योजनाबद्ध तरीके से यामाहा शोरूम के मालिक को मारी गयी थी गोली

 योजनाबद्ध तरीके से यामाहा शोरूम के मालिक को मारी गयी थी गोली

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने किया कांड का उद्भेदन

कांड में शामिल पांच अभियुक्त हथियार, मैगजीन आदि के साथ ग्रिफ्तार

सहरसा - जिले में जब से पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कमान संभाली है तब से किसी भी कांड का त्वरित उद्भेदन हो रहा है। बीते दिनों पहले यामाहा शोरूम के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ बबलू पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद इस कांड का अनुसंधान जारी हुआ और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम ने जब इस कांड का जांच किया तो पता चला एक जमीनी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। इस कांड में शामिल पांच लोग शामिल थे जिसमें  मोहम्द शमशेर , मोहम्द अफरोज , नीरज कुमार , बिक्की चौबे एवं मनीष कुमार शामिल थे।

लिपि सिंह - पुलिस अधीक्षक सहरसा

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताई की इस कांड का मुख्य अभियुक्त पुलिस के हिरासत में आ गया है और इनका मुख्य सूत्रधार बिक्की चौबे था। इस कांड का मुख्य कारण उमेश दहलान एवं चुन्नू सिंह के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताई इस कांड में प्रयोग किये गए नाइन एम एम के पिस्टल , मैगजीन , कारतूस एवं  चाकू मोबाइल बरमाद कर लिया गया है।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop