Posts

बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन

Image
  बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन   मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को खोइछा में चुनाव लड़ने हेतु जनता का मिल रहा आशीर्वाद सहरसा - नगर निगम चुनाव अपने चरम पर है लेकिन मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को नगर निगम की जनता अर्थ दान के साथ मतदान का पूर्ण आस्वासन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम को की आगामी 09 जून को नगर निगम चुनाव का मतदान होगा और 11 जून को मतगणना होगा।  नगर निगम की जनता इस चुनाव में 46 वार्ड पार्षद,01 मेयर और 01 उपमेयर का चुनाव करेगी। लेकिन इस चुनाव में सैकड़ों प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विदित हो कि आमजन के नेता रहे भाजपा के पूर्व विधायक संजीव झा अपने पत्नी बैन प्रिया को मेयर की चुनाव में उतरना चाहते थे लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया। झा के निधनोपरांत उनकी पत्नी अपने पति के सपनो को साकार करने आमजन की नेत्री बनकर चुनावी मैदान में उतर गयी। जननेता संजीव झा के सपनों को करेगें साकार वैसे इस चुनाव में दर्जनों उम्मीदवार चुनावी मैदान में है और निर्णय नगर निगम के जनता पर निर्भर है। नगर निगम की जनता किसको अपना सत्ता देती है यह तो मतदान उपरांत मतगणना ...

अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन

Image
  अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन नव विवाहिता जोड़ी सहरसा - जिले का ऐसा अनोखा गाँव जहां, गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन। जिला मुख्यालय से महज 05 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित नव गठित नगर पंचायत बनगाँव जो कल तक तीन पंचायत यथा बनगाँव पूर्वी , बनगाँव पश्चमी और बनगाँव उत्तरी के रूप में एक गाँव समाहित था। विद्वानों की माने तो बीते समय पहले बनगाँव का नाम वनग्राम था जिनका नाम बदलते बदलते बनगाँव हो गया।  संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई का है गाँव पर आशीर्वाद विद्वानों की माने तो बनगाँव वासियों पर संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई की महान कृपा हमेशा बरसती रहती है। इस गाँव से लगभग हर वर्ष दर्जनों युवा सरकार के उच्य पद पर काबिज होते हैं। यहीं नही इस गाँव में आज के समय कई आईएएस , आईपीएस और आईएफएस पद पर काबिज है और सरकार के महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कर रहे हैं। जबकि अन्य देशों की अगर बात करें तो विश्व के लगभग देशों में बनगाँव के लोग रोजगार और ऊंचे पदों पर मिल जाते हैं।  दूल्हा मिहिर झा दुल्हन रूपम कुमारी गाँव का दूल्हा और गाँव की दुल्हन बनगाँव सहरसा जिले...

बिहार विधान परिषद चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र

Image
  बिहार विधान परिषद  चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र सहरसा - कोशी शिक्षक निवार्चन का आज मतदान शुरू हो गया है और जिले के 11 मतदान केंद्रों पर 1404 मतदाता अपना मत डालेगें। जिले में 11 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें नगर में 586 , कहरा में 124 , सौरबाजार  78 , सत्तरकटैया 96 , नवहट्टा 41 , महिषी 123 , सिमरीबख्तियारपुर 96 , पतरघट 55 , बनमा इटहरी 21 , सोनवर्षा 149 एवं सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत 35 मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में फैला हुआ है। आज के इस चुनाव में विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत 48 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं और आज के मतदान की मतगणना 05 अप्रेल को होगी।  08 उम्मीदवारों ने कटवाया था एनआर नूतन कुमारी झा , मतदाता कोशी शिक्षक निर्वाचन के लिए जानकारी के अनुसार 08 प्रत्याशी ने एनआर कटवाया था। इसमें निवर्तमान कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार प...

शिवम शुक्ला जी महाराज के कथा में उमड़ी रही श्रोताओं की भीड़

Image
शिवम शुक्ला जी महाराज के कथा में उमड़ी रही श्रोताओं की भीड़ भगवान का भजन करने वालों को कभी दुःख नही होगा - शिवम शुक्ला महाराज सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत राम ठाकुर धाम में राष्ट्रीय कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज के प्रवचन में रामनवमी के आखड़ी दिन श्रोताओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। रामठाकुर धाम पंचगछिया में कमिटी के अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह उर्फ शिबू जी ने बताया कि रामठाकुर धाम में राट्रीय कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज का प्रवचन 22 मार्च से शुरू हुआ और गुरुवार रोज 30 मार्च को समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रवचन को सुनने हेतु प्रत्येक दिन हजारों श्रोताओं की भीड़ उमड़ी रही। महाराज द्वारा रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक प्रवचन से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत चैती नवरात्रा के प्रथम दिन से शुरू हुआ और रामनवमी को खत्म हुआ।  अध्यक्ष शिबू सिंह जी ने बताया कि गुरुवार को ही कथा समाप्ति के उपरांत देर रात मैया जागरण का आयोजन किया गया है। वहीं मंदिर के पुजारी रोशन झा ने बताया कि मैया के शरण में आने वाले कभी खाली हाथ वापस नही जाते हैं और अनवरत मैया के शरण में र...

20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी जीत का कर रहे हैं दावा

Image
  20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी  जीत का कर रहे हैं दावा सहरसा - नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में बहुत प्रत्याशी अब तक आ चुके हैं लेकिन एक ऐसा प्रत्याशी जो युवा है और जिंदगी के कई सपनें उनको पूरा करना है लेकिन समाजसेवा का ऐसा नशा जो अपने नौकरी से त्यागपत्र देकर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।  कोशी निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक प्रत्याशी राज कमल जो प्लस टू जिला स्कूल कटिहार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। लेकिन इस वर्ष होने वाले कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं।  किस किस मुद्दे पर लड़ रहे हैं चुनाव नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना समान काम समान वेतन पुरानी पेंशन योजना का पुनर्स्थापना  शिक्षा का राष्ट्रीयकरण और वैज्ञानिकीकरण विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण आदि हालांकि राज कमल को जो विचार है उनके अनुरूप अगर बुद्धिजीवी का समर्थन इनको प्राप्त होता है तो विकास का रूप रेखा जरूर तैयार होगी। बरहाल 31 मार्च को चुनाव होना है और चुनावी परिणाम के बाद ही यह तय हो पायेगा की मतदाता किसको अपना स...

कोर्ट में हुई हत्या के मामले को लेकर एसपी लिपि सिंह को सुनें

Image
  कोर्ट में हुई हत्या के मामले को लेकर एसपी लिपि सिंह को सुनें लिपि सिंह , एसपी सहरसा मृतक , प्रभाकर कुमार राजीब झा , सहरसा

हैदराबाद की कंपनी बिहार के युवाओं का कर रही है शोषण

Image
  हैदराबाद की कंपनी बिहार के युवाओं का कर रही है शोषण सत्र शुरू होने पर सदन में उठाऊंगा मामला - अजय सिंह एमएलसी पटना - बिहार राज्य खाद्य निगम अन्तर्गत जिले सहित बिहार के विभिन्न जिलों में हैदराबाद की फोर जी कंपनी द्वारा युवाओं के शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फोर जी आइडेंटिटी सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड , प्लॉट नंबर 330 एवं 331 रोड नंबर 79 जुबली हिल्स हैदराबाद , तेलांगना ने बिहार सरकार में राज्य खाद्य निगम के साथ एकरारनामा किया था। उन्होंने एकरारनामा के अनुसार बिहार के विभिन्न जिले में संचालित राज्य खाद्य निगम कार्यलय में टीपीडीएस गोदाम , कंट्रोल रूम आईटी मैनेजर जैसे पद पर युवाओं को प्रतिनियुक्त किया। इस प्रतिनियुक्ति में उन्होंने विभिन्न पदों के लिए बिहार सरकार को बताया कि मानदेय कुछ इस प्रकार कंपनी के द्वारा दिया जायेगा। फोर जी के अनुसार पूर्व सूची में दर्शाये गए सूची के अनुसार आईटी मैनेजर को लगभग 43 हजार , कंट्रोल रूम ऑपरेटर को लगभग 20 हजार जबकि टीपीडीएस गोदाम पर काम करने वाले ऑपरेटर को लगभग 15 हजार तय किया गया जबकि अन्य पदों के लिए भी अन्य मानदेय तय किया गया। ल...

बिहार सरकार में न्यूनतम मजदूरी से भी कम पर काम कर रहे हैं फोर जी के कर्मी

Image
  बिहार सरकार में न्यूनतम मजदूरी से भी कम पर काम कर रहे हैं फोर जी के कर्मी राज्य खाद्य निगम फोर जी आइडेंटिटी सॉल्यूशन्स के माध्यम से कर्मियों का कर रही है उपयोग कर्मियों का विरोध करने पर कार्य से मुक्त करने की मिलती है धमकी सहरसा - एक अक्टूबर 2022 को श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी में बृद्धि किया और यह अधिसूचना विभाग की सहमति के बाद जारी कर दिया गया। लेकिन आज तक सम्पूर्ण बिहार में विभिन राज्य खाद्य निगम के अन्तर्गत काम करने वाले फोर जी ऑपरेटर , सीआरओ सहित आई टी मैनेजर न्यूनतम मजदूरी करने को मजबूर हैं। दूसरी और अगर किसी जगह से कोई कर्मियों द्वारा आवाज उठाई जाती है तो उनको बरखास्त कर दिया जाता है। दरअशल राज्य खाद्य निगम अन्तर्गत विभिन्न जिलों में सभी टीपीडीएस गोदाम , कार्यलय एवं अन्य जगह पर फोर जी आइडेंटिटी सॉल्यूशन्स द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कर्मी कार्य करते हैं। लेकिन विभाग द्वारा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोर जी डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रत्येक महीने लगभग 5153 रुपया , कंट्रोल रूम ऑपरेटर को लगभग 8579 रुपया और...

भारतीय जनता पार्टी को अपूर्णीय क्षति , कोशी में कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक का निधन

Image
  भारतीय जनता पार्टी को अपूर्णीय क्षति , कोशी में कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक का निधन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन का हुआ था शुरुआत सहरसा - कोशी में पहली बार कमल खिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजीव झा का निधन हिर्दय गति रुकने से गुरुवार की देर रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक अस्वस्थ चल रहे थे और उनका ईलाज पटना के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। विगत दो दिन से बीमार चल रहे थे और गुरुवार को पटना जाने के क्रम में उनका हिर्दय गति रुक गया जिस कारण उनकी निधन हो गयी। हालांकि उस अवस्था में भी पूर्व विधायक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की हुई थी शुरुआत पूर्व विधायक संजीव झा कोशी क्षेत्र के जाने माने कद्दावर जनमानस भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय थे। पूर्व विधायक संजीव झा का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ उनके बाद वे भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। यहीं नही उसके बाद उनका राजनीति सफर  अनवरत जारी रहा और वर्...

शहीद दिवस पर परफॉरमेंस क्लासेस ने क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन

Image
  शहीद दिवस पर परफॉरमेंस क्लासेस ने क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन बच्चों को गांधी जी की तमाम जानकारी रहने पर बच्चे देश को मिली आजादी का महत्व समझ पायेगें - वीरभद्र झा सहरसा - परफॉरमेंस क्लासेस के संचालक वीरभद्र झा ने अपने सैकड़ो बच्चों के बीच शहीद दिवस के अवसर पर गांधी जी से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार एवं गौतम इंफोटेक के संचालक शिबू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को करवाया। वीरभद्र झा ने बताया कि पूज्य बापू की हत्या 30 जनवरी 1948 ईस्वी को की गयी थी और भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान था। उन्होंने बताया कि आज कल के बच्चों को देश की आजादी में निभाये गए महत्वपूर्ण योगदान महात्मा गांधी के विषय में विस्तृत जानकारी नही रहती है। गांधी जी के विचार और उनके द्वारा किये गए देश हित के कार्य को बच्चे के बीच क्विज के माध्यम से याद करवाया जाता है जिससे बच्चे गांधी के विचार , उनके कार्य , उनकी लड़ाई को समझ सकेंगे। वहीं गौतम इंफोटेक के संचालक शिबू सिंह ने बताया कि कोशी जैसे पिछड़े इलाके में ऐसी निजी संस्थान विरले ही हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्...

परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान में मां शारदे का हुआ पूजनोत्सव

Image
 परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान में मां शारदे का हुआ पूजनोत्सव   कमजोर बच्चों को मजबूत करना मेरा मूल उद्देश्य - वीरभद्र झा सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा पटोरी बाजार स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में परफॉरमेंस क्लासेस संस्थान द्वारा मां शारदे के पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर संस्थान के सैकड़ों बच्चों ने एक दिन पहले से  पूजा के सभी तरह की तैयारी किया और पंडित बलराम झा द्वारा मां शारदे का पूजा अर्चना संस्थान के डायरेक्टर वीरभद्र झा के नेतृत्व में किया गया।  वैदिक गणित की होती है विशेष पढ़ाई संस्थान के संचालक वीरभद्र झा ने बताया कि आज के समय में बच्चे गणित से भागते हैं लेकिन मेरे संस्थान में वैदिक गणित को सरल तरीके से पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चे मेहनत करते हैं जिसका परिणाम है कि शत प्रतिशत बच्चे सीबीएसई में यहां से गत वर्ष सफल हुए।  CBSE एवं BSEB और इंटर के छात्र है अध्यनरत नई शिक्षा नीति में पढ़ाई को आसान बनाया गया है। संस्थान के संचालक वीरभद्र झा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत जो पढ़ाई है उसको बच्चे के मस्तिष्क में उता...

राज नेताओं को महाराणा प्रताप के सिद्धांत से सिख लेनी चाहिए - किशोर कुमार मुन्ना

Image
राज नेताओं को महाराणा प्रताप के सिद्धांत से सिख लेनी चाहिए -  किशोर कुमार मुन्ना सहरसा - नवनिर्माण मंच के तत्वाधान में प्रताप नगर सहरसा अवस्थित स्वास्तिक भवन में मां भारती के महान सपूत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता  डॉक्टर नवनीत सिंह ने किया तथा संचालन त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने किया शहर के गणमान्य लोगों एवं बुद्धिजीवियों के संग पूर्व विधायक श्री किशोर कुमार द्वारा महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण बाद श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा की महाराणा प्रताप कई वर्षों तक मुगलों के सम्राट अकबर की सेना के साथ संघर्ष किया। मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने के लिए वीरता और शौर्य का परिचय दिया। प्रताप की वीरता ऐसी थी कि उनके दुश्मन भी उनके युद्ध कौशल के कायल थे। मुगल साम्राज्य के विस्तार वाद नीति के खिलाफ हल्दीघाटी और देवर की लड़ाई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर को तीन बार 1577, 1578 औऱ1579 में हराया । राजपूत सम्राट महाराणा प्रताप जिसने जंगलों में रहना पसंद किय...

निगरानी विभाग के कांड संख्या 01/2023 की दिलचस्प कहानी

Image
  निगरानी विभाग के कांड संख्या 01/2023 की दिलचस्प कहानी लाल घेरे में राजस्व कर्मचारी ,संतोष झा महज 15 हजार रुपया रिस्वत लेते चढ़े संतोष झा निगरानी के हत्थे सहरसा - नव वर्ष 2023 में निगरानी द्वारा रिस्वतखोरों के खिलाफ पहली कार्रवाई की शुरुआत सहरसा जिले से हुई है। निगरानी द्वारा दर्ज की गयी निगरानी थाना कांड संख्या 01/23 में सहरसा जिले के कहरा अंचल कार्यालय में कार्यरत  राजस्व कर्मचारी संतोष झा को निगरानी टीम ने 15 हजार रुपया रिस्वत लेते हुए समाहरणालय परिसर में बुधवार को पकड़ा। निगरानी टीम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहम्द इसराफिल पिता मोहम्द जाकिर , ग्राम रहुआमणि , थाना बनगाँव द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2022 को शिकायत दर्ज किया गया कि संतोष झा राजस्व कर्मचारी , नगर पंचायत बनगाँव , प्रखंड कहरा , जिला सहरसा एवं उनके डाटा ऑपरेटर राकेश जी द्वारा जमीन की दाखिल खारिज करने के लिए  रिस्वत की मांग की जा रही थी। निगरानी द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में राजस्व कर्मचारी द्वारा 15 हजार रुपया मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। रिस्वत की सत्ययता पाए जाने पर क...

हाड़ गलाने वाली ठंड में अलाव जलाने वाले युवा समाजसेवी

Image
  हाड़ गलाने वाली ठंड में अलाव जलाने वाले युवा समाजसेवी ठंड में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहें है युवा समाजसेवी आशीष सहरसा - कड़ाके की ठंड में जहां लोग घर से बाहर नही निकल रहे हैं वहाँ शहर के युवा समाजसेवी आशीष रंजन गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। बतातें चलें कि इन दिनों कड़ाके की ठंड चल रही है और आम आवाम घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं शहर के युवा समाजसेवी आशीष एक बार फिर कड़ाके की ठंड में पुनः गरीबों का दिल जितने घर से बाहर निकल गए हैं और चौक चौराहे पर अलाव जला कर लोगों को शकुन पहुँचाने का नेक कार्य करना शुरू कर दिए हैं। मालूम हो कि आशीष अनवरत समाजसेवा में लगे रहते हैं और जिस तरह जनता के बीच बने रहते है यहीं उनका नेक कार्य लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे युवा अगर जनप्रतिनिधि के रूप में चुने जाय तो वार्डों का शतत विकास तय है। हालांकि जनता जाति , पार्टी और धनबल के कारण अपना महत्वपूर्ण मत झांसे में आकर कहीं और डाल देते हैं। लेकिन ऐसे समाजसेवी को अगर जनता अपना समर्थन दे दें तो सरकार की योजनाओं को धारातल पर उतारने में ये समाजसेवी कारगर साबित होंगे। वैसे इस कड़ाके की ठंड में य...

FRK की कमी के कारण धानों की कुटाई बाधित , राईस मिलर धान कुटाई करने को तैयार

Image
 FRK की कमी के कारण धानों की कुटाई बाधित  , राईस मिलर धान कुटाई करने को तैयार जिला प्रबंधक ने दो सप्ताह पहले राईस मिल को लिखा पत्र सहरसा - एफआरके चावलों की कमी के कारण जिले के चयनित राईस मिलों द्वारा धान मिलिंग में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने जिले में सिर्फ उसना फोर्टिफाइड चावल सीएमआर में जमा करवाने का निदेश जारी किया है। लेकिन जिस जगह से विभाग ने एफआरके उपलब्ध करवा कर स्थानीय चयनित राईस मिलों को एफआरके देने का निदेश दिया वहां से एफआरके उपलब्ध ही नही समयनुसार करवाया जा रहा है। शुरुआती दौर में मात्र 50 क्विंटल एफआरके उपलब्ध करवाया गया जिसका की फोर्टिफाइड उसना चावल तैयार कर मिलरों द्वारा सीएमआर में जमा कर दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार मां अम्बे राईस मिल दनियावां रोड फतुहा पटना को विभाग द्वारा जिले के विभिन्न राईस मिलों को एफआरके उपलब्ध करवाने हेतु कहा गया। अपितु मां अम्बे राईस दनियावां रोड फतुहा समयानुसार एफआरके उपलब्ध करवाने में अब तक विफल साबित हो रही है जिस कारण स्थानीय राईस मिलरों द्वारा चावल तैयार कर सीएमआर में जमा नही करवाया जा रहा है।...

पावर सब स्टेशन भेलाही की लाईन तीन दिनों तक रहेगी बाधित

Image
  पावर सब स्टेशन भेलाही की लाईन तीन दिनों तक रहेगी बाधित सहरसा - जिले के पावर सब स्टेशन भेलाही में तेंतीस केवी लाईन मरम्मति के कारण 04 जनवरी से 06 जनवरी तक दिन कई जगहों की लाईन बाधित रहेगी। उक्त बातें बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ विजेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता अपना काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। भेलाही में बिजली का कार्य होने के कारण उस क्षेत्र के डरहार , नौला , सत्तौर , भेलाही , हाटी , आरापट्टी , झारा सहित अन्य पंचायत की बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता को कोशिश रहेगी कि शाम को 04 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जा सके। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें , www.koshizone.com ,व्हाट्सएप - 9525004966

बीएनएमयू विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष बने डॉ सी पी सिंह

Image
  बीएनएमयू विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष बने डॉ सी पी सिंह सहरसा पीजी सेंटर के सभी एचओडी सहित छात्राओं में हर्ष सहरसा - बीएनएमयू के नार्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश सिंह के बनने पर सहरसा पीजी सेंटर के एचओडी सहित छात्राओं में काफी हर्ष व्याप्त है। जानकारी हो कि डॉ सी पी सिंह सहरसा पीजी सेंटर स्थित इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे थे। डॉ सिंह द्वारा बेहतर कार्य और उनके अनुभव को देखते हुए कुलपति बीएनएमयू ने उन्हें विश्वविद्यालय इतिहास विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान लेने हेतु निदेश जारी किया। विश्वविद्यालय इतिहास विभाग विभागाध्यक्ष डॉ सी पी सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि वर्ष 1987 ईस्वी में उन्होंने एमफिल एवं 1992 में बीएचयू से से पीएचडी की उपलब्धि हांसिल किया। बीएचयू में ही रिसर्च सहायक के रूप में कार्य करते रहने के दौरान 1996 ईस्वी में वे बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन पटना आ गये। पटना आने के बाद डॉ सिंह सहरसा स्थित पीजी सेंटर में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त ...

छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या

Image
  छठ व्रती महिला की चाकू गोदकर कर दी हत्या पटाखा छोड़ने से मना किया तो युवक ने कर दिया हत्या सहरसा - जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फोड़ने से मना करने के विवाद को लेकर छठ व्रति महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं 02 की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम शिला देवी है जो बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड 02 की रहने वाली बतायी जा रही है। देर शाम शनिवार को पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय लड़का सुदर्शन कुमार रॉय को शिला देवी ने पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर सुदर्शन कुमार पिता बैजनाथ राय ने छठ व्रती महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर मृतक महिला के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि दरवाजा पर पटाखा फोर रहा था दो लड़का।उसी को मेरी माँ माना करने गयी जो पटाखा नहीं फोड़ने के लिए।उसी बात को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के संबंध ...

विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती

Image
  विवाह निबंधन अनिवार्य ,पंचायतों में मुखिया होते हैं रजिस्टार - आलोक कुमार भारती सहरसा - जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल व कौशिकी समाज, भूमिका विहार एवं सीएसीटी बिहार के संयुक्त तत्वावधान में  शनिवार को जिला स्तरीय बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शशि कुमार एवं मंच संचालन कौशिकी समाज  के सचिव भगवान जी पाठक  ने किया। कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए भगवान पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तरीय विवाह निबंधन की जानकारी तथा जन प्रतिनिधियों की भूमिका को आम जनों तक पहुचाना मूल उद्देश्य है ताकि हर तबके के लोग विवाह निबंध करा सके। बिहार विवाह निबंधन नियमावली 2006 का शत-प्रतिशत अनुपालन हो इस उद्देश्य से किया गया है। सहायक निदेशक शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  विवाह निबंधन होने से हमारे समाज के लिए अभिशाप बन चुके बाल विवाह ,मानव व्यापार, ट्रैफिकिंग, झूठी शादी (फेक मैरिज) इत्यादि को रोकने में शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। इसीलिए यह कार्यक्रम हर ...

पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

Image
 पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व राजग सरकार एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जिक्र किया है कि छठ पर्व के अवसर पर कोशी मुख्यालय सहरसा में पिछले वर्ष शुरू किया गया भास्कर महोत्सव इस वर्ष नही किया गया है। इसको लेकर आम लोगों में भारी मायूसी है। भगवान भास्कर महोत्सव के अवसर पर सन्ध्या अर्घ्य और उदयगामी सूर्य के समय नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाती थी। लेकिन इस वर्ष आयोजन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के जवाब देने से बचते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग से इस महोत्सव के आयोजन के संबंध में न निर्देश दिया गया न ही राशि आवंटित की गयी।  पिछले वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सहरसा में भास्कर महोत्स की शुरुआत की गयी थी और तत्कालीन बिहार सरकार के विभागीय मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह घोषणा किया गया था कि भास्कर महोत्सव बिहार के कैलेंडर में शामिल किया गया है और ...