बेटे की लाश देख चीत्कार मारकर रोए विधायक, पूरा इलाका गमगीन।

  बेटे की लाश देख चीत्कार मारकर रोए विधायक, पूरा इलाका गमगीन

सुपौल -  त्रिवेणीगंज की जेडीयू विधायक वीणा भारती के बेटे बंटी की पूर्णियां में संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत से विधायक के घर कोहराम मच गया है। आज सुबह जैसे ही पूर्णियां से विधायक पुत्र 30 वर्षीय बंटी का शव त्रिवेणीगंज पहुंचा।आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं विधायक के घर कोहराम मच गया। खुद विधायक व उनके परिजन शव देख चीत्कार मारने लगे। इस क्रम में विधायक कई वार बेहोश भी हुई। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया। घर के लोगों की रोरो कर बुरा हाल है।पूरा इलाका इस घटना से जहां स्तब्ध है वहीं गमगीन भी है। बंटी की मौत को लेकर हर कोई चर्चा कर रहे हैं। कि आखिर गाड़ी में बैठे युवक किस तरह एकाएक मौत की आगोश में चले गए। दरअसल बंटी अपना फोर व्हीलर गाड़ी ठीक कराने कल पूर्णिया गया था, जहां वो गाड़ी में बैठे-बैठे ही अचेत हो गया। साथियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम जैसे ही इसकी सूचना जदयू विधायक वीणा भारती को दी गई उसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बंटी की गाड़ी सर्विसिंग के लिए 10 दिन पहले ही दिया गया था। शनिवार को वे लोग पूर्णियां के महिंद्रा शोरूम में गाड़ी लेने के लिए गया था। मृतक के साथ उसका भांजा शंभू पासवान भी था। बंटी ने गाड़ी लेने के दौरान गाड़ी  चलाकर चेकिंग भी किया। उसके बाद अपने भांजे को बिलिंग के लिए सो रूम के अंदर भेज खुद गाड़ी में एसी चलाकर बैठ गया। बिलिंग कराने में करीब घंटा भर का वक़्त लग गया। इसके बाद भांजा जब वापस आया तो उसने बंटी को गाड़ी में ही बेहोशी की हालत में देखा। चेहरे पर पानी मारने के बाद भी वह नहीं उठा तो चिल्लाने लगा। उसके बाद शोरूम के कर्मी आये और सबसे सहयोग से उसे पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णियां सदर अस्पताल में सगे-संबंधियों और विधायक के शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

बताया गया कि बंटी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पूर्णियां से आज सुबह जैसे ही बंटी का शव त्रिवेणीगंज स्थित उनके पैतृक आवास  पहुंचा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बेटे का शव देख विधायक वीणा भारती चीत्कार मारने लगे। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। मौजूद लोग किसी तरह विधायक और उसके परिजन को ढाढस बंधा रहे हैं।लेकिन कलेजे के टुकड़े की लाश देख विधायक वार वार बेहोशी की स्थिति में चले जा रहे हैं जिसे किसी तरह होश में लाया जाता है। माहौल देख आसपास के लोग गमगीन है।

सुभाष चंद्रा, सुपौल

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop