Posts

Showing posts with the label शिक्षा

धूमधाम से मना स्कूल द्वितीय स्थापना दिवस

Image
  धूमधाम से मना स्कूल द्वितीय स्थापना दिवस स्कूलों के बच्चों ने बाबा रामदेव के जैसा किया योग सहरसा - शहर के बटराहा स्थित लार्ड कृष्णा मिशन एकेडमी स्कूल ने अपने स्कूल के दो वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।स्कूली बच्चों ने एक से एक करतब दिखा कर अभिभावकों के मन को हर्षित कर दिया। स्कूल के संस्थापक दिनेश कुमार दिनकर ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ विभिन क्षेत्रों में समग्र विकास हो इसके लिए हमलोग तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी स्कूल की टीम हमेशा बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार के साथ रहती है और उन्हीं का परिणाम है कि आज महज दो वर्षों में मेरे बच्चे इतने बेहतर पढ़ाई के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं निजी स्कूल के ऐकडेमिक डायरेक्टर मणिकांत चौधरी ने बताया कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संगीत और अन्य कला भी सिखाई जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा संस्कारयुक्त प्रदान की जाय इसके लिए हमारी टीम हमेशा सक्रिय रहती है। स्कूली बच्चों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया जिसके लिए स्कूल की कोरिगोग्राफर खशबू श्री मेडम का सराहनीय पहल रहा। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के पू...

बीपीएससी ऑडिटर की परीक्षा में सहरसा की रितु ने मारी बाजी

Image
  बीपीएससी ऑडिटर की परीक्षा में सहरसा की रितु ने मारी बाजी   रितु कुमारी 373 ऑडिटर पदों के लिए बीपीएससी ने पहली बार आयोजित किया था परीक्षा सहरसा - बेटी अब बेटा से किसी क्षेत्र में पीछे नही रही और एक बार फिर जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी माँ पुष्पा देवी पिता विनय कुमार झा की बेटी रितु कुमारी ने बीपीएससी ऑडिटर पंचायतीराज विभाग की परीक्षा में परचम लहरा कर यह साबित कर दिखाया है। रितु कुमारी ने बीपीएससी ऑडिटर पंचायतीराज विभाग की परीक्षा में 305 वां रेंक लाकर कर अपने परिवार , गाँव सहित जिले का नाम रोशन किया है। रितु के बाबा सेवानिवृत्त शिक्षक शिव नारायण झा दादी मनोरमा देवी एवं गृहिणी माता पुष्पा देवी पिता विनय कुमार झा सहित परिवार में हर्ष का माहौल है एवं सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी को जाहिर कर रहे हैं। मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करती हुई रितु की माँ पुष्पा झा पापा विनय कुमार झा शुरुआती दौर से मेधावी थी रितु रितु के बाबा शिवनारायण झा ने बताया कि रितु शुरू से ही लगनशील और मेहनती थी। उन्होंने बताया कि 10 वीं परीक्षा एवं 12 वीं परीक्षा रित...

शहीद दिवस पर परफॉरमेंस क्लासेस ने क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन

Image
  शहीद दिवस पर परफॉरमेंस क्लासेस ने क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन बच्चों को गांधी जी की तमाम जानकारी रहने पर बच्चे देश को मिली आजादी का महत्व समझ पायेगें - वीरभद्र झा सहरसा - परफॉरमेंस क्लासेस के संचालक वीरभद्र झा ने अपने सैकड़ो बच्चों के बीच शहीद दिवस के अवसर पर गांधी जी से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार एवं गौतम इंफोटेक के संचालक शिबू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को करवाया। वीरभद्र झा ने बताया कि पूज्य बापू की हत्या 30 जनवरी 1948 ईस्वी को की गयी थी और भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान था। उन्होंने बताया कि आज कल के बच्चों को देश की आजादी में निभाये गए महत्वपूर्ण योगदान महात्मा गांधी के विषय में विस्तृत जानकारी नही रहती है। गांधी जी के विचार और उनके द्वारा किये गए देश हित के कार्य को बच्चे के बीच क्विज के माध्यम से याद करवाया जाता है जिससे बच्चे गांधी के विचार , उनके कार्य , उनकी लड़ाई को समझ सकेंगे। वहीं गौतम इंफोटेक के संचालक शिबू सिंह ने बताया कि कोशी जैसे पिछड़े इलाके में ऐसी निजी संस्थान विरले ही हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्...

परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान में मां शारदे का हुआ पूजनोत्सव

Image
 परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान में मां शारदे का हुआ पूजनोत्सव   कमजोर बच्चों को मजबूत करना मेरा मूल उद्देश्य - वीरभद्र झा सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा पटोरी बाजार स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान द्वारा मां शारदे के पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर संस्थान के सैकड़ों बच्चों ने एक दिन पहले से  पूजा के सभी तरह की तैयारी किया और पंडित बलराम झा द्वारा मां शारदे का पूजा अर्चना संस्थान के डायरेक्टर वीरभद्र झा के नेतृत्व में किया गया।  वैदिक गणित की होती है विशेष पढ़ाई संस्थान के संचालक वीरभद्र झा ने बताया कि आज के समय में बच्चे गणित से भागते हैं लेकिन मेरे संस्थान में वैदिक गणित को सरल तरीके से पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चे मेहनत करते हैं जिसका परिणाम है कि शत प्रतिशत बच्चे सीबीएसई में यहां से गत वर्ष सफल हुए।  CBSE एवं BSEB और इंटर के छात्र है अध्यनरत नई शिक्षा नीति में पढ़ाई को आसान बनाया गया है। संस्थान के संचालक वीरभद्र झा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत जो पढ़ाई है उसको बच्चे के मस्तिष्क में उता...

विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह

Image
  विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाई रंगोली, छठ दीपावली को लेकर बच्चों में उत्साह सहरसा - जिले के पटोरी पंचगछिया में संचालित राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अरुण वर्ग के बच्चे से लेकर दशमी तक के बच्चे ने विद्यालय बंद होने से पूर्व रंगोली बनाकर कर दीपावली मनाया। जानकारी हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में लोक शिक्षा समिति के द्वारा संचालित शिशु विद्या मंदिर में बच्चे को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान किया जाता है। विद्या मंदिर के बहनों ने बताई की आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर एक सप्ताह के लिए विद्या मंदिर बंद हो रहा है। विद्या मंदिर बंद होने के पूर्व हमलोगों ने आचर्य एवं भैया बहनों के साथ सामूहिक रूप से दीपावली का पर्व रंगोली एवं रूप सज्जा आदि के माध्यम से मनाया। इस कार्यक्रम में विद्या मंदिर कर प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी , आचार्य बलराम झा , बलराम ठाकुर , सुजय जी , दिव्या दीदी , सुभाषणी दीदी , निरंजन जी , समीर जी , प्रेमचंद्र जी , विषनाथ जी सहित विद्या मंदिर के दर्जनों आचार्य और भैया बहन मौजूद थे। अनमोल कुमार चौधरी - प्रधानाध्यापक राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु व...

पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करना अनिवार्य होगा

Image
  पीएचडी में प्रवेश के लिए नेट पास करना अनिवार्य SAHARSA - पीएचडी में प्रवेश तथा उच्च शिक्षा के तहत प्राध्यापक की नौकरी आसान नहीं रही। यूजीसी की ओर से नए सत्र से पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जहां पीएचडी में प्रवेश लेना कठिन होगा, वहीं बगैर नेट उत्तीर्ण पीएचडी कर रहे शोधार्थियों के लिए मुश्किलें भी बढ़ेंगी। हालांकि, यूजीसी के इस फैसले से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के आसार जताये जा रहे हैं।  उच्च शिक्षा में किसी भी विषय पर पीएचडी करने के लिए अब तक सिर्फ संबंधित विवि की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य थी। जिसके बाद विवि प्रबंधन की ओर से सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग के बाद संबंधित शोधार्थी को रिक्त सीट आवंटित की जाती थी। हालांकि नेट और जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इसका लाभ अधिमान अंकों के तौर पर सिर्फ नौकरी में मिलता था। यही कारण था, कि उच्च शिक्षा में लगातार युवाओं ने पीएचडी में प्रवेश लेना शुरू कर दिया। प्रवेश परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को मेरिट के तहत प्रवेशित कर लिया जाता था। लेकिन एकाएक ...

अब आसानी से खुल पाएंगे निजी कॉलेज

Image
  अब आसानी से खुल पाएंगे निजी कॉलेज निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित, बिहार विधानसभा में निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित पटना -  बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया गया है. इस विधेयक में राज्य के नए निजी संस्थानों की बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मानदंडों में ढील देने का प्रस्ताव है. सदन में विधेयक पेश करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज को जल्द से जल्द सुगम बनाना है. बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 के पारित होने के साथ निजी विश्वविद्यालयों को अस्थायी स्थानों से कार्य करने की अनुमति दी जाएगी. बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों. विधेयक के अनुसार यदि वे इसे दो साल की निर्धारित अवधि के भीतर विकसित करने में असमर्थ हैं. तो उन्हें इसे पूरा करने के लिए और दो साल मिलेंगे. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब विधानसभा ने संशोधन व...

धरणीधर शिशु विद्या मंदिर के पचहत्तर प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Image
 धरणीधर शिशु विद्या मंदिर के पचहत्तर प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण वीरभद्र आचर्य जी के नेतृत्व में वार्षिक सफल परीक्षा का हुआ था आयोजन  सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत राजलक्ष्मी धरणीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया के पचहत्तर प्रतिशत भैया बहनों ने वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने बताया की सभी आचर्यगन के मेहनत का परिणाम है कि इतने प्रतिशत बच्चे सफल उत्तीर्ण हुए। अरुण कक्षा के आचर्य समीर कुमार वर्मा के वर्ग में आनंद कुमार प्रथम आया एवं प्रत्यूष झा तृतीय स्थान पाकर उत्तीर्ण हुआ। उदय कक्ष के आचर्य प्रेमचंद्र के वर्ग में सत्यम कुमार प्रथम , प्रथम कक्ष के आचर्य सुभाषिनी कुमारी एवं नवनीत कुमार के वर्ग में मनीष कुमार प्रथम , द्वितीय कक्ष के आचर्य निरंजन मिश्रा एवं बलराम झा के वर्ग में आदित्य कृष्ण प्रथम , तृतीय कक्ष के आचर्य सुजय कुमार साह के वर्ग में अभिजीत कुमार प्रथम , चतुर्थ कक्ष के आचर्य आनंद झा के वर्ग में सूरज कुमार प्रथम , पंचम कक्ष के आचर्य अवधेश कुमा...

एलडीसी क्लर्क , सीजीएल , एनटीपीसी के छात्रों के लिए "नेट एक्सपर्ट"

Image
  एलडीसी क्लर्क , सीजीएल , एनटीपीसी के छात्रों के लिए "नेट एक्सपर्ट" सहरसा - कोशी क्षेत्र अंतर्गत युवाओं के लिए विभिन्न केंद्रीय और स्टेट गवर्मेंट में बेहतर नौकरी प्राप्त करने हेतु एक मात्र सहरसा शहर में  बेहतर विकल्प "नेट एक्सपर्ट" नेट एक्सपर्ट एक ऐसी संस्थान है जहां विभिन्न तरह के कंप्यूटर की तैयारी करवाई जाती है। मालूम हो कि बिहार सरकार अपने सभी कार्यलय में आउटसोर्स के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर रख रही है। यही नही इस कि जिम्मेदारी लगभग बेल्ट्रॉन को सौंप भी दिया है। अगर दसमीं एवं बारवीं के छात्र नेट एक्सपर्ट से अभी से टाइपिंग , डीसीए , एडीसीए , सिटीटीसी आदि सिख लेगें तो उन्हें किसी भी इंटरव्यू में परेशानी नही झेलनी पड़ेगी । जानकारी हो कि बेल्ट्रॉन भी पहले CBT टेस्ट लेती है और उनके बाद छात्रों का चयन करती है। अगर किसी छात्र का हाल ही में CBT टेस्ट एवं टाइपिंग टेस्ट है तो तुरंत नेट एक्सपर्ट में संपर्क कर लें। नेट एक्सपर्ट के प्रोपराइटर राधे श्याम कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे संस्थान से कई लड़के एवं लड़कियों को सरकारी संस्थान में नौकरी प्राप्त हुआ है। विभिन्न परीक्षा...

रेड लाइट एरिया पहुँची शिक्षा विभाग, नोनिहालों ने कहा बनेगें अफसर

Image
  रेड लाइट एरिया पहुँची शिक्षा विभाग, नोनिहालों ने कहा बनेगें अफसर धंधे वाली की बच्ची अब धंधा नही शिक्षा विभाग के प्रयास से सीखेंगे क,ख,ग सहरसा - कहते हैं कि दिल में अगर कुछ करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। इसे साबित कर दिखाया सदर प्रखंड कहरा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने। बीइओ संजय कुमार की जितनी काबिले तारीफ की जाय कम ही होगा। किया हुआ मामला ये समझीये , बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान सहरसा से जिले के सभी रेड लाइट एरिया में रह रहे बच्चों की पहचान कर 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित करने के साथ विद्यालय में अनामांकित होने की स्थिति में उसका नामांकन उम्र सापेक्ष कक्षा में करवाने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने अपनी तत्परता से एक टीम का गठन कर शहर से सटे भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में ना सिर्फ सर्वेक्षण करवाया, वल्कि शनिवार को 48 बच्चें का नामांकन भी स्थानीय नव प्राथमिक विद्यालय में करवाने में सफल रहे। जिसमें 20 बालक एवं 28 बालिका शामिल हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकार...

स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग खुलने की समय फाईनल

Image
 स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग खुलने की समय फाईनल पटना - सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और आगामी चार जनवरी 2020 से राज्य के स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान खुलेगें। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद मुख्य सचिव ने इस तरह का फैसला लिया है। पहले चरण में 8वीं से बारहवीं तक के स्कूल, बड़े बच्चों के कोचिंग संस्थान खोले जायेंगे। जबकि दूसरे चरण में 15 दिनों के बाद अन्य स्कूल के बाकी कक्षाएं खोली जाएंगी। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी तरह का विभागीय पत्र प्राप्त नही हुआ है। अमलेश आनंद -  पटना

फणीन्द्र नाथ झा बने सिवान विभाग के विभाग निरीक्षक

Image
फणीन्द्र नाथ झा बने सिवान विभाग के विभाग निरीक्षक विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया में हुआ उनका विदाई समारोह SAHARSA - लोक शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालयों को देखने वाले कोशी विभाग के विभाग निरीक्षक को समिति ने सिवान क्षेत्र का विभाग निरीक्षक बनाया है। उनके स्थानांतरण पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। विभाग निरीक्षक झा ने बताया कि इस विद्यालय से अत्यधिक लगाव हो गया था। उन्होंने बताया कि जब भी और जहां भी में बैठक में जाता था वहां इस विद्यालय का जरूर चर्चा करता था। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद प्रसाद सिंह ने बताया कि कम समय फणीन्द्र जी से मिले हुए हुआ और कम समय में इन्होंने दिल जीत लिया। वहीं उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि जब सुने की इनका स्थानांतरण हो गया क्षुब्ध हो गया।  हालांकि कोशी से बड़ा विभाग सिबान है उम्मीद है यह जहां भी रहेगें बेहतर कार्य करेगें। जबकि प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने बताया की जब से इनसे जुड़ा अजीब रिश्ता बन गया। उन्होंने बताया कभी महसूस नही हुआ कि वरीय अधिकारी है मित्रवत सब कुछ समझा कर सब कु...