आपसी रंजिश में जिंदा पेड़ो की चोरी छिपे किया कटाई।

 आपसी रंजिश में जिंदा पेड़ो की चोरी छिपे किया कटाई।

सुपौल - सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी  वार्ड नंबर 5  में आपसी रंजिश में  गाँव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी छिपे एक व्यक्ति के वर्षों पुरानी करीब आधा दर्जन पेड़ को काटकर जमींदोज करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि स्थानीय निवासी दीपक शाह का 15 वर्ष पुराने आम के पेड़ को गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा काटकर गिरा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 27 दिसंबर को गांव के एक पोखर में गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व के लोगों  द्वारा जहर देकर मछली मारने का मामला सामने आया था। जिसका पंचायत स्तर पर पंचायती भी हुई। उस पंचायत में मौजूद दीपक शाह ने आरोपी के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई करने की सरेआम बात कही थी। 

पीड़ित दीपक साह ने आरोप लगाया है कि इसी बात से नाराज गांव के ही तीनों व्यक्तियों ने देर रात उनके एक एकड़ खेत में लगे कुल 27 आम के पेड़ में से 7 आम के पेड़ को रात में काट कर जमीन पर गिरा डाला। जिसको लेकर पीड़ित दीपक साह ने सुपौल सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में दीपक साह ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के विरोध में लिखित शिकायत किया है जिसमे मो सज्जाल, मो मुर्तुज, मो नसार शामिल है। आवेदक ने सदर पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना में कौन शामिल है और किसने पेड़ को काटकर जमींदोज किया है इस बात का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पायेगा।फिलहाल पीड़ित परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। वहीं घटना के बाद गाँव मे तनाव का आलम है।

सुभाष चंद्रा -  सुपौल

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop