ओपिनियन पोल किस विधानसभा से किसकी होगी जीत ?

ओपिनियन पोल किस विधानसभा से किसकी होगी जीत ?

ओपिनियन पोल के अनुसार दो पर राजद एक लोजपा एवं एक पर संशय बरकरार निर्णय कल

SAHARSA - आसन्न बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव संपन्न हो गया लेकिन किस विधानसभा से कोन प्रत्याशी जीत दर्ज करेगें इसका निर्णय कल हो जायेगा। जानकारी हो कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में चारों विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न हो गया।

                                                      जनता के ओपिनियन पोल के अनुसार महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण अपना जीत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं जदयू के गूँजेश्वर साह दूसरे नंबर पर रह सकते है। दूसरी और अगर सहरसा विधानसभा की बात करें तो सहरसा विधानसभा से भी महागठबंधन की जीत का समीकरण बनता दिख रहा है। हालांकि यहां से बीजेपी के प्रत्याशी  आलोक रंजन ने भी जनता के बीच खूब पसीना बहाया है। बाबाजूद जनता के समर्थन के हिसाब से यहां से राजद प्रत्याशी लभली आंनद जीत के तरफ अग्रसर दिखाई दे रही है।
     
                                                                                                                                                            सोनवर्षा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा से क्षेत्र की जनता पूर्व से काफी नाराज चल रही थी और इसबार लोगों  ने वहां से लोजपा प्रत्याशी सरिता पासवान को अपना मत दिया है। इस बार सोनवर्षा से सरिता पासवान जीत दर्ज करा सकती है। जबकि सोनवर्षा से कांग्रेस के तारणी ऋषिदेव ने भी क्षेत्र की जनता से खूब आशीर्वाद मांगा है। सबसे बड़ी कसमकस जो इस बार दिखाई पड़ रहा है वह सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा सीट से दिखाई पड़ रहा है। वहां से कोई खास उम्मीदवार नही है जिसके बारे में कहा जाय कि वह जीत के और अग्रसर है। सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी यूसुफ सलाउद्दीन है जिनके पिता लोजपा से खगड़िया के सांसद है। वहीं लोजपा से संजय सिंह है जिन्होंने पार्टी को सहयोग नही करने का आरोप खगड़िया सांसद महबूब अली कैशर पर लगा चुके है। भीआईपी पार्टी से मुकेश सहनी भी सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े है और उनपर भी संशय बरकरार है।



 सिमरीबख्तियारपुर से ही टिकट न मिलने से नाराज राजद के तत्कालीन विधायक जफर आलम जाप से चुनाव मैदान में थे एवं एक दो कद्दावर निर्दलीय प्रत्याशी भी सिमरीबख्तियारपुर से चुनाव मैदान में थे। इसलिए कहना मुश्किल होगा कि सिमरीबख्तियारपुर मैं कोन प्रत्याशी जीत के और अग्रसर है। कल सुबह से मतदान की गिनती शुरू हो जाएगी और जो रिजल्ट है वह सामने आने लगेगी। फिलहाल जो आखड़ें निकल के आ रहे है उससे यही लग रहा है कि सहरसा से दो सीट राजद एक लोजपा एवं एक पर संशय बरकरार है। मतदान गिनती के बाद पता चल पाएगा कि जनता किस किस को सरताज पहनाती है। 

                                                                                 राजीब झा /  सहरसा





Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन