भरष्टाचार के मामले में लोग अंदर गए ,शाम होते लोग घर से बाहर नही निकलते थे- नीतीश कुमार

 भरष्टाचार के मामले में लोग अंदर गए - नीतीश कुमार

सहरसा - (सोनवर्षा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पंद्रह वर्षों के कार्य की उपलब्धि तो राजद के पंद्रह वर्षों की खामियां सोनवर्षा विधानसभा एवं सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच शनिवार को परोस दिया। जानकारी हो कि बीते शनिवार को सुशाशन बाबु का सहरसा जिले के हरिवल्लभ उच्य विद्यालय सोनवर्षा एवं सिमरीबख्तियारपुर चुनावी सभा था। सोनवर्षा में जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग पहले शाम होते घर से बाहर नही निकलते थे। कहीं स्कूल , अस्पताल नही था ये हालत था बिहार का अपराध चरम सीमा पर था। लेकिन हमने बेहतर बिहार बनाया और अपराध मुक्त बनाया।

 शाम होते लोग घर से बाहर नही निकलते थे 

उन्होंने राजद के मुखिया लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि आज लोग भरष्टाचार के आरोप में भीतर है। यहीं नही उन्होंने शराब बंदी पर भी खूब वाहवाही लूटी। हालांकि उन्होंने इस बहाने भी शराब के अवैध कारोबारी पर नेताओं की मिलीभगत का संकेत इशारों में दिया। नीतीश कुमार ने सोनवर्षा से जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा को माला पहनाकर कहा कि हमने माला पहना दिया अब आपलोग भी सात तारीख को अपना मत देकर अपना माला पहना दीजिएगा। हालांकि क्षेत्र की जनता रत्नेश सादा से नाराज चल रही है और लोगों की माने तो इस बार लोग रत्नेश सादा को अपना विधायक बनाने के तैयारी में नही है। लेकिन मतदान से एक दिन पहले भी राजनीति बदल जाती है। अब चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि सोनवर्षा की जनता किसे अपना नेता चुनती है। 

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

शहर के किस रूट पर कैसे चलेगी वाहन तय हुआ निर्धारित रुट

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज