Posts

Showing posts with the label विधि व्यवस्था

बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से क्या चरमराई ?

Image
  बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से क्या चरमराई ? बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से विभाग के कामकाज चरमराई सहरसा - जिले के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी द्वारा सेवा समायोजन को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिस तरह उक्त कर्मियों से कार्यलयों में कार्य लिया जाता है उस अनुरूप वेतन नही दिया जा रहा है।  संघ के अध्यक्ष देवकृष्ण झा ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से विभिन्न विभागों में हमारे मित्र बंधु कार्य कर रहे हैं लेकिन जिस तरह काम कर रहे हैं उस अनुरूप वेतन नही दिया जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष नेहा रंजन ने बताई कि एक कार्यलय में एक कर्मी को हमसे कम कार्यों का सम्पादन करने पर अत्यधिक मानदेय मिलता है जबकि हम बेल्ट्रॉन कर्मियों को दिन रात आंखों को कम्प्यूटर पर गड़ाए रहने के बाद सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे राकेश कुमार राय , मनीष आनंद , दीपक , कन्हैया , संतोष , प्रेम कुमार , प्रवीण कुमार , सुमित कुमार , दीपक कुमार , अमृत राज , नरेंद्र , तरुण कुमार , दयासागर , अमित कुमार , डेजी कुमारी , रुबाणा प्रवीण , अमरजीत कैसरी , सोन...

अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन

Image
  अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन नव विवाहिता जोड़ी सहरसा - जिले का ऐसा अनोखा गाँव जहां, गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन। जिला मुख्यालय से महज 05 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित नव गठित नगर पंचायत बनगाँव जो कल तक तीन पंचायत यथा बनगाँव पूर्वी , बनगाँव पश्चमी और बनगाँव उत्तरी के रूप में एक गाँव समाहित था। विद्वानों की माने तो बीते समय पहले बनगाँव का नाम वनग्राम था जिनका नाम बदलते बदलते बनगाँव हो गया।  संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई का है गाँव पर आशीर्वाद विद्वानों की माने तो बनगाँव वासियों पर संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई की महान कृपा हमेशा बरसती रहती है। इस गाँव से लगभग हर वर्ष दर्जनों युवा सरकार के उच्य पद पर काबिज होते हैं। यहीं नही इस गाँव में आज के समय कई आईएएस , आईपीएस और आईएफएस पद पर काबिज है और सरकार के महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कर रहे हैं। जबकि अन्य देशों की अगर बात करें तो विश्व के लगभग देशों में बनगाँव के लोग रोजगार और ऊंचे पदों पर मिल जाते हैं।  दूल्हा मिहिर झा दुल्हन रूपम कुमारी गाँव का दूल्हा और गाँव की दुल्हन बनगाँव सहरसा जिले...

FRK की कमी के कारण धानों की कुटाई बाधित , राईस मिलर धान कुटाई करने को तैयार

Image
 FRK की कमी के कारण धानों की कुटाई बाधित  , राईस मिलर धान कुटाई करने को तैयार जिला प्रबंधक ने दो सप्ताह पहले राईस मिल को लिखा पत्र सहरसा - एफआरके चावलों की कमी के कारण जिले के चयनित राईस मिलों द्वारा धान मिलिंग में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने जिले में सिर्फ उसना फोर्टिफाइड चावल सीएमआर में जमा करवाने का निदेश जारी किया है। लेकिन जिस जगह से विभाग ने एफआरके उपलब्ध करवा कर स्थानीय चयनित राईस मिलों को एफआरके देने का निदेश दिया वहां से एफआरके उपलब्ध ही नही समयनुसार करवाया जा रहा है। शुरुआती दौर में मात्र 50 क्विंटल एफआरके उपलब्ध करवाया गया जिसका की फोर्टिफाइड उसना चावल तैयार कर मिलरों द्वारा सीएमआर में जमा कर दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार मां अम्बे राईस मिल दनियावां रोड फतुहा पटना को विभाग द्वारा जिले के विभिन्न राईस मिलों को एफआरके उपलब्ध करवाने हेतु कहा गया। अपितु मां अम्बे राईस दनियावां रोड फतुहा समयानुसार एफआरके उपलब्ध करवाने में अब तक विफल साबित हो रही है जिस कारण स्थानीय राईस मिलरों द्वारा चावल तैयार कर सीएमआर में जमा नही करवाया जा रहा है।...

पावर सब स्टेशन भेलाही की लाईन तीन दिनों तक रहेगी बाधित

Image
  पावर सब स्टेशन भेलाही की लाईन तीन दिनों तक रहेगी बाधित सहरसा - जिले के पावर सब स्टेशन भेलाही में तेंतीस केवी लाईन मरम्मति के कारण 04 जनवरी से 06 जनवरी तक दिन कई जगहों की लाईन बाधित रहेगी। उक्त बातें बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ विजेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता अपना काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। भेलाही में बिजली का कार्य होने के कारण उस क्षेत्र के डरहार , नौला , सत्तौर , भेलाही , हाटी , आरापट्टी , झारा सहित अन्य पंचायत की बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता को कोशिश रहेगी कि शाम को 04 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जा सके। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें , www.koshizone.com ,व्हाट्सएप - 9525004966

विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती

Image
  विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती सहरसा - जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल व कौशिकी समाज, भूमिका विहार एवं सीएसीटी बिहार के संयुक्त तत्वावधान में  शनिवार को जिला स्तरीय बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शशि कुमार एवं मंच संचालन कौशिकी समाज  के सचिव भगवान जी पाठक  ने किया। कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए भगवान पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तरीय विवाह निबंधन की जानकारी तथा जन प्रतिनिधियों की भूमिका को आम जनों तक पहुचाना मूल उद्देश्य है ताकि हर तबके के लोग विवाह निबंध करा सके। बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 का शत-प्रतिशत अनुपालन हो इस उद्देश्य से किया गया है। सहायक निदेशक शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  विवाह निबंधन होने से हमारे समाज के लिए अभिशाप बन चुके बाल विवाह ,मानव व्यापार, ट्रैफिकिंग, झूठी शादी (फेक मैरिज) इत्यादि को रोकने में शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। इसीलिए यह कार्यक्रम हर ...

153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष ही खरीद सकेगें किसानों का धान

Image
  153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष  ही खरीद सकेगें किसानों का धान दागदार पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने की नही मिलेगी अनुमति- डीसीओ सहरसा - जिले में पैक्स अध्यक्षों और व्यपार मंडल अध्यक्ष द्वारा आगामी 01 नवंबर से किसानों के  धान खरीदारी करने की जानकारी विभाग द्वारा दी गयी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि दागदार पैक्स अध्यक्षों को खरीफ  विपणन मौशम वर्ष 2022 - 2023 में किसानों के धान खरीदारी करने की अनुमति नही प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी पैक्स हैं जहां चुनाव सम्पन्न नही हुआ और जिसका ऑडिट नही हुआ है वैसे पैक्स अध्यक्ष भी किसानों के धान खरीदारी करने से वंचित रहेगें। जिले के 116 पैक्स अध्यक्ष में कहरा प्रखंड के 11, सत्तरकटैया 07, सौरबाजार के 13 , पतरघट के 04 , नवहट्टा के 09, महिषी के 14 , सोनवर्षा राज के 19, सिमरीबख्तियारपुर के 22 , सलखुआ 10 एवं बनमा इटहरी के 07 पैक्स अध्यक्ष साथ ही सभी प्रखंडों के व्यपार मंडल अध्यक्ष किसानों का धान खरीदेंगे। जानकारी हो कि अबतक सरकार द्वारा धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नही किया है लेकिन तत्काल किसान...

पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप

Image
  पिता के मौत पर पुत्र ने लगाया सरकारी सिस्टम पर आरोप पुत्र का आरोप तड़प तड़प कर हुई पिताजी की मौत , नही मिला एम्बुलेंस सहरसा - कोशी के पीएमसीएच कहलाने वाला सदर अस्पताल का बुरा हाल है।रेफर मरीज के लिए नहीं मिल पाता है एम्बुलेंस।और मरीज की हो जाती मौत।जी हाँ ये ताजा मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना अंतर्गत बिराटपुर गांव का है जहाँ शुक्रवार को एक लाइन मैन का बिजली करेंट की चपेट में आने से ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में  मौत हो गयी। जानकारी हो कि मृतक का नाम सुमन कुमार सिंह है जो  सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।शुक्रवार को बिराटपुर स्थित पावर हाउस गया था बिजली ठीक करने उसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से झुलस गया।जिसे आनन फानन में नजदीक के पीएचसी ले गया जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं इस घटना को लेकर मृतक का पुत्र मिठू ने बताया कि आज शुक्रवार को मेरे पापा बिराटपुर पावर हाउस गए थे बिजली ठीक करने उसी दौरान करेंट लग गया।उसके बाद हमलोग नजदीक के पीएचसी ले गए जहां डॉ ने रेफर मेरे पापा क...

जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू

Image
  जनवितरण दुकान पर अब लाभुकों को नही मिलेगा मुफ्त गेंहू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलता था चावल और गेहूं मुफ्त सहरसा -  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में बिहार सरकार के सचिव विनय कुमार ने एक पत्र जारी कर सभी जिलाधिकारी को निदेश दिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सिर्फ लाभुकों को जो मुफ्त में गेहूं और चावल दिया जाता था उनके बदले अब केवल मुफ्त में 05 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। सचिव द्वारा जारी पत्र के पत्रांक 2125 के आलोक में कहा गया है पीएमजीकेऐवाई के तहत कि छठे चरण में माह अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक मात्र 05 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा। उन्होंने जिक्र किया है कि वर्तमान में लाभुकों को प्रत्येक यूनिट 05 किलो चावल और गेहूं मिलाकर मुफ्त दिया जाता था। लेकिन अब इस योजना के तहत केवल 05 किलो चावल ही अप्रैल से लेकर माह सितंबर तक दिया जायेगा। हालांकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आम आवाम को गेहूं और चावल मिलते रहेगा। वैसे सरकार के इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिया है। दूसरी और जनवितरण दुकानदार को ...

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें

Image
 एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कह दी ये सभी बातें जरूरत पड़ने पर बूथों पर मौजूद रहेगें क्यूआरटी टीम आनंद शर्मा - डीएम सहरसा राजीब झा - सहरसा

समस्या को देखते ही युवा समाजसेवी डीएम से लगा देते है गुहार

Image
  समस्या को देखते ही युवा समाजसेवी डीएम से लगा देते है गुहार शहर वासी युवा के सराहनीय कार्य की काफी करते हैं चर्चा सहरसा - शहर के एक ऐसे समाजसेवी जो शहर की समस्या को देखते ही जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने चले जाते है। यही नही यह समाजसेवी डिजिटल दुनियां में भी अत्यधिक आगे है और सरकारी योजनाओं को घर तक पहुँचाने हेतु दिन रात एक किये रहते हैं। हम बात कर रहे हैं युवा समाजसेवी आशीष रंजन का जो इन दिनों अपने सामाजिक गतिविधियों से काफी चर्चे में है और बड़े बुजुर्गों का काफी आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं।  पिछले दिनों आशीष ने कंपकपाती ठंड में चौक चौराहे पर जिलाधिकारी से अलाव जलाने की मांग किया था। वहीं आशीष रंजन एवं उनकी पत्नी प्रतिभा ने घर-घर जाकर सरकार द्वारा बनने वाली ई- श्रम कार्ड को वार्ड अन्तर्गत बनवाया। शुक्रवार को आशीष ने डीएम से पुनः एक गुहार लगाया कि रहमान चौक के समीप जो सड़को पर गड्ढा है उनको ठीक करवाया जाए। जिस तरह युवा समाजसेवी एवं उनकी पत्नी क्षेत्र के जनता का ध्यान रख रही है उसी तरह अगर आगामी नगर निगम चुनाव में क्षेत्र की जनता उनका ध्यान रखे तो आगामी पांच वर्षों में विका...

बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को डीएम से लगानी पड़ी गुहार

Image
 बढ़ती ठंड के कारण युवा समाज सेवक को  डीएम से लगानी पड़ी गुहार सहरसा - जिले के नगर परिषद को सरकार ने नगर निगम में जरूर बदल दिया है लेकिन कड़ाके की ठंड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नही होने के बाद युवा समाज सेवक आशीष रंजन को आम आवम को देखते हुए अलाव की मांग डीएम से करनी पड़ी है। युवा समाज सेवक आईटी जगत के लोकप्रिय चेहरा हैं परंतु जब शहर की ठंड में उन्होंने हालात देखी तो उनसे नही रहा गया और जिला प्रशासन से इस ठंड में अलाव का मांग किया।   आशीष रंजन लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक वैसे जिस तरह से कड़ाके की ठंड है और हवा भी तेज गति से चल रही है उनके बातों को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर अविलंब अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि गरीब व्यक्ति आग के सहारे इस कंपकपाती ठंड में राहत महसूस कर सके। जानकारी हो कि आशीष रंजन एक लोकप्रिय छवि के युवा समाज सेवक है और आशीष रंजन की पत्नी भी एक समाजसेवी महिला है।  राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com

चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ?

Image
  चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ? चौथे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार कल पांच बजे शाम में होगा खत्म सहरसा -  जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम पांच बजे खत्म हो जायेगा। जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में 06 पदों के लिए 20 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से चौथे चरण का चुनाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में समिति के लिए 141 पुरुष एवं महिला ने अपना पर्चा दाखिल किया है। मुखिया के लिए 123 , सरपंच के लिए 82 , वार्ड सदस्य के लिए 858 एवं ग्राम कचहरी पंच के लिए 383 महिला एवं पुरुष ने 14 पंचायत अन्तर्गत चुनाव लड़ने हेतु पर्चा दाखिल किया हैं। 193 बूथों पर होने वाले इस चुनाव में 01 लाख 06 हजार 04 मतदाता मत डालेगें।  एक लाख से अधिक मतदाता में 54 हजार 214 पुरुष मतदाता एवं 51 हजार 790 मतदाता शामिल हैं।  चुनाव में बेहतर सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने भी पुख्ता इंतजाम किया है और अब तक के चुनाव के अनुसार चौथे चरण में भी पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। हालांकि अन्य जगहों के अप...

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें

Image
  पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें सहरसा - जिले के दूसरी चरण से ग्यारवीं चरण तक होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण सख्त। क्यूआरटी टीम क्षेत्र में रहेगी एक्टिव एवं हर बूथों पर लगाती रहेगी चक्कर.... लिपि सिंह - पुलिस अधीक्षक सहरसा RAJEEV JHA - SAHARSA किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com

सीएमआर गोदाम से टीपीडीएस गोदाम पर पहुँच रही खराब चावल

Image
  सीएमआर गोदाम से टीपीडीएस गोदाम पर पहुँच रही खराब चावल सहरसा -  जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत संचालित टीपीडीएस गोदाम पर सीएमआर गोदाम मधेपुरा आलमनगर से खराब चावल आने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आलमनगर के सहायक प्रबंधक रविकांत गौतम है और उनके ही नेतृत्व में वहां से जिले के विभिन्न टीपीडीएस गोदाम पर खाद्यान्न भेजा जाता है। सत्तरकटैया टीपीडीएस गोदाम पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रजनीश कुमार ने बताया कि विभिन्न गाड़ियों से जो खाद्यान्न आया है वह खाने लायक नही है। हालांकि सत्तरकटैया डीलर संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जब बेहतर चावल दुकान पर आएगा तब तो जनवितरण प्रणाली विक्रेता लाभुकों को बेहतर चावल अथवा गेहूं प्रदान कर सकते हैं। लेकिन जब खाद्यान्न सही नही आ रहा है तो डीलर कहाँ से बेहतर चावल लाभुकों को प्रदान करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत के समय में अपने रसूख के बदौलत कई पैक्स एवं मिलरों के माध्यम से टूटा चावल भी स्टॉक किया गया। इन चावलों को स्टॉक करने के बदले गांधी जी की विशेष चढ़ावा सहायक प्रबंधकों के ऊपर हुई। हालांकि इन चढ़ावा सहित अन्य मामले की...

