बॉलीबॉल खिलाड़ियों को पप्पू देव ने किया प्रोत्साहित

 बॉलीबॉल खिलाड़ियों को पप्पू देव ने किया प्रोत्साहित

बिहपुर की धरती धन्य है जहां लड़कियों के आत्मबल को मजबूत किया जाता है - पप्पू देव

सहरसा - कोशी का प्यारा थाना बिहपुर क्षेत्र भागलपुर का दुलारा पप्पू देव ने कन्या उच्य विद्यालय सोनवर्षा, बिहपुर भागलपुर में चल रहे बॉलीबॉल खेल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। संजय कुमार उर्फ पप्पू देव ने बताया कि कुसुम कुमार उर्फ नेताजी मेमोरियल अन्तर्राजीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आयोजनकर्ता उत्तम कुमार जी थे और बतौर मुख्य अतिथि मुझे बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि एशिया लेबल के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी इसमें शामिल हुए और उन खिलाड़ियों को मैंने भी प्रोत्साहित किया। 

पप्पू देव ने बताया की कुसुम जी एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। उत्तम कुमार कुमार द्वारा इस खेल का आयोजन उनके नाम पर क्या जाता है। बिहपुर की जनता से मेरा भी आत्मीय लगाव है और यहां के  लोग अपना प्यार देते रहते हैं। आज देश में लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढाया जाता है और खुशी तब और मिलती है जब बिहपुर के इस धरती पर लड़कियों के आत्मबल को और मजबूत किया जाता है। देव ने बताया यहां के जनता के साथ सुख दुःख में हमेशा साथ रहूंगा अगर किसी को कभी भी जरूरत हो तो वह हमसे बेहिचक मिल सकते हैं। इस अवसर पर सोनवर्षा क्षेत्र के हजारों जनता , समाजसेवी सहित अन्य गण्यमान लोग मौजूद थे।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा

निगरानी के हत्थे चढ़े रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल

पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार