 रुपया में गैस सिलेंडर घर तक पहुँचाना है। लेकिन ये सभी एजेंसी वाले के भेंडर घर तक गैस सिलेंडर पहुचानें पर 696 रुपये के बदले 725 से 730 रुपया लेते हैं। यही नही कहीं कहीं तो ग्रामीण इलाके में यह राशि बढ़ कर 750 रुपया हो जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अधिकारियों के घर में भी यह गैस सिलेंडर पहुँचता है बाबाजूद वह भी आसानी से यह राशि उन गैस पहुँचाने वाले भेंडर को दे देते हैं। जबकि उनको ऐसे एजेंसी वाले के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करना चाहिए। बीती रात जिले के बलुआहा में लगभग 31 दुकानों में आग लग गयी और जिसमें आग लगी वह दुकान छोटे होटल एवं मिठाई का कारोबार करते थे। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का रिसाव आया औ...

शांतिपूर्ण चुनाव के बीच अपराधी ने युवक का मारी गोली

Image
शांतिपूर्ण चुनाव के बीच अपराधी ने युवक का मारी गोली SAHARSA - शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई  चौक के पास अज्ञात अपराधियों से मंटू यादव नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिसई से सिहौल जाने वाली पथ एवं मंडन भारती कृषि कॉलेज जाने वाली चौक के पास मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी ने सिसई निवासी महादेव यादव के पुत्र मंटू को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद गाड़ी पर लगा खून का धब्बा जिस जगह मंटू को गोली मारी गयी उससे महज सौ मीटर की दूरी पर उच्य विद्यालय सिसई में मतदान हो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे आपसी रंजिश बताया जा रहा है। युवक अकेले अपने यामहा मोटरसाइकिल बीआर उन्नीस बी पच्चीस दस से अपने घर से निकल कर सिहौल के तरफ जा रहा था। घटना के तुरंत बाद सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी  और सघन छापेमारी शुरू कर दिया है। राजीब झा /  सहरसा

शाहपुर पंचायत के सरपंच की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Image
 शाहपुर पंचायत के सरपंच की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस सहरसा - जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के सरपंच लक्ष्मी मिस्त्री की देर रात गोली मारकर हत्या  कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना नोहट्टा थाना के डरहार ओपी अंतर्गत शाहपुर पंचायत के रामजी टोला का बताया जा रहा है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिया मामले की छानबीन में जुट गयी और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वैसे परिजन कुछ लोगों पर इस हत्या का आरोप लगा रहे है। जबकि जबकि शाहपुर पंचायत के मुखिया पति और जदयू नेता धनिकलाल मुखिया ने बताया कि जानकारी मिली है कि गोली मारकर सरपंच की हत्या कर दी गयी। सरपंच ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से हुई बहस की बात फोन पर बताई थी। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि लक्ष्मी मिस्त्री गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और लगातार छापामारी कर रही है। राजीब झा -  सहरसा

एक बार फिर नशीली दवा कारोबारी को बिहरा पुलिस ने दबोचा

Image
  एक बार फिर नशीली दवा कारोबारी को बिहरा पुलिस ने दबोचा जिले के बिहरा थाना अध्यक्ष प्रमोद झा ने एक बार फिर नशीली दवा के कारोबारी को पकड़ कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने जानकारी दिया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया उस छापेमारी में अंकज सिंह अपने एक सहयोगी के साथ नशीली दवा सहित पकड़ाया। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में नशीली दवा एवं अवैध गलत कारोबारी को बख्शा नही जायेगा। क्षेत्र के तमाम उपद्रवियों पर हमारा ध्यान है अगर किसी ने गलत कदम उठाने की जरूरत किया तो वह सलाखों के अंदर होगा। इस अवसर पर थाना के एएसआई प्रकाश रजक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। राजीब झा -  सहरसा

दबंग की दबंगई से बृद्ध परेशान

Image
 -  जलई ओपी क्षेत्र के बहरमपुर का मामला   बिहार में एक तरफ सरकार जहां चुनाव में व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ पुलिस दबंग का साथ देकर एक बृद्ध को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा  जिले के माहिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलई ओपी के ब्रह्मपुर गाँव का है। मामला जमीनी विवाद का है। बृद्ध विश्व्नाथ सिंह अपने पुश्तेनी जमीन पर बसे हुए है लेकिन गाँव के ही कुछ जमीन माफिया उनके जमीन को अपने कब्जा में करना चाहते है। हालांकि जब विश्व्नाथ सिंह इसका विरोध करते है तो दबंग उनके ऊपर हमला कर देते है और दिन रात उनके घर पर ईट पत्थर बरसाते रहते हैं। इट पत्थर बरसते हुए सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित के पास उपलब्ध है। दबंगों ने वृद्ध के ऊपर इस कदर कहर बरपाया की कल्पना से पड़े है।यही नही यह मामला लेकर जब पीड़ित विश्व्नाथ सिंह जलई  थाना जाते है तो विषनाथ सिंह ने जानकारी दिया कि वह थानाध्यक्ष कहते है कि आप लोगों को जेल में बंद कर देगें। अब आप समझ सकते है कि आखिड़ किस तरह एक बृद्ध को दबंग द्वारा परेशान किया जा रहा है और जिस तरह ओपी अध्यक्ष बोल रहे है उससे यही लगता है कि इस मामले में ही नही ...