श्रीकांत लाभ जी पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा का हुआ आयोजन

Image
  श्रीकांत लाभ जी पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा का हुआ आयोजन सहरसा - जिले के गांधी पथ स्थित महाराज कॉम्प्लेक्स में फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के संस्थापक सह पटना उच्य न्यायालय के वकील श्रीकांत लाभ जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजन पर जिले के तमाम जनवितरण प्रणाली विक्रेता एकत्रित हुए और श्रीकांत जी के तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किए। सभा आयोजन के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्द सलीम ने बताया कि श्रीकांत जी के द्वारा लागू किया नियम आज हम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं संघ के जिलाउपाध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया श्रीकांत जी के अधूरे सपने को हर हाल में पूरा किया जायेगा। फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि श्रीकांत लाभ जी के सपने को हर हाल में पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज अगर डीलरों के साथ कोई समस्या होगी तो उनके लिए संघ मजबूती से खड़ा रहेगा। यही नही सुमन ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के बाद एक बार फिर डीलर संघ ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष - सुनील कुमार सुमन इस...

डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश

Image
डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक होगा पंचायतों में चुनाव ,  सहरसा - जिले के दस प्रखंड में होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी साझा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक सहरसा के दस प्रखंड में अगल अगल तिथियों को पंचायत चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में  पहले कहरा प्रखंड , तीसरे चरण में पतरघट , चौथे में सत्तरकटैया , पांचवी में सौरबाजार , छठे में सोनवर्षा , सातवीं में बनमा इटहरी , आठवीं में सिमरीबख्तियारपुर , नोवीं में महिषी , दशमी में सलखुआ एवं सबसे अंतिम चरण में नवहट्टा प्रखंड में चुनाव होगा।  दशहरा , दिवाली , छठ में भी जारी रहेगा चुनावी हलचल क्रमांक - चरण - प्रखंड - मतदान तिथि 1.    द्वितीय -  कहरा - 29.09.2021    2.    तृतीय -     पतरघट - 08.10.2021 3.    चतुर्थ -      सत्तरकटैया - 20.10.2021 4.    पंचम -      सौरबा...

अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ

Image
 अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ SAHARSA - सदर अनुमंडल कार्यलय के अंतर्गत संचालित अवैध दुकान पर जल्द बुलडोजर चलाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले सदर अनुमंडल के तत्कालीन सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने अनुमंडल के भीतर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पर कार्रवाई किया था। लेकिन धीरे धीरे दुकानदारों ने पुनः अपना दुकान बना लिया और अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमणकारी का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पहले सिविल कोर्ट जाने वाली सड़क के पूर्व दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान चलाते थे। लेकिन इस बार अतिक्रमणकारी ने ऐसा रुख अख्तियार किया है कि महिला हेल्पलाइन कार्यलय , उपभोक्ता कार्यालय आदि के आगे में अपना दुकान अवस्थित कर लिया है। अनुमंडल कार्यलय के भीतर एवं महिला हेल्पलाइन कार्यलय के आगे की एक तस्वीर उभर कर सामने आई है जहां विजय फोटो स्टेट लेमिनेशन एवं स्टूडियो लिखा है उस दुकान में जिला परिवहन कार्यलय के कई कागजात मौजूद है। वैसे इस दुकान के तस्वीर एवं अन्य कागजात की पुष्टि हमारी वेबसाइट www.koshizone.com   नही करती है। लेकिन जिस तरह...

बकरीद पर्व पर सामूहिक नवाज एवं सावन में मंदिरों के भीतर पूजा पर रोक - डीएम

Image
  बकरीद पर्व पर सामूहिक नवाज एवं सावन में मंदिरों के भीतर पूजा पर रोक - डीएम जमुई - जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला में कोरोना का प्रकोप लगभग थम गया है। महामारी की धार भोथर होने के बाद कई क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने लगी है। हालांकि इसका खतरा अब तक पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना की रोकथाम और इससे बचाव के लिए बार - बार सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस का अनुपालन किए जाने की हिदायत दी जा रही है। जिलाधिकारी श्री सिंह ने इसी संदर्भ में कहा कि इस साल बकरीद और सावन में मंदिर में भारी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना के मद्देनजर सामूहिक नमाज करने और मंदिर में पूजा - अर्चना पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने आगे कहा कि इन अवसरों पर काफी भीड़ से कोरोना के फैलाव में वृद्धि संभव है , इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। डीएम सिंह ने सरकार के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार बकरीद पर्व की नमाज सिर्फ घरों में ही पढ़ी जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि बकरीद के मौके पर किसी भी सार्वजानिक समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा , इस पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उन्होंने सावन में लगने वाले श्रावणी म...

सहायक प्रबंधक से आपूर्ति निरीक्षक ने पूछा स्पस्टीकरण

Image
  सहायक प्रबंधक से आपूर्ति निरीक्षक ने पूछा स्पस्टीकरण SAHARSA - जिले के नवहट्टा प्रखंड अन्तर्गत  संचालित टीपीडीएस गोदाम नवहट्टा के सहायक प्रबंधक प्रमोद मंडल को प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पस्टीकरण पूछा है। आपूर्ति निरीक्षक ने जिक्र किया है कि आपके द्वारा जनवितरण दुकान तक विना वजन खाद्यान्न भेजे जाने का मामला सामने आया है। जो काफी खेदजनक है एवं काफी चिंताजनक है यही नही यह नियम के प्रतिकूल भी है। उन्होंने जिक्र किया है कि किस परिस्थिति में ऐसा कृत किया जा रहा है यह जानकारी पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर इनका जवाब समर्पित किया जाय। अन्यथा आपके विरुद्ध वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित किया जायेगा।  सहायक प्रबंधक ने आपूर्ति निरीक्षक सह बीडीओ को दिया जवाब सहायक प्रबंधक बीएसएफसी नवहट्टा ने स्पस्टीकरण का ससमय जवाब देते हुए जिक्र किया कि यह सभी आरोप तथ्यहीन एवं मनगढ़ंत है। उन्होंने बताया कि वजन करके खाद्यान्न डीएसडी ट्रांसपोर्टर को दिया जाता है। प्रखंड के किसी डीलर द्वारा डीएसडी पर एवं उनके माध्यम से कोई शिकायत अब तक नह...

सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

Image
  सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सुनील संगठन के कार्य हेतु अनवरत रहते है जागरूक SAHARSA - फेयर प्राईस डीलर्स एसोशिएसन संगठन के अनुमंडल अध्यक्ष एवं जिला संघ के सचिव सुनील कुमार सुमन को प्रांतीय बैठक में संगठन ने उनके बेहतर कार्य को देखते हुए एक बार पुनः एक नई जिम्मेदारी दी है और सुनील को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया है। सुनील कुमार सुमन के युवा उपाध्यक्ष बनने पर फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के सहरसा जिला अध्यक्ष मोहम्द सलीम ने काफी हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि गर्व की बात है कि सहरसा जिले को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष की कमान दी गयी है। उन्होंने बताया कि संघ एवं संगठन के लिए सुनील हमेशा संघर्ष करते रहते हैं। यही नही जिले के किसी भी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को अगर दिक्कत होती है तो उनके समस्या को तुरंत हल उनके सहयोग से किया जाता है। नव नियुक्त प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने भी दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उनको कर्त्तव्य पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा।  उन्होंने बताया कि हम...