सेवानिवृत्त डॉक्टर एवं इंजीनियर को मारी गोली हालत नाजुक

 सेवानिवृत्त डॉक्टर एवं इंजीनियर को मारी गोली हालत नाजुक

सुपौल - राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्म पट्टी गाँव मे सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि भतीजे ने जमीन विवाद में अपने सगे दो चाचाओं को गोली मार दिया है। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनो घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि दो सगे भाइयों सेवानिवृत्त डॉक्टर और सेवानिवृत्त अभियंता को भतीजे ने गोली मारी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर अभिताभ चन्द्र झा एव अभियंता सतीस चन्द्र झा को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया हैं जहां वे इलाजरत हैं। ये घटना शुक्रवार देर संध्या की है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद गाँव मे तनाव भी व्याप्त है। घटना कि जानकारी होने पर राघोपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुॅच कर मामले कि जांच में जुट गई है। वहीं  घटना की सूचना पर पहुंचे वीरपुर डी एस पी रामानंद कौशल, इन्स्पेक्टर के बी सिंह  घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटें हैं। घटना के बाद आरोपी भतीजा परिवार सहित फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह तलासी अभियान चला रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गोली लगने से घायल दोनो भाईयो कि हालत चिंताजनक बना हुआ था।

सुभाष चंद्रा -  सुपौल

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop