Posts

Showing posts from March, 2026

कल से UPI नियमों में बदलाव: डिजिटल भुगतान होगा और सुरक्षित, यूजर्स को रहना होगा सतर्क

Image
कल से UPI नियमों में बदलाव: डिजिटल भुगतान होगा और सुरक्षित, यूजर्स को रहना होगा सतर्क 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य, ट्रांजेक्शन सुरक्षा और निगरानी बढ़ेगी; नियमों की जानकारी जरूरी कोशी जोन :- देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और एनपीसीआई के नए दिशा-निर्देशों के तहत अब सभी डिजिटल भुगतान, विशेषकर यूपीआई ट्रांजेक्शन में सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के अनुसार अब हर यूपीआई भुगतान पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) अनिवार्य होगा। यानी अब हर ट्रांजेक्शन के दौरान ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा, चाहे राशि कम ही क्यों न हो। इसका मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना और उपभोक्ताओं के पैसे को सुरक्षित रखना है।  इसके अलावा, बैंकों और भुगतान ऐप्स को अपने सिस्टम को और मजबूत बनाना होगा ताकि फर्जी लेन-देन, गलत मोबाइल नंबर या निष्क्रिय खातों से होने वाली समस्याओं को रोका जा सके। पहले से लागू कुछ नियम जैसे बैलेंस चेक की...

“सिस्टम के भीतर छुपा खेल!” DRDA निदेशक के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Image
“सिस्टम के भीतर छुपा खेल!” DRDA निदेशक के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा कोशी जोन :- सहरसा में मंगलवार सुबह उस वक्त प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है, जिसने पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, वैभव कुमार के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त जांच में यह सामने आया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब करोड़ो रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओयू की टीम ने सहरसा के नया बाजार स्थित उनके किराए के मकान (सराही मोड़ के पास) पर छापा मारा। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के मिश्रा मनियारी स्थित पैतृक घर, NH-28 के पास बने निजी आईटीआई कॉलेज और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ITI कॉलेज का संचालन उनके छोटे भाई द्वारा किया जाता है। छापेमारी के दौरान बैंक खातों, जमीन के कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज और संभावित बेनामी संप...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, दमकल ने बुझाई आग

Image
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, दमकल ने बुझाई आग कोशी जोन :- सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग स्थित एक किराना दुकान के ऊपर बने आवासीय हिस्से में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आ गया और पलंग, कपड़े सहित अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकान मालिक कमलेश्वरी भगत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि समय पर ...

गैस के किल्लत से राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू

Image
गैस के किल्लत से राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को मिलेगी रफ्तार, डीएम के नेतृत्व में कल होगी समीक्षा पीएनजी कनेक्शन के लिए बढ़ी रुचि, एलपीजी आपूर्ति में भी सुधार; इंडियन ऑयल की नई योजनाएं लागू कोशी जोन :- जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना को गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर निगम प्रतिनिधि तथा संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, उपभोक्ताओं की भागीदारी और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सिटी गैस लिमिटेड के अनुसार, सहरसा शहर में अब तक करीब 1,500 उपभोक्ताओं ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जो इस योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि को दर्शाता है। वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन के लिए 6,500 शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें 6,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 500 रिफंडेबल पेमेंट सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है।।जिला पदाध...

पाइप नेचुरल गैस नेटवर्क को बढ़ावा, नगर निकायों को 24 घंटे में अनुमति देने का निर्देश

Image
पाइप नेचुरल गैस नेटवर्क को बढ़ावा, नगर निकायों को 24 घंटे में अनुमति देने का निर्देश एलपीजी संकट के बीच पाइप गैस को किफायती व सुरक्षित विकल्प के रूप में बढ़ावा अनुमति में देरी होने पर स्वतः स्वीकृति, कंपनियों को चौबीसों घंटे कार्य की छूट कोशी जोन :- राज्य में ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियों के बीच पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब नगर निकायों को गैस वितरण कंपनियों को अनुमति देने में तेजी लानी होगी। स्पष्ट किया गया है कि पीएनजी नेटवर्क एवं संयंत्र की स्थापना के लिए मांगी गई अनुमति 24 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा, अन्यथा इसे स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। सरकार ने यह कदम वैश्विक परिस्थितियों के कारण रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को देखते हुए उठाया है। वर्तमान में पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 18 जिला मुख्यालयों में पीएनजी की आधारभूत संरचना उपलब्ध है और लगभग एक लाख घरों में पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति हो रही है। गैस कंपनियों ने दावा...

अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा, डॉग स्क्वायड ‘रेंजर’, ‘टाइगर’ और ‘प्रिंस’ तैनात

Image
अमृत भारत स्टेशन सहरसा जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा, डॉग स्क्वायड ‘रेंजर’, ‘टाइगर’ और ‘प्रिंस’ तैनात कोशी जोन - अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सहरसा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अब जंक्शन पर विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड ‘रेंजर’, ‘टाइगर’ और ‘प्रिंस’ को तैनात किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉग ‘रेंजर’ सहरसा जंक्शन पहुंचा, जिसके बाद पूरे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। सुबह से लेकर शाम तक सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म तथा विभिन्न ट्रेनों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रत्येक कोच की बारीकी से जांच की गई। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ डॉग स्क्वायड ने संभावित विस्फोटक पदार्थों की तलाश में अभियान चलाया। विशेष जांच के दौरान जानकी एक्सप्रेस (समस्तीपुर–सहरसा), सुपौल–पुणे एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस तथा सहरसा–अहमदाबाद एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को भी चेक किया गया। सहरसा से समस्तीपुर तक चलने वाली ट्रेनों में भी सुरक्षा ...