पूर्व विधायक संजीव झा के जन्म दिन पर सैकड़ों लोगों के बीच बांटा गया कंबल

 पूर्व विधायक संजीव झा के जन्म दिन पर सैकड़ों लोगों के बीच बांटा गया कंबल

सहरसा - कोशी मे पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने वाले लोकप्रिय एवं जनप्रिय हिंदूवादी नेता पूर्व विधायक संजीव झा के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी सहरसा से जुड़े वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महावीर चौक पर केक काटकर मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री झा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद राहगीरों के बीच 101 कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु ईश्वर से कामना किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बजरंग गुप्ता, जिला मंत्री राजीव रंजन साह,वार्ड आयुक्त संतोष मुंगेरी, जिला उपाध्यक्ष श्यामल पोद्दार, कुश मोदी, रंजीत चौधरी, शशि सोनी, राजू सुरेका, जयप्रकाश दास, रतन गुप्ता , राजकुमार गुप्ता ,चन्द्र किशोर गुप्ता ,संजय गुप्ता ,मुन्ना गुप्ता ,विजय गुप्ता , अमित आनंद ,नीरज राम , चतुर्भुज केशरी ,गौतम भगत , अरूण जयसवाल ,बालेश्वर भगत  ,बिजय बंसत ,पंकज ठाकुर आदि शामिल थे।

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन