Posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान

Image
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ आ जाएं। उन्होंने ही इनको तैयार किया था। वीडियो में बयान सुनें। राजीब झा- सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन हेतु संपर्क करें। www.koshizone.com व्हाट्सएप-9525004966

धूमधाम से मना स्कूल द्वितीय स्थापना दिवस

Image
  धूमधाम से मना स्कूल द्वितीय स्थापना दिवस स्कूलों के बच्चों ने बाबा रामदेव के जैसा किया योग सहरसा - शहर के बटराहा स्थित लार्ड कृष्णा मिशन एकेडमी स्कूल ने अपने स्कूल के दो वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।स्कूली बच्चों ने एक से एक करतब दिखा कर अभिभावकों के मन को हर्षित कर दिया। स्कूल के संस्थापक दिनेश कुमार दिनकर ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ विभिन क्षेत्रों में समग्र विकास हो इसके लिए हमलोग तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी स्कूल की टीम हमेशा बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार के साथ रहती है और उन्हीं का परिणाम है कि आज महज दो वर्षों में मेरे बच्चे इतने बेहतर पढ़ाई के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं निजी स्कूल के ऐकडेमिक डायरेक्टर मणिकांत चौधरी ने बताया कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संगीत और अन्य कला भी सिखाई जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा संस्कारयुक्त प्रदान की जाय इसके लिए हमारी टीम हमेशा सक्रिय रहती है। स्कूली बच्चों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया जिसके लिए स्कूल की कोरिगोग्राफर खशबू श्री मेडम का सराहनीय पहल रहा। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के पू...

ऐसे नेता जिनके स्वागत में उमड़ी जनसैलाब

Image
 ऐसे नेता जिनके स्वागत में उमड़ी जनसैलाब जन सुराज पदयात्रा पहुंची सहरसा, ढोल-नगाड़ों के बीच सोनबरसा में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, सहरसा के सभी प्रखंडों से आए लोगों ने लगाए 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारे सहरसा: जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर रविवार को खगड़िया से होते हुए सहरसा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जन सुराज पदयात्रा का स्वागत करने के लिए जिले के 10 प्रखंड से काफी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली। जिले में प्रशांत किशोर ने लगभग 6 किलोमीटर तक पदयात्रा की।  जन सुराज पदयात्रा के क्रम में 15वें जिला सहरसा पहुँचे प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर बीते 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा ...

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

Image
सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें हिमांशु , एसपी सहरसा सरस्वती पूजा करने वाले पूजा शांति पूर्वक करें लेकिन लॉ एंड ऑर्डर का उलंघन नही करें। डीजे आदि का उपयोग नही करें अन्यथा कार्रवाई होगी राजीब झा पत्रकार - सहरसा

दशमी की परीक्षा को लेकर क्या कह रहे हैं एसपी हिमांशु सुनें

Image
दशमी की परीक्षा को लेकर क्या कह रहे हैं एसपी हिमांशु सुनें हिमांशु , पुलिस अधीक्षक सहरसा राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें  www.koshizone.com व्हाट्सएप - 9525004966

पुरबिया एक्सप्रेस का अब यहाँ होगा ठहराव

Image
  पुरबिया एक्सप्रेस का अब यहाँ होगा ठहराव सहरसा - रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर सूचित किया है कि पुरबिया एक्सप्रेस का मोहउद्दीन नगर में भी ठहराव होगा।  उन्होंने बताया कि  15 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस 15.18 बजे मोहीउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और 15.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान  करेगी। इसी तरह  16 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 14.24 बजे मोहीउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और 14.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें www.koshizone.com व्हाट्सएप - 9525004966

बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से क्या चरमराई ?

Image
  बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से क्या चरमराई ? बेल्ट्रॉन कर्मी के हड़ताल से विभाग के कामकाज चरमराई सहरसा - जिले के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी द्वारा सेवा समायोजन को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिस तरह उक्त कर्मियों से कार्यलयों में कार्य लिया जाता है उस अनुरूप वेतन नही दिया जा रहा है।  संघ के अध्यक्ष देवकृष्ण झा ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से विभिन्न विभागों में हमारे मित्र बंधु कार्य कर रहे हैं लेकिन जिस तरह काम कर रहे हैं उस अनुरूप वेतन नही दिया जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष नेहा रंजन ने बताई कि एक कार्यलय में एक कर्मी को हमसे कम कार्यों का सम्पादन करने पर अत्यधिक मानदेय मिलता है जबकि हम बेल्ट्रॉन कर्मियों को दिन रात आंखों को कम्प्यूटर पर गड़ाए रहने के बाद सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे राकेश कुमार राय , मनीष आनंद , दीपक , कन्हैया , संतोष , प्रेम कुमार , प्रवीण कुमार , सुमित कुमार , दीपक कुमार , अमृत राज , नरेंद्र , तरुण कुमार , दयासागर , अमित कुमार , डेजी कुमारी , रुबाणा प्रवीण , अमरजीत कैसरी , सोन...

सहरसा आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के शीशे पर उचक्कों ने मारी पत्थर , यात्री घायल

Image
सहरसा आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के शीशे पर उचक्कों ने मारी पत्थर , यात्री घायल सहरसा - राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच पर उचक्कों द्वारा पथल मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13228 जब रविवार को सुबह राजेंद्र नगर से खुलते हुए लगभग 08:15 बजे बाढ़ स्टेशन के समीप पहुँची और वहाँ से जैसे ही खुली की रास्ते में मोकामा से पहले अज्ञात उचक्कों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के बोगी संख्या डी 08 के सीट संख्या 31, 32 व 33 के समीप की शीशा पर पथल से मारा जिसमें यात्री घायल हो गया। घायल यात्री अत्यधिक चोटिल हो गया और मोकामा के पास उतर कर इलाज करवाने नजदीकी अस्पताल चले गए। इंटरसिटी एक्सप्रेस बाढ़ में सुबह 08:15 बजे पहुँचती है एवं मोकामा 08:40 के आसपास पहुँचती है और इस बीच में हुई घटना को जब जांच किया जायेगा तब पता चल पायेगा की किस तरह के लोग इस तरह के घटनाओं को अंजाम देते है।  मनोरंजन कुमार - टीईटी राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस जो सहरसा आ रही थी उसमें हम चेकिंग कर रहे थे। डी 09 के पास जब पहुँचे तो जानकारी मिली डी 08 में किसी ने पथल चलाया और शीशा टूट गया। बोगी म...

मुख्यमंत्री के सामने विधानसभा अध्यक्ष और सभापति लाचार - किशोर कुमार

Image
  मुख्यमंत्री के सामने विधानसभा अध्यक्ष और सभापति लाचार - किशोर कुमार सम्पूर्ण देश में बिहार के छवि को मुख्यमंत्री ने धूमिल कर दिया - किशोर कुमार सहरसा  - पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में दिए गए अभिभाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया। पूर्व विधायक ने बताया कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जाति गणना में सरकार की और से उत्तर देते हुए महिला पुरुष के दांपत्य जीवन के संबंध में जो टिप्पणी तथा इशारा किया, वह बिहार को शर्मसार करने वाला बेहद घिनौना और लज्जाजनक था।  भड़ी सदन में मुख्यमंत्री के अभिभाषण से महिला शर्मा गयी उन्होंने बताया मैं भी उस वक्त विधानसभा के प्रेस गैलरी में मौजूद सुन रहा था जब उन्होंने महिलाओं के बारे में घोर आपत्तिजनक टिप्पणी किया सभी लोग स्तब्ध थे,महिला सदस्य सदन में चेहरा छुपा रही थी।सबसे आश्चर्य तब हुआ जब राजद के मंत्री और विधायक इस शर्मनाक बयान पर हंस रहे थे। हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री जी पुनः विधान परिषद में अपने संबोधन में महिला पुरुष संबंध को लेकर मर्यादा क...

आसान किस्तों में ग्राहकों को यहाँ मिल रही है गाड़ी - सुजीत झा

Image
 आसान किस्तों में ग्राहकों को यहाँ मिल रही है गाड़ी - सुजीत झा शंकर मोटर में टाटा न्यू नेक्सोंन हुआ लॉन्च सहरसा - शहर के तिवारी टोला स्थित शंकर मोटर में सोमवार को टाटा की नयी गाड़ी टाटा न्यू नेक्सोंन एसबीआई शाखा प्रबंधक अनुमिता कुमारी एवं चोला फाइनेंस के एरिया मैनेजर सुजीत झा के नेतृत्व में हुआ। चोला फाइनेंस के एरिया मैनेजर सुजीत झा ने बताया कि आज टाटा बाजार में परिवारिक लोगों को चढ़ने के लिए एक से बढ़कर एक गाड़ी उतार रही है। उन्होंने बताया कि बहुत कम राशि में बेहतर फाइनेंस के माध्यम से लोग अपना शोक पूरा कर सकते हैं और पारिवारिक गाड़ी घर ले जा सकते हैं।  वहीं शाखा प्रबंधक अनुमिता कुमारी ने बताई की एसबीआई के ग्राहक भी बैंक के माध्यम से वाहनों की खरीदारी आसान किस्तों में कर सकते हैं। वहीं चोला के एरिया मैनेजर सुजीत झा ने यह भी बताया कि कोसी सीमांचल के आम आवम , मध्यम वर्गीय परिवार के लोग चोला मंगलम के माध्यम से आसान किस्तों में वाहन ले सकते हैं। गाड़ी लॉन्च के अवसर पर शंकर मोटर के अमित मिश्रा , कुंदन , प्रदीप , चंद्र प्रकाश , चोला फाइनेंस के नंदकिशोर एवं महिंद्रा फाइनेंस के त्रिपुरारी क...

खुशखबरी यहां की राजा के परिवार कम कीमतों में देगी जमीन

Image
  खुशखबरी यहां की राजा के परिवार कम कीमतों में देगी जमीन जनसंख्या बढ़ रही है जमीन नही पंचगछिया ड्यौढ़ी सबको देगी सम्मान -  गौरव सिंह सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत पंचगछिया ड्यौढ़ी के युवा समाजसेवी गौरव सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि  हमेशा से ड्यौढ़ी परिवार सबका सम्मान करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि मठिहानि , बेला बगरोली के मैदान , सहित अन्य वैसे जगह जहां पर भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति है उन सबों को कम दामों पर घर बनाने के लिए जमीन मुहैया करावायेगी। हालांकि गौरव सिंह ने ये भी बताया कि कुछ ड्यौढ़ी परिवार के अन्य सदस्य अपने जमीन के हिस्से को कैसे उपयोग करेगें ये हम नही जानते लेकिन कुछ हिस्सेदार जैसे ज्योत्स्ना देवी , धर्मेंद्र नारयण सिंह , नयन जी , प्रांजल जी , बबलू बाबु , गौरव जी आदि अपने हिस्से के जमीन को कम कीमतों में बेच कर गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घरों को बसाने का काम करेगी। दिन व दिन जनसंख्या बढ़ रही है जमीन नही सबको घर हो जिसके परिवार को मेरे बाप दादा ने बसाया उनके बच्चे भी यहीं बस जाए ये ह...

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

Image
 बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा सहरसा - जिले के बिहरा थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने कुख्यात अपराधी राकेश साह उर्फ राका को पिस्टल के साथ रविवार को ग्रिफ्तार कर लिया।  जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत व सीमावर्ती जिलों में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी राकेश कुमार उर्फ राका को थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने ग्रिफ्तार कर लिया। बिहरा थाना अध्यक्ष के रूप में जब से रोशन कुमार ने योगदान लिया है तब से अनवरत थाना क्षेत्र अंतर्गत उपद्रवी , अपराधी , नशा कारोबारियों पर पूर्ण दबिश बनाया है जिस कारण ऐसे अपराधियों की ग्रिफ्तारी हो रही है। तुलसियाही निवासी राकेश कुमार उर्फ राका पिता अशोक साह के ऊपर बिहरा थाना में आधे दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। हालांकि कुछ कांडों का विवरणी जो फिलहाल उपलब्ध हो सका हैं उसमें राका के ऊपर बिहरा थाना कांड संख्या 128/2021 , 190/2021 , 177/2018 , 28/2018 , 132/2021 , 140/2021 आदि कांड शामिल है।  बरामद पिस्टल एवं कारतूस रोशन कुमार - थानाध्यक्ष बिहरा राकेश कुमार उर्फ राका को पिस्टल , कारतूस एवं एक अपाचे गाड़ी के साथ गुप्त सूचना...

बीपीएससी ऑडिटर की परीक्षा में सहरसा की रितु ने मारी बाजी

Image
  बीपीएससी ऑडिटर की परीक्षा में सहरसा की रितु ने मारी बाजी   रितु कुमारी 373 ऑडिटर पदों के लिए बीपीएससी ने पहली बार आयोजित किया था परीक्षा सहरसा - बेटी अब बेटा से किसी क्षेत्र में पीछे नही रही और एक बार फिर जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी माँ पुष्पा देवी पिता विनय कुमार झा की बेटी रितु कुमारी ने बीपीएससी ऑडिटर पंचायतीराज विभाग की परीक्षा में परचम लहरा कर यह साबित कर दिखाया है। रितु कुमारी ने बीपीएससी ऑडिटर पंचायतीराज विभाग की परीक्षा में 305 वां रेंक लाकर कर अपने परिवार , गाँव सहित जिले का नाम रोशन किया है। रितु के बाबा सेवानिवृत्त शिक्षक शिव नारायण झा दादी मनोरमा देवी एवं गृहिणी माता पुष्पा देवी पिता विनय कुमार झा सहित परिवार में हर्ष का माहौल है एवं सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी को जाहिर कर रहे हैं। मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करती हुई रितु की माँ पुष्पा झा पापा विनय कुमार झा शुरुआती दौर से मेधावी थी रितु रितु के बाबा शिवनारायण झा ने बताया कि रितु शुरू से ही लगनशील और मेहनती थी। उन्होंने बताया कि 10 वीं परीक्षा एवं 12 वीं परीक्षा रित...

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन

Image
 75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन  मुहर्रम पर्व पर करतब दिखाते हुए पूर्व सांसद एम्स सहित अन्य मांग को लेकर कल की बंदी में सभी सहयोग करें - पूर्व सांसद आनंद मोहन राजीब झा - सहरसा किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन हेतु संपर्क करें www.koshizone.com व्हाट्सएप - 9525004966

मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया के पैदल यात्रा में उमड़ी जनता की सैलाब

Image
मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया के पैदल यात्रा में उमड़ी जनता की सैलाब सहरसा -  सहरसा नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है और इसी कड़ी में मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया के समर्थन में मंगलवार को अपार जनसैलाब उमड़ा। मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया अपने चुनावी प्रचार के लिए पैदल यात्रा पर निकली और नगर निगम क्षेत्र में कारवां बनता गया और कारवां जनसैलाब के रूप में बदल गया। हालांकि मेयर पद के लिए दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में है लेकिन बैन प्रिया को नगर निगम में अपार समर्थन की बात सामने आ रही है। हालांकि आज शाम चुनावी प्रचार का शोर थम जायेगा  और 09 जून को सुबह 07 बजे से मतदान शुरू होगा और 11 जून को चुनाव का परिणाम आयेगा तब पता चल पायेगा की नगर निगम की जनता किस को अपना मेयर पद सौंपती है। बैन प्रिया के जनसैलाब में शामिल विजय वसंत , पंकज ठाकुर , रमन ठाकुर , पंकज पाठक , रोहित झा आदि ने बताया कि यह जनता का विस्वास है। श्रधेय संजीव झा एक ऐसे कोशी के जननेता हुए जिनको की जनता जाति पार्टी से उठकर प्यार किया। आज उनकी पत्नी मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को भी सभी वर्गों के जनता क...

बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन

Image
  बैन प्रिया को आर्थिक सहयोग के साथ मिल रहा मत का आस्वासन   मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को खोइछा में चुनाव लड़ने हेतु जनता का मिल रहा आशीर्वाद सहरसा - नगर निगम चुनाव अपने चरम पर है लेकिन मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को नगर निगम की जनता अर्थ दान के साथ मतदान का पूर्ण आस्वासन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम को की आगामी 09 जून को नगर निगम चुनाव का मतदान होगा और 11 जून को मतगणना होगा।  नगर निगम की जनता इस चुनाव में 46 वार्ड पार्षद,01 मेयर और 01 उपमेयर का चुनाव करेगी। लेकिन इस चुनाव में सैकड़ों प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विदित हो कि आमजन के नेता रहे भाजपा के पूर्व विधायक संजीव झा अपने पत्नी बैन प्रिया को मेयर की चुनाव में उतरना चाहते थे लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया। झा के निधनोपरांत उनकी पत्नी अपने पति के सपनो को साकार करने आमजन की नेत्री बनकर चुनावी मैदान में उतर गयी। जननेता संजीव झा के सपनों को करेगें साकार वैसे इस चुनाव में दर्जनों उम्मीदवार चुनावी मैदान में है और निर्णय नगर निगम के जनता पर निर्भर है। नगर निगम की जनता किसको अपना सत्ता देती है यह तो मतदान उपरांत मतगणना ...

अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन

Image
  अजीबोगरीब - गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन नव विवाहिता जोड़ी सहरसा - जिले का ऐसा अनोखा गाँव जहां, गाँव का दूल्हा और गाँव की ही दुल्हन। जिला मुख्यालय से महज 05 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित नव गठित नगर पंचायत बनगाँव जो कल तक तीन पंचायत यथा बनगाँव पूर्वी , बनगाँव पश्चमी और बनगाँव उत्तरी के रूप में एक गाँव समाहित था। विद्वानों की माने तो बीते समय पहले बनगाँव का नाम वनग्राम था जिनका नाम बदलते बदलते बनगाँव हो गया।  संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई का है गाँव पर आशीर्वाद विद्वानों की माने तो बनगाँव वासियों पर संत नाथ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाँई की महान कृपा हमेशा बरसती रहती है। इस गाँव से लगभग हर वर्ष दर्जनों युवा सरकार के उच्य पद पर काबिज होते हैं। यहीं नही इस गाँव में आज के समय कई आईएएस , आईपीएस और आईएफएस पद पर काबिज है और सरकार के महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कर रहे हैं। जबकि अन्य देशों की अगर बात करें तो विश्व के लगभग देशों में बनगाँव के लोग रोजगार और ऊंचे पदों पर मिल जाते हैं।  दूल्हा मिहिर झा दुल्हन रूपम कुमारी गाँव का दूल्हा और गाँव की दुल्हन बनगाँव सहरसा जिले...

बिहार विधान परिषद चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र

Image
  बिहार विधान परिषद  चुनाव कितने मतदाता और कितना मतदान केंद्र सहरसा - कोशी शिक्षक निवार्चन का आज मतदान शुरू हो गया है और जिले के 11 मतदान केंद्रों पर 1404 मतदाता अपना मत डालेगें। जिले में 11 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें नगर में 586 , कहरा में 124 , सौरबाजार  78 , सत्तरकटैया 96 , नवहट्टा 41 , महिषी 123 , सिमरीबख्तियारपुर 96 , पतरघट 55 , बनमा इटहरी 21 , सोनवर्षा 149 एवं सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत 35 मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में फैला हुआ है। आज के इस चुनाव में विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत 48 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं और आज के मतदान की मतगणना 05 अप्रेल को होगी।  08 उम्मीदवारों ने कटवाया था एनआर नूतन कुमारी झा , मतदाता कोशी शिक्षक निर्वाचन के लिए जानकारी के अनुसार 08 प्रत्याशी ने एनआर कटवाया था। इसमें निवर्तमान कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार प...

शिवम शुक्ला जी महाराज के कथा में उमड़ी रही श्रोताओं की भीड़

Image
शिवम शुक्ला जी महाराज के कथा में उमड़ी रही श्रोताओं की भीड़ भगवान का भजन करने वालों को कभी दुःख नही होगा - शिवम शुक्ला महाराज सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत राम ठाकुर धाम में राष्ट्रीय कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज के प्रवचन में रामनवमी के आखड़ी दिन श्रोताओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। रामठाकुर धाम पंचगछिया में कमिटी के अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह उर्फ शिबू जी ने बताया कि रामठाकुर धाम में राट्रीय कथा वाचक शिवम शुक्ला जी महाराज का प्रवचन 22 मार्च से शुरू हुआ और गुरुवार रोज 30 मार्च को समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रवचन को सुनने हेतु प्रत्येक दिन हजारों श्रोताओं की भीड़ उमड़ी रही। महाराज द्वारा रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक प्रवचन से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत चैती नवरात्रा के प्रथम दिन से शुरू हुआ और रामनवमी को खत्म हुआ।  अध्यक्ष शिबू सिंह जी ने बताया कि गुरुवार को ही कथा समाप्ति के उपरांत देर रात मैया जागरण का आयोजन किया गया है। वहीं मंदिर के पुजारी रोशन झा ने बताया कि मैया के शरण में आने वाले कभी खाली हाथ वापस नही जाते हैं और अनवरत मैया के शरण में र...

20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी जीत का कर रहे हैं दावा

Image
  20 वर्षों की नौकरी छोड़ कूदे चुनावी में युवा प्रत्याशी  जीत का कर रहे हैं दावा सहरसा - नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में बहुत प्रत्याशी अब तक आ चुके हैं लेकिन एक ऐसा प्रत्याशी जो युवा है और जिंदगी के कई सपनें उनको पूरा करना है लेकिन समाजसेवा का ऐसा नशा जो अपने नौकरी से त्यागपत्र देकर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।  कोशी निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक प्रत्याशी राज कमल जो प्लस टू जिला स्कूल कटिहार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। लेकिन इस वर्ष होने वाले कोशी शिक्षक निर्वाचन चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं।  किस किस मुद्दे पर लड़ रहे हैं चुनाव नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना समान काम समान वेतन पुरानी पेंशन योजना का पुनर्स्थापना  शिक्षा का राष्ट्रीयकरण और वैज्ञानिकीकरण विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण आदि हालांकि राज कमल को जो विचार है उनके अनुरूप अगर बुद्धिजीवी का समर्थन इनको प्राप्त होता है तो विकास का रूप रेखा जरूर तैयार होगी। बरहाल 31 मार्च को चुनाव होना है और चुनावी परिणाम के बाद ही यह तय हो पायेगा की मतदाता किसको अपना स...