किसानों को पच्चीस सौ रुपये क्विंटल धान की कीमत मिलना चाहिए - बलबंत गढ़वाल

किसानों को पच्चीस सौ रुपये क्विंटल धान की कीमत मिलना चाहिए - बलबंत गढ़वाल 

फसल छति अधिकारी को रिस्वत देने पर मिलता है

सहरसा - किसान अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबंत गढ़वाल ने सहरसा में एक प्रेस वार्ता कर किसानों के धान की कीमत पच्चीस सौ रुपये क्विंटल देने की सरकार से अपील किया। गढ़वाल ने बताया कि आज किसानों किस स्थित दयनीय है और सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान का धान सीधे पैक्स के यहाँ नही जा कर दलाल के माध्यम से बिका है। फसल छति जिस किसान का जितना हुआ उनको उतना नही मिला बल्कि प्रखंड समन्वयक को जो राशि दिया उस किसान को जरूरत से ज्यादा फसल छति प्राप्त हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर जिला ही नही सरकार के ऊंचे ओहदे पर बैठे मंत्री और संयुक्त सचिव से बात करूंगा। गढ़वाल ने जानकारी दिया कि पीड़ित किसानों की पंचायत स्तर पर सूची बनाई जा रही है।हालांकि उन्होंने एक पर्चा छपवाया है और पंचायत स्तर पर उनको वितरित करवाया है जिसमें उन्होंने कुछ किसान मोर्चा के सदस्य का संपर्क सूत्र भी दिया है। प्रेस वार्ता में राट्रीय अध्यक्ष गढ़वाल के साथ  दिलीप कुमार दीपक , सुनील पोद्दार , चूड़ामणि झा , गौरव सिंह , राणा सिंह , राजेश रमन , राजेश सिंह , सुबोध कुमार यादव , सुमित सिंह , अवधेश कुमार , शंकर मंडल , दिलखुश पासवान , अनमन झा , संजय कुमार , आशीष सिंह , रोशन सिंह , सत्यम सिंह , मनीष झा , अभिषेक झा सहित अन्य किसान अधिकार मंच के साथी मौजूद थे।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop