भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से हम अकेले लड़ रहे हैं - तेजस्वी यादव

 भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से हम अकेले लड़ रहे हैं -  तेजस्वी यादव

 इसबार का मुद्दा है पढ़ाई , कमाई , दवाई , सिंचाई और महंगाई

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को महिषी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा का कार्यक्रम महिषी विधानसभा क्षेत्र के लहटन चौधरी इंटर कॉलेज में आयोजित था और हजारों की संख्या में लोग तेजस्वी के भाषण को सुनने आये थे। तेजस्वी ने मंच पर आते ही नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा।

 उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से में अकेले लड़ रहा हूँ। हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले मंत्रीमंडल की बैठक दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी दूंगा। आज लोगों की जरूरत है पढ़ाई , कमाई , दवाई , महंगाई और सिंचाई लेकिन वर्तामान सरकार सब कुछ में असफल है। तेजस्वी ने तत्कालीन राजद के मंत्री रहे अब्दुल गफ्फूर जी के प्रति संवेदना प्रगट करते हुए कहा कि आज उनके छोटे पुत्र और मेरे भाई लोजपा मैं चले गए है और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है और वह मोदी जी हनुमान है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके भाई आये और मेरी सरकार बनेगी उनको जगह मिलेगा। बेरोजगारी पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जो और मोदी जी को बेरोजगारी नजर नही आता है। तेजस्वी ने मंच से कहा कि हमारी सरकार बनेगी और हम शिक्षक को समान काम समान वेतन देगें। आज जो चार सौ रुपया बृद्ध को पेंशन मिलता है हम उनको एक हजार करेगें।

 हालांकि जिस तरह लोगों का सैलाब उमड़ा था उससे कयास लग रहा था कि राजद के प्रति लोगों की आस्था बरकरार है। तेजस्वी के साथ मंच पर राजद के जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन , पूर्व विधायक अरुण यादव , राजद महासचिव अजय सिंह , मनोज यादव , धनिकलाल मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop