बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पेश बजट का सराहना किया

 बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पेश बजट का सराहना किया

सहरसा - भारतीय जनता पार्टी सहरसा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में पेश बजट का सराहना किया। उनलोगों ने बताया कि यह बजट आत्मनिर्भर, बिहार गरीब मजदूर किसान एवं महिला के लिए समर्पित बजट है। एक तरफ जहां किसानों के लिए सिंचाई से लेकर अन्य सुविधाओं की घोषणा की गई वहीं दूसरी ओर गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारत बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे कम जगह में गरीब मजदूरों के लिए बहुमंजिली इमारत से स्लम एरिया का विकास होगा जहां महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 लाख तक ऋण मिलेगा जिसमें 5 लाख व्याज मुक्त  05 लाख सब्सिडी जिससे महिलाऐं आत्म निर्भर बनेगी। 20 लाख युवाओं को स्वरोजगार की व्यवस्था की गई है साथ ही सुंदर शहर बनाने पर ध्यान दिया गया है। कुल मिलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवरेज ,निर्बाध रूप से यातायात के लिए नये नये बायपास की व्यवस्था से यातायात सुदृढ़ होगी। अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने बताया कि जिला भाजपा इस बजट की काफी सराहना करती है।

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन