बिहरा ब्रह्मस्थान में अड़तालीस घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू

 बिहरा ब्रह्मस्थान में अड़तालीस घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू

                     बाबा ब्रह्म सेवा समिति के नेतृत्व में हो रहा है अष्टयाम 

सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा ब्रह्मस्थान में होली पर्व के पूर्व संध्या पर 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन गुरुवार से हरे राम हरे कृष्ण के साथ शुरू हो गया। बाबा ब्रह्म सेवा समिति के प्रमुख निरंजन कुमार ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि यह संकीर्तन 48 घंटे तक चलेगा एवं शनिवार के दिन खत्म होगा। यह संकीर्तन ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इसमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होता है।

वहीं जो भी दूर दराज से लोग आते हैं उनको ब्रह्म स्थान में महाप्रसाद दिया जाता है। ग्रामीण अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरानी परंपराओं के अनुसार जो रीति रिवाज चला आ रहा है उनको ग्रामीण आज भी आस्था पूर्वक जारी रखे हुए है। वहीं कमिटी के सक्रिय सदस्य चिरंजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीण  के सक्रियता के कारण हर वर्ष यह सफल अष्टयाम संकीर्तन होता है। कमिटी के सदस्य रंजन मिश्र , आशीष झा , बिनोद मिश्र , भूपेंद्र मिश्र , सी के नीरज , राजीब ठाकुर , जवाहर झा , महेंद्र झा , नीलेश पांडेय , काली कांत झा , टुन टुन मिश्र , सचिदानंद मिश्र , रमन झा , बलराम मिश्र उर्फ मुखिया जी सहित अन्य ग्रामीण इस सफल संकीर्तन हेतु समर्पित होकर लगे हुए हैं।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरहों के खबरों हेतु संपर्क करें। 9525004966 (व्हाट्सएप)

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop