बेकरी दुकान में लगी आग कर्मी घायल

 बेकरी दुकान में लगी आग दो कर्मी घायल

सहरसा - सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक स्थित गंगा बेकरी की दुकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गया। आग लगने के कारण दो कर्मी भी घायल हो गए जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। हालांकि इस मामले में पीड़ित या पीड़ित के परिजनों के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गंगजला चौक स्थित गंगा बेकरी में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से आग लगी।   हालांकि आग लगने के तुरंत बाद अग्निशामक सेवा की टीम पहुँच गयी और आग पर काबू पा लिया।

 अग्निशामक विभाग के कर्मी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद हमारी टीम द्वारा स्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों के द्वारा भी आग को बुझाया गया। यहाँ अगर लोगो का सहयोग नहीं होता और हमारे कर्मी स-समय वाहन लेकर नहीं पहुँचते तो आग काफी ज्यादा दूर तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त कर कहा कि दुःख की इस घड़ी में जनता ने भरी जोश के साथ काम किया।

रितेश हन्नी - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

हथियार, कारतूस, कोरेक्स, शराब और नकदी के साथ चार गिरफ्तार

नगर निगम सहरसा के तत्कालीन भ्रष्टाचारी आयुक्त अनुभति श्रीवास्तव की पत्नी ?

बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण, सहित अन्य विकास पर डीएम को सुनें