Posts

Showing posts from June, 2026

पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार

Image
पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार 10 मोबाइल, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अभ्यर्थियों के हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक बरामद कोशी जोन, सहरसा :- बिहार पुलिस दूरसंचार विंग एवं तकनीकी अराजपत्रित पदों की भर्ती परीक्षा में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने का दावा करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सदर थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार गिरोह अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में पास कराने का झांसा देता था। इसके बदले अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक अपने पास गिरवी रखता था। परीक्षा के दौरान विभिन्न माध्यमों से उत्तर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाती थी। जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस को सूचित किया गया। कार्रवाई के क्रम में अभ्यर्थी गौरव कुमार, निवासी तीरी थाना बैजनाथपुर, को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करते ह...

नवनियुक्त एसपी "विक्रम सिहाग" ने क्या कहा सुने, आमजन को राहत

Image
नवनियुक्त एसपी  "विक्रम सिहाग" ने क्या कहा सुने, आमजन को राहत  गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता कोशी जोन, सहरसा : - जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। लंबित मामलों के त्वरित अनुसंधान पर रहेगा जोर नवनियुक्त एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि किसी भी जिले में पुलिस की पहली जिम्मेदारी अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा। साथ ही विभिन्न थानों में लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। पुलिस-जनता के बीच विश्...

जर्जर पुल बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Image
जर्जर पुल बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना कोशी नहर परियोजना का पुल संख्या-49 आरडी बदहाल, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग कोशी जोन, सुपौल :- राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरीपुर पंचायत वार्ड संख्या-14 स्थित कोशी नहर परियोजना के पुल संख्या-49 आरडी की जर्जर स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ष 1961-62 में निर्मित लगभग 26 मीटर लंबा यह पुल अब पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत ऐसी हो गई है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी अखिलेश झा ने बताया कि पुल की जर्जर स्थिति देखकर मन आहत हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुल पर कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है और आसपास के कई गांवों के लिए यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। नेपाल सीमा से जुड़े मार्ग पर आवागमन का प्रमुख साधन ग्रामीणों के अनुसार यह नहर मार्ग नेपाल से गम्हरिया क्षेत्र को जोड़ता है। पुल एनएच-106 के बेरदह चौक स...

Children of Three Flour Mill Owners Create History; Saharsa Youth Shine in 70th BPSC Examination

Image
Children of Three Flour Mill Owners Create History; Saharsa Youth Shine in 70th BPSC Examination Candidates from Bangaon and Suhath Achieve Success Despite Difficult Circumstances; Dozens of Students Bring Pride to the District Koshi Zone, Saharsa : The results of the 70th Bihar Public Service Commission (BPSC) examination have brought great pride to Saharsa district, as several young candidates achieved remarkable success. The achievements of candidates from modest backgrounds, whose fathers earn their livelihood by running flour mills, have become a source of inspiration across the district. Shweta Kumari, daughter of Raman Kumar Mishra of Bangaon, secured the 541st rank in the 70th BPSC examination. Her success reflects years of hard work, dedication, and the sacrifices made by her father. Similarly, Keshav Kumar Jha, also from Bangaon, secured an impressive 242nd rank. His father, Ranjit Kumar Jha, has long supported the family by operating a flour mill. In another inspiring story,...

मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा

Image
मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा IIT की प्रवेश का रास्ता हुआ साफ, परिवार में खुशियों का माहौल, परिजन दे रहे हैं बधाई कोशी जोन :- जिले के मेधावी छात्र ऋषु कुमार झा ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जेईई मेन 2026 एवं जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ऋषु कुमार झा सत्तरकटैया प्रखंड के ब्रह्शेर पंचायत अंतर्गत मुख्तार टोला निवासी ममता देवी एवं मणिकांत झा उर्फ पंडीजी के पुत्र हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 के प्रथम सत्र में उन्होंने 99.5764677 एनटीए स्कोर हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में भौतिकी में 99.2619099, रसायन विज्ञान में 99.5053637 तथा गणित में 99.2047176 एनटीए स्कोर प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी शानदार परिणाम के आधार पर उनका चयन जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए हुआ था। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में ऋषु ने सफलता हासिल करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 16,979वीं रैंक तथा जनरल ईड...