उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बैठक किया आयोजित
उत्तर बिहार के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बैठक किया आयोजित
यह बैठक प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ। जबकि प्रदेश सचिव के बैठक से पहले कोशी विभाग के विभाग निरीक्षक फणीन्द्र नाथ झा ने प्रबंधन समिति के साथ बैठक किया। इस बैठक में विद्यायल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिंह , कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह , सह सचिव सुबोध राय मौजूद रहे। वहीं दूसरी बैठक प्रदेश सचिव शर्मा ने उत्तर बिहार के शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी , दुलेन्द्र चंद्र मंडल , सुधीर कुमार झा , दीनानाथ झा सहित अन्य प्रचार्य के साथ बैठक किया।
अंतिम चरण के बैठक में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी आर्चय निरंजन कुमार , वीरभद्र झा , संजीव सिंह , आनंद जी, बलराम झा , बलराम ठाकुर , नवनीत जी , सुभाषणी कुमारी आदि के साथ घंटो बैठक किया और विद्यायल को लेकर विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का पूरा ख्याल रखा जाय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को नियमित ऑन लाईन क्लास करवाया जाए। बैठक की शुरुआत ही वंदना से हुई और लगातार बैठक जारी रही। जानकारी हो कि सरस्वती विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया में पांच सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन जब से कोरोना शुरू हुआ तब से बच्चे की पढ़ाई विद्यालय ऑन लाईन करवा रही है। वैसे एक बात तय है की अक्सर कोशी विभाग के विभाग निरीक्षक फणीन्द्र नाथ झा विद्यालयों का दौरा करती रहती है। प्रदेश सचिव नकुल शर्मा के आगमन पर इस कोरोना काल में जिस तरह की परेशानी हो रही है उससे प्रधानचार्यगन एवं आर्चयगन को काफी बल मिला।
राजीब झा - सहरसा

Comments
Post a Comment