पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित

पूर्व सांसद आंनद मोहन की पेशी मामले में एक P.S.I , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक निलंबित

सहरसा - पूर्व सांसद आनंद मोहन को पटना के एक मामले में कोर्ट पेशी के बाद उनको उनके घर सहित अन्य जगह ले जाने वाले एक पीएसआई , 04 सिपाही एवं 01 गाड़ी चालक को निलंबित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के तत्कालीन डीएम रहे जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक मामले में पेशी के लिए सहरसा मंडल कारा से पटना कोर्ट ले जाया गया था। लेकिन पूर्व सांसद आंनद मोहन पटना कोर्ट में पेशी के बाद अपने पटना स्थित आवास पर घूमने चले गए यहीं नही वह वहाँ अन्य जगहों पर विभिन्न लोगों से मिले और अपने बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद से भी मिले जिसकी तस्वीर सामने उभर कर सामने आ गयी और उनके बाद उस मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और पेशी के दौरान जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया है। इस मामले की जांच कर रहे मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि कोर्ट पेशी के दौरान जाने वाले पीएसआई संतोष कुमार , सिपाही नंबर 123 राजू कुमार गुप्ता , सिपाही नंबर 374 शिव प्रकाश कुमार , सिपाही नंबर 403 दिवेश कुमार , सिपाही नंबर 107 राजू कुमार को निलंबित कर दिया गया है जबकि वाहन चालने वाले सैफ चालक रविंद्र सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया की पाटलिपुत्र थाना कांड संख्या 84/07 के अभियुक्त आनंद मोहन पिता- स्व. सचिदानंद सिंह,  थाना बिहरा, जिला सहरसा कोर्ट पेशी में गए थे। पेशी के बाद उनके संबंध में कुछ सोशल मीडिया में वायरल हुए समाचार के संबंध में , पुलिस अधीक्षक सहरसा के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) को उक्त समाचार की जांच करने का आदेश दिया गया था। जांच में उक्त अभियुक्त के उपस्थापन में प्रतिनयुक्त सभी सदस्य , प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं तथा प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षा अधिकारी एवम कर्मियों (6)को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जिसके रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop