सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा का निधन

सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा के निधन पर शोक


SAHARSA - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सिहौल गाँव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बीरेंद्र झा के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी है। शिक्षक झा ने अपने सभी संतानों को ऊंची शिक्षा देकर देश के विभिन्न संस्थानों में भेजा। उनके बड़े पुत्र हीरा कांत झा जिले के प्रेमलता मिश्र कॉलेज में कार्यरत है जबकि पुतहु देबता कुमारी सिहौल के ही मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। वहीं दूसरे बेटे कृष्ण कांत झा मुंबई में रेपिड एक्शन फोर्स में कमांडेंट के पद पर तैनात है। जबकि छोटे पुत्र भी सेंट्रल डिफेंस कार्यलय में एकाउन्टेंट के पद पर तैनात थे। हालांकि विगत दिनों पहले उनका निधन लंबी बीमाड़ी के कारण हो गया। शिक्षक झा के पोते राजीब झा भी रेलवे के ऊंचे पद पर हरियाणा में तैनात है। झा अपने पीछे हंसते हुए परिवार को छोड़ कर मंझले बेटे कृष्ण कांत झा के मुंबई स्थित आवास पर आखड़ी सांस लिया। उनके निधन पर पी के झा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष तरह का अलख जगाया। वहीं जवाहर झा , राजेश झा , आशुतोष झा , मुरारी झा , क्वीन झा , ढालो झा सहित ग्रामीणों ने उनके निधन पर शोक जताया।

RAJEEV JHA - SAHARSA

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop