Posts

Showing posts from November, 2021

मतदाता को डराने वाले मुखिया प्रत्याशी फरार, उनके समर्थक हथियार के साथ गिरफ्तार

Image
  मतदाता को डराने वाले मुखिया प्रत्याशी फरार, उनके समर्थक हथियार के साथ गिरफ्तार सहरसा - जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आठवीं चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है ।आज इसी कड़ी में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा सभी पंचायत का भ्रमण कर सूचना इकट्ठा किया जा रहा था। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सरडीहा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अजय सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा मतदाता को डराया धमकाया जा रहा है तथा प्रलोभन दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देख कर अजय सिंह मुखिया प्रत्याशी   वहां से निकल भागे लेकिन अजय सिंह के समर्थक बचकन यादव पिता मोहित यादव  सकरौली थाना बख्तियारपुर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इन सबों के द्वारा कल होने वाले पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। मालूम हो की कल दिनांक 24.11.21 बुधवार को जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में आठवीं चरण का पंचायत चुनाव होना है।इस प्रखंड में कुल 276 मतदान केंद्र बनाए गए है,

मस्तिक का ईलाज ही नही सफल ऑपरेशन करने वाले कोशी के यह कौन डॉक्टर हैं ?

Image
  मस्तिक का ईलाज ही नही सफल ऑपरेशन करने वाले कोशी के यह कौन डॉक्टर हैं ?  सहरसा - कोशी की धरती पर अक्सर वीर सपूत जन्म लेते हैं। सबसे बड़ी बात की आज के समय में जिसे भगवान की संज्ञा दी गयी है वह है डॉक्टर और सहरसा में ऐसे लाल जो मस्तिक का सफल ईलाज ही नही अपितु सफल ऑपरेशन करके लोगों को जिंदिगी दे रहे हैं। डॉ सिद्धार्थ प्रियदर्शी कोशी के सबसे बेतहर न्यूरो सर्जरी के रूप में उभर रहे है और इनके इलाज की चर्चा विभिन्न जगहों पर हो रही है। डॉ का निजी क्लिनिक जिले के बस स्टैंड से सटे पिछली बायपास सड़क में नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है एवं कई तरहों के क्रिटिकल मरीजों का सफल ईलाज भी किया जाता है। हाल ही में एक क्रिटिकल मरीज जो काफी मस्तिक में चोट लगने से   परेशान था और उनके मस्तिक में खून जमा हो गया वैसे मरीज को आठ दिनों के अंदर कंप्लीट कर दिया। डॉ सिद्धार्थ प्रियदर्शी - न्यूरो सर्जन , सहरसा डॉक्टर साहब के इन सफलता का चर्चा शहरों में काफी हो रही है। हालांकि अब एक बात हो गयी है कि अब वैसे मरीज जो ब्रेन सर्जरी , रीढ़ की हड्डी , नस संबंधित समस्या से परेशान होकर दिल्ली अथवा पटना जाते है उनका इलाज सहरसा ज

जामनगर सहरसा में घंटो लगता है जाम फिर भी नही निकलता है समाधान

Image
  जामनगर सहरसा में घंटो लगता है जाम फिर भी नही निकलता है समाधान एक ओवरब्रिज निर्माण हेतु अब तक चार बार हुआ शिलान्यास  सहरसा -  जिले के आठ रेल फाटक पर आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और इन आठों रेल फाटक पर आम आवम परेशान एवं हलकान हो जाते हैं। सहरसा नगर परिषद के अंदर सर्वा ढाला रेल फाटक , बंगाली बाजार रेल फाटक , गंगजला ढाला रेल फाटक , कचहरी ढाला रेल फाटक , शिवपुरी ढाला फाटक , पूरब बाजार रेलवे फाटक , पोलटेक्निक रेलवे फाटक ,सिमराहा ढाला एवं झपड़ा टोला के पास प्रत्येक दिन आम आवम को घंटो इंतजार करने के बाद अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है। यही नही इस रेल फाटकों पर दिन में एक बार नही अपितु कई बार जाम का शिकार लोगों को होना पड़ता है।  नगर परिषद के ठोस कदम से अतिक्रमण एवं जाम से मिल सकती है मुक्ति नगर परिषद के कार्यपाक अभियंता अगर सड़क पर बेहतर तरीके से उतरे तो जाम नगर सहरसा को जाम से मुक्ति मिल सकती है। जानकारी हो जिले के लगभग सभी चौक , चौराहे पर दुकानदार द्वारा सड़को का पूर्ण अतिक्रमण कर लिया गया है। यही नही उस अतिक्रमणकारियों को कुछ अतिक्रमण के बदले में राजस्व भी देनी पड़ती है। हालांकि राजस्व

सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान

Image
  सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान पैक्स अध्यक्ष किसान के धानों की खरीदारी करने में हो जायेगें असमर्थ सहरसा - बिहार सरकार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021 - 22 सहरसा जिलान्तर्गत मात्र 38 हजार एम टी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। जबकि पिछले वर्ष यही लक्ष्य 90 हजार एम टी का था और सौ करोड़ से अधिक के खरीदारी धान की हुई थी जिनके विषय में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर खुद जानकारी साझा किया था। लेकिन इस वर्ष सरकार ने अपने आंकड़े और सर्वे के अनुसार जिले में धान की कम पैदावार को देखा है जबकि धान के फसल की कुछ छति हुई धान किसान ने बेहतर तरीके से उपजाया है। जिले के दस प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न प्रखड़ो के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल को उपज के अनुरूप धान खरीदारी में किसानों से लड़ाई करना पड़ सकता है।    जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के व्यपार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जो निचली इलाके में कुछ धान की फसल की छति पहुँची लेकिन उपड़ी इलाके में धानों की बेहतर पैदावर हुई है। वहीं बनगाँव के पैक्स अध्यक्ष मिहिर झा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार किसानों से लड़

देवानंद समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
देवानंद समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर किया विरोध प्रदर्शन देवानंद यादव अगर दोषी है तो ये जन समर्थन किया संकेत कर रही है सहरसा - जिले के सौरबाजार प्रखंड के रौता खेम गांव के रहने वाले देवानंद यादव के समर्थकों द्वारा भादा गांव स्थित चिमनी पर जिला प्रशासन के विरोध में जन अदालत लगाकर आक्रोष पूर्ण  प्रदर्शन किया।जिसमें उक्त पंचायत के हजारों पुरुष और महिला शामिल हुए। मालूम हो की विगत पंचायत चुनाव में देवानंद यादव पर रौता खेम पंचायत अंतर्गत इनरवा बूथ पर 24 अक्टूबर 2021 को गोली बारी करने का आरोप लगा था।उसी गोली बारी की घटना को लेकर सौरबाजार थाना में देवानंद यादव के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज किया गया था।यही नहीं चुनाव के तुरंत बाद देवानंद यादव के घर की कुर्की जप्ती भी किया गया।कुर्की इस कदर हुई कि उनके अलावे अन्य लोगों के सामानों को भी कुर्की में उठाया गया। हालांकि समानों एवं कुर्की के मामले की पुष्टि हमारी वेवसाईट नही करती है। सूत्रों के अनुसार देवानंद यादव के द्वारा संचालित हो रहे इट के चिमनी पर भी पुलिस ने कहर बरपाया,जहां की पुलिस प्रशासन को देवानंद यादव के समर्थकों

पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक

Image
  पूर्व विधायक संजीव झा एनसीएल सिंगरौली मध्यप्रदेश के बने स्वतंत्र निदेशक सहरसा - बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कोशी की धरती पर पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक संजीव झा को नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड सिंगरौली मध्यप्रदेश का स्वतंत्र निदेशक प्रतिनियुक्त किया है।  जानकारी हो कि पूर्व विधायक संजीव झा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जुड़ कर अपने छात्र जीबन से राजनीति की शुरुआत की थी। एमएलटी कॉलेज, सहरसा से कॉलेज प्रमुख के तौर पे अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले पूर्व विधायक श्री संजीव झा को भारत सरकार में नई जिम्मेवारी के तौर पर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा एनसीएल , नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक मनोनीत किया गया।इसकी अधिसूचना कोयला मंत्रालय द्वारा पत्रांक-21/19/2021-BA(III) के माध्यम से जारी की गई।ज्ञात हो कि पूर्व विधायक श्री संजीव कुमार झा ने 2005 में पहली बार विधायक बनने के बाद जो विकास की लकीरें खींची थी उसकी चर्चा आज भी कोसी के जनमानस में होती है और उनके द्वारा तैयार रोडमैप पर अभी भी सहरसा जिला प्रशासन विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो

ब्रह्मस्थान में बजरंगबली मूर्ति स्थापना परसों कल सुबह निकलेगी कलश यात्रा

Image
  ब्रह्मस्थान में बजरंगबली मूर्ति स्थापना परसों कल सुबह निकलेगी कलश यात्रा सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत बिहरा पंचायत के वार्ड नंबर 06 में परसों बजरंगबली की मूर्ति स्थापित की जायेगी एवं कल सुबह कलश यात्रा निकाला जायेगा। ब्रह्मस्थान कमिटी के सक्रिय सदस्य अमरेंदर मिश्र , सुदर्शन पांडेय , निरंजन ठाकुर , चिरंजीव झा , सुशील पांडेय , जवाहर झा , आशीष झा , रंजन मिश्र , बलराम मिश्र , किशलय अनल उर्फ नन्हें, संभुनाथ झा आदि ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मस्थान में बजरंगबली की स्थापना हेतु  मंदिर का निर्माण करवाया गया है। वहीं मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना हेतु 03 नवंबर का सुभ मुहूर्त पंडितों द्वारा निकाला गया है। मूर्ति स्थापना से पहले कल कलश यात्रा संपूर्ण गाँव में घूमेगा एवं तीन तारीख को बजरंगबली की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद 24 घंटे का अष्टयाम भी होगा जो दीवाली के दिन समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं सभी का सहयोग और योगदान प्राप्त हो रहा हैं। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004

कुख्यात देवानंद यादव ने सहरसा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने किया कहा ?

Image
  कुख्यात देवानंद यादव ने सहरसा कोर्ट में किया आत्मसमर्पण साजिश के तहत विपक्षियों ने मुझे फंसाया है - देवानंद यादव सहरसा - जिले के सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत रोता खैम निवासी कुख्यात अपराधी देवानंद यादव ने सोमवार को सहरसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी हो कि देवानंद यादव पर पंचायत चुनाव के दौरान रोता खैम पंचायत अन्तर्गत इनरवा बूथ पर गोलीबारी करने का मामला दर्ज हुआ था। गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी देवानंद यादव पर सौरबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। यही नही चुनाव के तुरंत बाद देवानंद यादव के घर की कुर्की जप्ती की गयी। देवानंद यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहे ईंट के चिमनी पर पुलिस ने कहर बरपाया जहां की पुलिस प्रशासन को देवानंद यादव के समर्थक का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण सोमवार को देवानंद यादव ने सहरसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। जानकारी हो कि देवानंद यादव सौरबाजार के रामपुर पंचायत से एवं उनकी पत्नी गुड्डी देवी रोता खैम से चुनावी मैदान में थी। रामपुर पंचायत से देवानंद यादव की हार हो गयी एवं उनकी पत्नी गुड्डी देवी रोता खैम से जीत