मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा

मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा


IIT की प्रवेश का रास्ता हुआ साफ, परिवार में खुशियों का माहौल, परिजन दे रहे हैं बधाई

कोशी जोन :- जिले के मेधावी छात्र ऋषु कुमार झा ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं जेईई मेन 2026 एवं जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ऋषु कुमार झा सत्तरकटैया प्रखंड के ब्रह्शेर पंचायत अंतर्गत मुख्तार टोला निवासी ममता देवी एवं मणिकांत झा उर्फ पंडीजी के पुत्र हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 के प्रथम सत्र में उन्होंने 99.5764677 एनटीए स्कोर हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में भौतिकी में 99.2619099, रसायन विज्ञान में 99.5053637 तथा गणित में 99.2047176 एनटीए स्कोर प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी शानदार परिणाम के आधार पर उनका चयन जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए हुआ था।

जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में ऋषु ने सफलता हासिल करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 16,979वीं रैंक तथा जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2,332वीं रैंक प्राप्त की है। ऋषु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। उनके पिता मणिकांत झा एवं माता ममता देवी ने बताया कि ऋषु शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं तथा पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि नहीं रही।

ऋषु की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर ऋषु ने जिले का नाम रोशन किया है। 

राजीब झा, पत्रकार सहरसा

किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन हेतु संपर्क करें, व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

नगर निगम सहरसा के तत्कालीन भ्रष्टाचारी आयुक्त अनुभति श्रीवास्तव की पत्नी ?