पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार

पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार

10 मोबाइल, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अभ्यर्थियों के हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक बरामद

कोशी जोन, सहरसा :- बिहार पुलिस दूरसंचार विंग एवं तकनीकी अराजपत्रित पदों की भर्ती परीक्षा में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने का दावा करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सदर थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार गिरोह अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में पास कराने का झांसा देता था। इसके बदले अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक अपने पास गिरवी रखता था। परीक्षा के दौरान विभिन्न माध्यमों से उत्तर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाती थी। जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस को सूचित किया गया। कार्रवाई के क्रम में अभ्यर्थी गौरव कुमार, निवासी तीरी थाना बैजनाथपुर, को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया। उसके मोबाइल की जांच में कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, परीक्षा के उत्तरों के विभिन्न सेट तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 737/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बनमा ईटहरी निवासी 40 वर्षीय चंदन कुमार, सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी 25 वर्षीय चंदन कुमार, बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती निवासी विवेक कुमार, सलखुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी कुन्दन कमल उर्फ श्याम, गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी प्रमोद प्रजापति तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेन्द्र पथ, तेल बिगहा, गयाजी निवासी राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, कई अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा विभिन्न बैंकों के हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

राजीब झा, पत्रकार सहरसा ... व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

नगर निगम सहरसा के तत्कालीन भ्रष्टाचारी आयुक्त अनुभति श्रीवास्तव की पत्नी ?