वयोवृद्ध समाजसेवी का 103 वर्ष की अवस्था में निधन

 वयोवृद्ध समाजसेवी का 103 वर्ष की अवस्था में निधन

वयोवृद्ध के अंतिम दर्शन हेतु लगा रहा लोगों का तांता

SAHARSA - व्योबृद्ध समाजसेवी रामसुंदर यादव उर्फ सुनर मंडल का 103 वर्ष की अवस्था में आज अपने गाँव दुम्मा में अंतिम सांस लिया। स्वर्गीय मंडल के छोटे पुत्र रतन यादब ने बृद्ध को मुखगिन दिया। वही  बृद्ध के पौत्र राजेश कुमार राहुल ने अपने दादा के जिबनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म वर्ष 1918 में हुआ था। सत्तरकटैया के सभी पंचायतों में जनमानस के उत्थान के लिए उनका जीबन समर्पित था। इसके अलावे जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के अलानी गाँव में भी अपने जीबन का कार्यकाल व्यतीत किये। उन्होंने बताया कि ओकाही पंचायत में इनसे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति नही है। इनके निधन के बाद शुक्रवार के सुबह से ही उनके दर्शन हेतु लोगों का तांता लगा रहा। वहीं उनके परिवारिक सदस्य मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक विमल कुमार ने बताया कि सदा बड़ा बाबु का हम लोगों को प्यार और स्नेह मिलता रहता था। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वरी यादव ने बताया कि इतने बड़े उम्र के पड़ाव वगैर किसी बीमाड़ी के चले जाना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि इनके बड़े पुत्र देबचन्द्र यादव का पहले निधन हो गया था। उनका बेहतर देखभाल उनके पौत्र राजेश कुमार राहुल एवं पौत्र पुतहु शिक्षिका सोनी कुमारी के नेतृत्व में हो रहा था। इनके निधन पर पंचायत के मुखिया रणधीर कुमार यादव , अशोक उर्फ मुद्दीन यादव , प्रभाष यादव , बहादुर यादव , सुभाष यादव , आशीष यादव , सुशील यादव, पूर्व जिला परिषद कुमारी मधुलिका , ओकाही पंचायत के सरपंच विद्यानंद यादव सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

RAJEEV JHA - SAHARSA

सभी प्रकार के खबरों को पढ़ने के लिए वेबसाइट www.koshizone.com पर जायें।

अपने खबर को लगवाने के लिए संपर्क करें- 9525004966 व्हाट्सएप

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन