सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान

 सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार नही बिक सकेगा किसान का धान

पैक्स अध्यक्ष किसान के धानों की खरीदारी करने में हो जायेगें असमर्थ

सहरसा - बिहार सरकार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021 - 22 सहरसा जिलान्तर्गत मात्र 38 हजार एम टी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। जबकि पिछले वर्ष यही लक्ष्य 90 हजार एम टी का था और सौ करोड़ से अधिक के खरीदारी धान की हुई थी जिनके विषय में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर खुद जानकारी साझा किया था। लेकिन इस वर्ष सरकार ने अपने आंकड़े और सर्वे के अनुसार जिले में धान की कम पैदावार को देखा है जबकि धान के फसल की कुछ छति हुई धान किसान ने बेहतर तरीके से उपजाया है। जिले के दस प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न प्रखड़ो के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल को उपज के अनुरूप धान खरीदारी में किसानों से लड़ाई करना पड़ सकता है।    जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के व्यपार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जो निचली इलाके में कुछ धान की फसल की छति पहुँची लेकिन उपड़ी इलाके में धानों की बेहतर पैदावर हुई है। वहीं बनगाँव के पैक्स अध्यक्ष मिहिर झा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार किसानों से लड़ाइयों का सामना करना पड़ेगा। धान की फसल के अनुरूप पिछले वर्ष 90 हजार एम टी धान खरीदारी का सरकार ने आदेश दिया और उनके वावजूद किसानों का धान बच गया और किसान धान नही बेच पाये। इस बार जो सरकार ने आंकड़े दिए है उसमें किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि इस मसले को लेकर पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल ने एक संयुक्त बैठक किया जिसमें पैक्स के जिला अध्यक्ष शिव कुमार यादव पैक्स अमरपुर , अनिल कुमार यादव , बरियाही , मिहिर कुमार झा बनगाँव , विलास कुमार नरियार , शलजीत मिस्त्री बलहा पट्टी , राहुल कुमार बिजलपुर , जितेंद्र कुमार सिहौल , लक्ष्मीश्वर पांडेय ब्रह्शेर , अशोक महतो पटोरी , दिलीप कुमार सुहथ , मिंटू भगत विशनपुर आदि ने बैठक कर जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र समर्पित किया और बताया कि पुनः इनका अवलोकन किया जाय और धान खरीदारी का लक्ष्य बढ़ाया जाए अन्यथा जिले के पैक्स धान खरीदारी करने में असमर्थ हो जायेगें।

शिव कुमार - जिला सहकारिता पदाधिकारी , सहरसा

सरकार द्वारा लक्ष्य दिया गया है और उनके अनुरूप हमलोग कार्य कर रहे हैं। पिछली वर्ष 90 हजार एम टी का लक्ष्य दिया गया था लेकिन इस बार 38 हजार एम टी का ही लक्ष्य दिया गया है। विभाग के पास इस बार सहरसा में कम धान पैदावार की सूचना है लेकिन इस मसले को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यालय भेजूंगा। लक्ष्य का निर्धारण मुख्यालय से होता है हमारे यहां से किसी तरह का धान खरीदारी से संबंधित निर्धारण नही किया जाता है।

RAJEEV JHA - SAHARSA

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन