सूर्य मंदिर निर्माण का हुआ शिलान्याय

सूर्य मंदिर निर्माण का हुआ शिलान्याय


सुपौल - कोरोना महामारी काल में जहाँ एक तरफ सामाजिक रीति रिवाज का स्वरूप बदल गया, लोग चार दिवारी के अंदर ही अपने रश्मो रिवाज को निभाने को बिबश् हो गए, इसका असर आये दिन होने वाले आयोजन के मौके पर भी देखने को मिलता है। लेकिन महामारी काल में कई चमत्कारी कार्य भी हो रहे हैं। इसी का एक जीता जागता उदाहरण है सूर्य मंदिर का शिलान्यास दरअसल ये मामला राघोपुर प्रखंड के गोसपुर गाँव है इस इलाके के लोग कोसी नदी में छठ पूजा में सूर्य उपासना के लिए जाते थे , मगर इस बार कोरोना ने इनकी पूजा पर ग्रहण लगा दिया। फिर गाँव के युवाओं ने गाँव के अंदर ही छठ पूजा मनाने का फैसला लिया और बगैर किसी सरकारी सहायता से इन्होंने दो दिन में तालाब निर्माण कर छठ पूजा धूम धाम से मनाया। खास बात ये है कि ग्रामीणों ने न सिर्फ उक्त पोखर में छठ मनाया बल्कि उसी दिन भगवान भाष्कर के मंदिर निर्माण का भी निर्णय लिया। जिसकी बुधवार को आधार शिला रख दी। सूर्य मंदिर निर्माण में जहाँ एक तरफ इन युवाओं को समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है वही इसमें सहयोग  करने के लिए गाँव के ही युवा जो बाहर प्रदेश में रहते हैं वे लोग भी आगे आ रहे हैं। और इसमे हिस्सा ले रहे हैं।छठ पूजा बिहार का प्रमुख त्योहार में से एक है इस पर्व को लोग बड़ी आस्था से मानते हैं। मगर सूर्य मंदिर की अगर हम बात करें तो ये जिले का पहला मंदिर होगा। जाहिर है जिस सूर्य मंदिर की आधारशिला रखी गई है। सूर्य मंदिर निर्माण के बाद ये स्थल भविष्य में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जायेगा।

सुभाष चंद्रा- सुपौल

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop