फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली

 फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने पत्रकार व अधिकारियों के साथ खेली होली

सहरसा - फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने जिले के डीलर संघ के जिला अध्यक्ष मोहमद सलीम , सत्तरकटैया के डीलर संघ अध्यक्ष मुकेश यादव , सोनवर्षा राज संघ के युवा सचिव सह जिला सचिव सोनू सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष के साथ मिलकर होली खेली और अधिकारियों के साथ भी होली पर्व को मनाया।

 प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि रंगों के इस त्यौहार को सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ सभी लोगों ने अधिकारी के साथ रंगों के इस पर्व को मनाया। उन्होंने बताया कि सदर एसडीओ प्रदीप झा , जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंदन झा , कहरा व सत्तरकटैया के आपूर्ति निरीक्षक विमलेश कुमार , जिला प्रबंधक दीपक कुमार जिला आपूर्ति के कार्यपालक सहायक रवि प्रकाश , सत्तरकटैया प्रखंड आपूर्ति कार्यलय के कार्यपालक सहायक चंदन कुमार आदि अधिकारियों के साथ इस पर्व को मनाया गया।

वहीं जिलाध्यक्ष मोहमद शलीम ने बताया कि यह पर्व हिन्दू मुस्लिम के एकता का मिशाल है।

उन्होंने बताया कि इस पर्व को आज से नही वर्षों से मुस्लिम वर्ग के लोग भी मनाते रहें है। जबकि सोनू सिंह डीलर्स संघ के सचिव ने बताया कि जिले के अधिकारियों का प्यार मिलते रहता है और यह पर्व हमलोगों ने जिला आकर अधिकारियों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। सत्तरकटैया डीलर्स संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि इस पर्व को प्रदेश की जनता हर्षोल्लास पूर्वक मनायें।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप) www.koshizone.com

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन