संसद में पेश आम बजट पूंजीपरस्त बजट - चेतन आनंद

 संसद में पेश आम बजट पूंजीपरस्त बजट -  चेतन आनंद

सहरसा -  शिवहर विधानसभा से नव निर्वाचित राजद के युवा विधायक एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा। चेतन आंनद यही नही रुके उन्होंने बिहार के वर्तमान सरकार को मियां बीबी की सरकार का दर्जा दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट पूंजीपरस्त बजट है। बजट में बिहार के लिए कुछ खास नही दिया गया। बजट पेश होने के दौरान सिर्फ एनडीए के सांसदों ने मेज थपथपाया। कोरोना महामारी से पूरा देश तबाह लेकिन उनके लिए बजट में कुछ नही दिया गया।

सत्ता पक्ष किसान आंदोलन को दूसरा रूप देने का प्रयास करती है।

चेतन आंनद ने बताया कि लाल किला पर जो हमला हुआ वह सब साजिश था। किसान आंदोलन को सत्ता पक्ष भटकाने का प्रयास कर रही थी। आखिड़ लाल किले तक वह व्यक्ति पहुँच कैसे गए। विधायक ने बताया कि आज देश के हर चीज को निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण करके देश को बर्बाद किया जा रहा है। 

निजीकरण के माध्यम से कारपोरेट घरानों को सरकार लाभ देना चाहती है

चेतन आनंद ने बताया कि आखिड़ देश के सभी जगहों को निजीकरण करने की किया जरूरत पड़ गयी। निजीकरण करके देश में कारपोरेट घरानों को सरकार लाभ देना चाहती है। उन्होंने बताया कि केंद्र में जब 2014 से एनडीए की सरकार है तो काहे नही हवाई अड्डा , सड़क , रेल आदि में सुधार हुआ जो इनको निजीकरण करना पड़ रहा है। आज मियां बीबी की सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भूल गयी। लेकिन हमलोग नही भूले है और यह दर्जा लेकर रहेगें। हालांकि एक बात तय है कि जिस तरह सरकार निजीकरण पर जोड़ दे रही है उससे यही लगती है कि एक दिन बेरोजगारी चरम पर चली जायेगी और हर घर में गृह युद्ध जैसी हालात पैदा हो जायेगा। 

राजीब झा -  सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन