विवाहिता का शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस

 विवाहिता का शव बरामद , जांच में जुटी पुलिस

सहरसा - सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरा कुट्टी के समीप एक 28 वर्षीय विवाहिता की शव को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को संदेहास्पद स्थिति में बरमाद किया। मिली जानकारी के अनुसार 05 वर्ष पूर्व रामेश्वर प्रसाद साह के पुत्र प्रदीप शाह की शादी 28 वर्षीय मुन्नी देवी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद भी लड़की के साथ उनके पति प्रदीप शाह मारपीट की घटना को अंजाम देता था। मृतक विवाहिता के परिजनों ने बताया कि सुबह ससुराल के ही सदस्य ने फोन पर सूचना दिया कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है और  जिसके बाद आनन-फानन में उनके पिता और मां ससुराल पहुंचे जहां वे मृत पड़ी हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा

निगरानी के हत्थे चढ़े रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल

पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार