किसानों अपना गेंहू , चना और मसूर पैक्स के हाथों बेचें - डीसीओ

 किसानों अपना गेंहू , चना और  मसूर पैक्स के हाथों बेचें - डीसीओ

SAHARSA - जिले के सभी किसान जो बेहतर गेंहू , चना एवं मसूर के खेती करते है उनके फसल की खरीदारी सरकार करेगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी मशरुख आलम ने बताया कि इस बार जिले के कुल 58 पैक्स अध्यक्ष व व्यपार मंडल अध्यक्ष को गेंहू ,चना एवं मसूर की खरीदारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गेंहू की इसबार सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 1975 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि  चना एवं मसूर का निर्धारित मूल्य 5100 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। गेंहू , चना एवं मसूर जिले के दस प्रखंड अंतर्गत तीन से चार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यपार मंडल अध्यक्ष को खरीदने का दिशा निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।

क्रमांक  -  प्रखंड  - पैक्स अध्यक्ष

1. कहरा -  पटुआहा 

2. कहरा -  बनगाँव उत्तरी 

3. कहरा - बनगाँव दक्षणी

4. कहरा - मोहनपुर

5. कहरा - मुरली बसंतपुर

6. कहरा - व्यपार मंडल कहरा

7. सत्तरकटैया - बिहरा 

8. सत्तरकटैया - ब्रह्शेर 

9. सत्तरकटैया - विशनपुर

10. सत्तरकटैया - व्यपार मंडल सत्तरकटैया

11. नवहट्टा - खड़का तेलवा

12. नवहट्टा - मोहनपुर

13. नवहट्टा - हाटी

14. नवहट्टा - सतौर

15. नवहट्टा - व्यपार मंडल

16. महिषी - आरापट्टी

17. महिषी - ऐना

18. महिषी - घोंघेपुर

19. महिषी - मसिरोहो

20. महिषी - मनोवर

21. महिषी - झाड़ा

22. महिषी - तेलहर

23. महिषी - व्यपार मंडल महिषी

24. सौरबाजार - तिरी

25. सौरबाजार - चंदौर पश्चिम

26. सौरबाजार - सौरबाजार

27. सौरबाजार - व्यपार मंडल सौरबाजार

28. पतरघट - पस्तपार

29. पतरघट - पामा

30. पतरघट - पतरघट

31. पतरघट - व्यपार मंडल पतरघट

32. सोनवर्षा - बैठ मुसहरी

33. सोनवर्षा - बड़सम

34. सोनवर्षा - देहद

35. सोनवर्षा - खजुराहा

36. सोनवर्षा - महुआ उत्तरवाड़ी

37. सोनवर्षा - पड़रिया

38. सोनवर्षा - विराटपुर

39. सोनवर्षा - मंगवार

40. सिमरीबख्तियारपुर -मोहमदपुर

41. सिमरीबख्तियारपुर - पहाड़पुर

42. सिमरीबख्तियारपुर - वेलवार

43. सिमरीबख्तियारपुर- कठदुमर

44. सिमरीबख्तियारपुर - घोघसम

45. सिमरीबख्तियारपुर - रायपुरा

46. सिमरीबख्तियारपुर - सरडीहा

47. सिमरीबख्तियारपुर - खमहोती

48. सिमरीबख्तियारपुर - बख्तियारपुर दक्षणी

49. सिमरीबख्तियारपुर - माहखड़

50. सिमरीबख्तियारपुर - व्यपार मंडल सिमरीबख्तियारपुर

51. सलखुआ - चानन

52. सलखुआ - कबीरा

53. सलखुआ - कोपरिया

54. सलखुआ - मुबारकपुर

55. सलखुआ - हरेवा

56. सलखुआ -  अलानी

57. सलखुआ - व्यपार मंडल सलखुआ

58.  बनमा इटहरी - इटहरी

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सभी खरीदारी संस्थान पर एक अधिकारी भी मौजूद रहेगें। किसान जो अपना फसल बेचेगें उनको धान के तरह ही जल्द किसानों के खाते में राशि भेज दी जायेगी। वहीं इस मसले को लेकर जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि सभी गेहूं , चना एवं मसूर गोदाम में सुरक्षित रहे इसको लेकर गोदाम के एजीएम को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। किसान के फसल का ज्यादा से ज्यादा खरीदारी हो एवं लक्ष्य पूरा हो इनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

RAJEEV JHA - SAHARSA

सभी प्रकार के खबरों को पढ़ने के लिए वेबसाइट www.koshizone.com पर जायें। अपने खबर को लगवाने के लिए संपर्क करें- 9525004966 व्हाट्सएप

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन