पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

 पूर्ववर्ती राजग सरकार और वर्तमान महागठबंधन सरकार दोनों ने सहरसा के साथ किया सौतेला व्यवहार - किशोर कुमार मुन्ना

सहरसा - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पूर्व राजग सरकार एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जिक्र किया है कि छठ पर्व के अवसर पर कोशी मुख्यालय सहरसा में पिछले वर्ष शुरू किया गया भास्कर महोत्सव इस वर्ष नही किया गया है। इसको लेकर आम लोगों में भारी मायूसी है। भगवान भास्कर महोत्सव के अवसर पर सन्ध्या अर्घ्य और उदयगामी सूर्य के समय नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाती थी। लेकिन इस वर्ष आयोजन नहीं होने के कारण जिला प्रशासन के जवाब देने से बचते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग से इस महोत्सव के आयोजन के संबंध में न निर्देश दिया गया न ही राशि आवंटित की गयी। 

पिछले वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सहरसा में भास्कर महोत्स की शुरुआत की गयी थी और तत्कालीन बिहार सरकार के विभागीय मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह घोषणा किया गया था कि भास्कर महोत्सव बिहार के कैलेंडर में शामिल किया गया है और यह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। लेकिन अब यह कहा जा रहा कि जिला प्रशासन ने इसको गम्भीरता से नहीं लिया इसलिए इस महोत्सव पर ग्रहण लग गया है। जबकि नियम यह है कि बिहार सरकार द्वारा किसी उत्सव/महोत्सव का घोषणा होता है तो सरकार उसे कैलेंडर में शामिल करती है और उसके सम्बन्ध में बजट में राशि का प्रावधान किया जाता है। जब राशि आवंटित नहीं हुई है इसका अर्थ यह हुआ कि राज्य सरकार ने भास्कर महोत्सव को कलेंडर में शामिल नही किया गया। यह कोशी कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा के जनता के साथ धोखा है। 

किशोर कुमार मुन्ना - पूर्व विधायक , सहरसा

सहरसा में वर्षों से कोशी महोत्सव मनाया जाता था। इसमें कोशी प्रमंडल के तीनों जिलों के सांस्कृतिक पुरातात्विक ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण तथा आंचलिक गीत-संगीत-नृत्य को बढ़ावा दिया जाता था। लेकिन पिछले तीन वर्ष से राजग सरकार द्वारा राशि उपलब्धता के बावजूद बन्द कर दिया था।

बिहार सरकार द्वारा जब महिषी में उग्रतारा महोत्सव, बलवा में मटेश्वरधाम महोत्सव, देवना में वानेश्वरधाम महोत्सव, बनगांव में होली महोत्सव एवं रविदास महोत्सव मनाया जाता है तो भास्कर महोत्सव एवं कोशी महोत्सव को क्यों बन्द किया गया है? पूर्व विधायक मुन्ना ने बताया कि मैं बिहार सरकार से यह पूछना चाहता हूँ कि सहरसा के साथ यह दोहरा और छल करने वाला व्यवहार कब तक करते रहेंगे?  पूर्व की राजग सरकार और वर्तमान की महागठबंधन सरकार दोनों ने मिलकर कोशी कमिश्नरी के मुख्यालय सहरसा के साथ सौतेला व्यवहार किया है, दोनों गठबंधन के जनप्रतिनिधियों ने सहरसा के जनता को ठगने का कार्य किया है। लेकिन मैं जबतक सहरसा की धरती पर हूँ। सहरसा के साथ होने वाले हर अन्याय के विरोध में आवाज बुलंद करने का काम करता रहूंगा। सहरसा के लिए जिससे भी जहां भी लड़ना पड़े लड़ने का काम करूंगा। सहरसा ने जितना सामर्थ्य दिया है उससे अधिक बढ़कर सहरसा की बेहतरी के लिए तन मन और धन से हमेशा की तरह खड़ा रहूँगा।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरह की विज्ञापन अथवा खबर के लिए संपर्क करें www.koshizone.com , व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन