गैस के किल्लत से राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू

गैस के किल्लत से राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू


सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को मिलेगी रफ्तार, डीएम के नेतृत्व में कल होगी समीक्षा

पीएनजी कनेक्शन के लिए बढ़ी रुचि, एलपीजी आपूर्ति में भी सुधार; इंडियन ऑयल की नई योजनाएं लागू


कोशी जोन :- जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना को गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर निगम प्रतिनिधि तथा संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, उपभोक्ताओं की भागीदारी और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सिटी गैस लिमिटेड के अनुसार, सहरसा शहर में अब तक करीब 1,500 उपभोक्ताओं ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जो इस योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि को दर्शाता है। वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन के लिए 6,500 शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें 6,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 500 रिफंडेबल पेमेंट सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है।।जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 23 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे इस योजना की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस दौरान बिहार सरकार की ‘सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी, 2025’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी अपनी पीएनजी योजनाओं में संशोधन किया है। नई स्कीम ए 5 के तहत 6,500 का एकमुश्त भुगतान करना होगा, जबकि स्कीम बी5 में 1,150 अग्रिम भुगतान के साथ शेष 6,000 की राशि दो वर्षों में किस्तों के रूप में देनी होगी। इसके अलावा पुराने ईएमआई या रेंटल स्कीम वाले उपभोक्ताओं को नई योजनाओं में स्विच करने की सुविधा भी दी गई है। इधर, जिले में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिला है। औसत बुकिंग समय 4.4 दिन से घटकर 3.8 दिन हो गया है। प्रतिदिन औसत मांग 5,204 सिलेंडर के मुकाबले 6,200 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सीजीडी परियोजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शहरी जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव होगा।

राजीब झा, पत्रकार सहरसा

किसी भी प्रकार के समाचार अथवा विज्ञापनों के लिए संपर्क करें, व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop