मंगल पांडेय के जगह बिनोद नारायण झा बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

 मंगल पांडेय के जगह बिनोद नारायण झा बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

सहरसा - भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक पटुआहा स्थित कार्यलय में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने किया।वहीं इस बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक बिनोद नारायण झा मुख्य वक्ता रूप में मौजूद रहे। सनद रहे कि इस बैठक में बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय आने वाले थे। बैठक में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं परम पुज्य स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जबकि बंदेमातरम के गायन से बैठक की शुरूआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने आगत अतिथियों का माला पाग चादर से सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने विगत दिनों किये गये कार्यक्रमों का विस्तार से चर्चा की एवं प्रदेश भाजपा द्वारा तय किए गए अगामी कार्यक्रम पर चर्चा कीया।

 पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जो भाजपा का उद्देश्य है साथ ही राष्ट्र वाद पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जनवरी से 27  फरवरी तक राम मंदिर निर्माण हेतु चलाये जा रहे जन संपर्क अभियान में भाग लेना है इस अभियान के माध्यम से इस वैचारिक अधिष्ठान पर दृढ़ रहना है। संक्रमण काल खत्म हो गया है वैचारिक ऊतथान का काल चल रहा है। राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय ताकतें भारत को कमजोर करने के लिए संसद से पारित कानून के खिलाफ सीएए आंदोलन किसान आंदोलन के माध्यम से वामपंथी ताकतें बिना विचार धारा वाली ताकतें देश में अराजकता पैदा करना चाहती है देश में भ्रम फैला रही है। सहरसा के बीजेपी विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि सहरसा के विकास के लिए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हम लड़ते रहेंगे सहरसा की समस्याओं के समाधान के लिए लिए हम लगातार तत्पर हैं। बैठक को  पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ,आनंद मिश्रा, श्रवण चौधरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, राजीव रंजन, कृष्ण मुरारी प्रसाद ,आरती सिंह आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार सिंह ने मंच संचालन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रूद्र ना ठाकुर, डॉ प्राण मोहन सिंह ,डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, बीजेपी के जिलाउपाध्यक्ष  शिव भूषण सिंह ,श्यामल पौदार ,नमिता पाठक, जिला महामंत्री श्री कृष्ण झा, दिनेश यादव ,अरुण चौधरी, जिला मंत्री बिपीन प्रकाश ,सिद्धार्थ सिंह सिदधु, राजीव रंजन साह, संजीव भगत, पंकज पाठक, विजय गुप्ता, जिला प्रवक्ता बिनय झा ,राजेश गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी जीतेन्द्र ना सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बजरंग गुप्ता ,वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष चौधरी, आइ टी सेल जिला संयोजक सुमीत सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष पासवान ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ,रवीन्द्र कुमार झा, फूल बाबू ,राजेश बर्मा, अमित सिंह, सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष जिला कार्यसमिति के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

 राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन