आपसी विवाद में चली गोली युवक जख्मी

 आपसी विवाद में चली गोली युवक जख्मी

सहरसा - सहरसा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक को गोली मारकर कर जख्मी कर दिया गया है। घटना जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ नहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोक यादव नामक व्यक्ति बरियाही से सहरसा आ रहा था कि रास्ते में रहुआ नहर के पास आठ दस युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। उसी दौरान किसी ने गोली चला दिया जो गोली त्रिलोक यादव को लग गया। आनन फानन में युवक को सहरसा के निजी नर्सिंग होम लाया गया जहां उनका ईलाज जारी है। घटना के संबंध त्रिलोक यादव ने बताया हमको किसी से विवाद नही है किसने गोली चलाया हम यह भी नही जानते हैं। वैसे घटना की जानकारी मिलते हैं सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

राजीब झा - सहरसा

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop