सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

 सुनील को मिली फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

सुनील संगठन के कार्य हेतु अनवरत रहते है जागरूक

SAHARSA - फेयर प्राईस डीलर्स एसोशिएसन संगठन के अनुमंडल अध्यक्ष एवं जिला संघ के सचिव सुनील कुमार सुमन को प्रांतीय बैठक में संगठन ने उनके बेहतर कार्य को देखते हुए एक बार पुनः एक नई जिम्मेदारी दी है और सुनील को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया है। सुनील कुमार सुमन के युवा उपाध्यक्ष बनने पर फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के सहरसा जिला अध्यक्ष मोहम्द सलीम ने काफी हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि गर्व की बात है कि सहरसा जिले को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष की कमान दी गयी है। उन्होंने बताया कि संघ एवं संगठन के लिए सुनील हमेशा संघर्ष करते रहते हैं। यही नही जिले के किसी भी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को अगर दिक्कत होती है तो उनके समस्या को तुरंत हल उनके सहयोग से किया जाता है। नव नियुक्त प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने भी दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उनको कर्त्तव्य पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा। 

उन्होंने बताया कि हमारी जो सरकार से मांग थी वह मांग आज भी है और मांग जारी रहेगी। लेकिन सरकार जब आपदा पीड़ित के सेवाओं में लगी है तो हम लोग भी वर्तमान में सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ सभी लाभुकों मिले इनके लिए हमारे बिहार के सभी डीलर समर्पित है। अपितु सरकार इन बातों से नजरअंदाज न करें कि हम अपनी मांगों से पीछे हटे हुए है। कोरोना की लहर जैसे शांत होती है हमारी संगठन पुनः सरकार के सामने अपनी मांग को स्वेक्षा पूर्वक रखेगी। सुनील कुमार सुमन को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सत्तरकटैया डीलर संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार , नवहट्टा के पूर्व डीलर संघ अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता , वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष बैजू कुमार यादव , सत्तरकटैया के अंजय यादव , सोनवर्षा प्रखंड संघ के संघ सचिव सोनू सिंह सहित विभिन्न प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ,  उपाध्यक्ष एवं जनवितरण प्रणाली विक्रेआतों ने हर्ष व्यक्त किया है।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन