छह वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर पुनः पधारेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 छह वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर पुनः पधारेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हुआ था सहरसा के पटेल मैदान में ही आगमन

सहरसा -  प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगभग सारी तैयारी कर ली गयी है। कुछ घंटों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सहरसा के पटेल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेगें। जानकारी हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए गठबंधन के लिए जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इस बार सहरसा के चार विधानसभा सीटों में सहरसा से बीजेपी के आलोक रंजन , महिषी से जदयू के गूँजेश्वर साह , सोनवर्षा आरक्षित सीट से रत्नेश सादा और सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से भीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी उम्मीदवार है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है। उनके आगमन पर ढोल नगाड़ों , बेंड बाजे एवं शंखनाद भी होगा। मिली जानकारी के अनुसार कई बीजेपी के दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेगें जबकि हजारों भीआईपी कार्यकर्ता भी उनके आगमन पर मौजूद रहेगें। मालूम हो कि 06 वर्षों के बाद सहरसा के धरती पर एक बार फिर चुनावी रैली को संबोधित करने माननीय नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार वह सहरसा के इसी पटेल मैदान पर जनता से रूबरू हुए थे। अब फिर बिहार विधानसभा वर्ष 2020 में सहरसा के उसी पटेल मैदान में जनता से रूबरू होगें। अब देखना यह भी होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जनता में कितना रुझान आता है और सहरसा में जनता किस किस को अपना सरताज पहनाती है।

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop