153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष ही खरीद सकेगें किसानों का धान

 153 पैक्स में 116 पैक्स अध्यक्ष  ही खरीद सकेगें किसानों का धान

दागदार पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने की नही मिलेगी अनुमति- डीसीओ

सहरसा - जिले में पैक्स अध्यक्षों और व्यपार मंडल अध्यक्ष द्वारा आगामी 01 नवंबर से किसानों के  धान खरीदारी करने की जानकारी विभाग द्वारा दी गयी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि दागदार पैक्स अध्यक्षों को खरीफ  विपणन मौशम वर्ष 2022 - 2023 में किसानों के धान खरीदारी करने की अनुमति नही प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी पैक्स हैं जहां चुनाव सम्पन्न नही हुआ और जिसका ऑडिट नही हुआ है वैसे पैक्स अध्यक्ष भी किसानों के धान खरीदारी करने से वंचित रहेगें। जिले के 116 पैक्स अध्यक्ष में कहरा प्रखंड के 11, सत्तरकटैया 07, सौरबाजार के 13 , पतरघट के 04 , नवहट्टा के 09, महिषी के 14 , सोनवर्षा राज के 19, सिमरीबख्तियारपुर के 22 , सलखुआ 10 एवं बनमा इटहरी के 07 पैक्स अध्यक्ष साथ ही सभी प्रखंडों के व्यपार मंडल अध्यक्ष किसानों का धान खरीदेंगे। जानकारी हो कि अबतक सरकार द्वारा धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नही किया है लेकिन तत्काल किसानों का धान प्रथम लॉट में 01 नवंबर से शुरू हो जायेगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल द्वारा किसानों के धान खरीदारी पर सम्पूर्ण पैनी नजर हमारी और विभाग की बनी रहेगी।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरहों के खबर अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें www. koshizone.com , व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

शहर के किस रूट पर कैसे चलेगी वाहन तय हुआ निर्धारित रुट

RC और DL में तुरंत करें मोबाइल नंबर अपडेट नही तो होगा नुकसान

Udaan Scheme Gains Momentum: Six New Airports to Be Constructed in Bihar