डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश

डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश

द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक होगा पंचायतों में चुनाव , 

सहरसा - जिले के दस प्रखंड में होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी साझा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक सहरसा के दस प्रखंड में अगल अगल तिथियों को पंचायत चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में  पहले कहरा प्रखंड , तीसरे चरण में पतरघट , चौथे में सत्तरकटैया , पांचवी में सौरबाजार , छठे में सोनवर्षा , सातवीं में बनमा इटहरी , आठवीं में सिमरीबख्तियारपुर , नोवीं में महिषी , दशमी में सलखुआ एवं सबसे अंतिम चरण में नवहट्टा प्रखंड में चुनाव होगा। 

दशहरा , दिवाली , छठ में भी जारी रहेगा चुनावी हलचल

क्रमांक - चरण - प्रखंड - मतदान तिथि

1.    द्वितीय -  कहरा - 29.09.2021   

2.    तृतीय -     पतरघट - 08.10.2021

3.    चतुर्थ -      सत्तरकटैया - 20.10.2021

4.    पंचम -      सौरबाजार - 24.10.2021

5.    षंष्टम -     सोनवर्षा - 03.11.2021

6.    सप्तम -    बनमा इटहरी - 15.11.2021

7.    अष्टम -    सिमरीबख्तियारपुर - 24.11.2021

8.    नवम -      महिषी - 29.11.2021

9.    दशम -      सलखुआ - 08.12.2021

10.   एकादश -  नवहट्टा - 12.12.2021

जिलाधिकारी ने जानकारी दिया कि पंचायत चुनाव में कुल 2004 मतदान केंद्र होगें जिसमें 1924 मूल मतदान केंद्र एवं 80 सहायक मतदान केंद्र रहेगें। प्रत्येक चरण के चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंताजम रहेगें। पंचायत चुनाव में ईभीएम एवं बैलट दोनों का प्रयोग किया जायेगा। दस प्रखंड में अगर मतदाता की बात की जाय तो पुरुष मतदाता की संख्या 05 लाख 78 हजार 607 है जबकि महिला मतदाता की संख्या 05 लाख 39 हजार 967 है जबकि अन्य मतदाता की संख्या भी 11 है।


 थाना बदर वाले अभ्यर्थी क्षेत्र में नजर आए तो होगी कठोर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दिया कि जिस व्यक्ति को थाना बदर किया गया है वह व्यक्ति अगर क्षेत्र में नजर आये एवं उनकी जानकारी प्राप्त हुई तो उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने जानकारी दिया कि बिहार के सहरसा में सबसे अत्यधिक मतदाता का नाम जोड़ा गया है और 40 हजार 62 नए मतदाता का नाम जुड़ा है। इस बार जो नए नगर पंचायत बने हैं उन नगर पंचायत में चुनाव आगमी नगर निगम चुनाव के समय होगा। जिले में कुल 141 मुखिया , 1924 वार्ड सदस्य 190 पंचायत समिति 21 जिला परिषद 141 ग्राम कचहरी सरपंच एवं 1924 ग्राम कचहरी के पंच हेतु चुनाव होगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना भी संपन्न इस बार सरकार के आदेश के अनुसार किया जायेगा। 

प्रखंडों में मतदान केंद्र की संख्या

जिले के दस प्रखंड में मतदान होगें जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी बूथों का सत्यापन करवा लिया गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दिया कि  कहरा प्रखंड में 155 , पतरघट में 175 , सत्तरकटैया में 193 , बनमा इटहरी में 109 , सलखुआ में 157 , सिमरीबख्तियारपुर में 276 , सौरबाजार में 236 , सोनवर्षा में 261 , महिषी में 259 एवं नवहट्टा में 183 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जिला प्रशासन लगातार तीन महीने तक चलने वाले चुनाव को लेकर तैयार है और प्रत्याशी भी दम खम से चुनाव लड़ने हेतु क्षेत्र में मेहनत करना शुरू कर दिए हैं।हालांकि जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा जब प्रेस वार्ता किया जा रहा था तब उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह , पंचायती राज पदाधिकारी अहमद अली अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप) www.koshizone.com

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन