सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी

 सहरसा के करोड़पति C A सुमन सिंह की दिलचस्प कहानी

आईएएस पूजा सिंघल

झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बना है आईएएस पूजा सिंघल , अभिषेक झा और सुमन सिंह


सहरसा - झारखंड सरकार के लिए बेचैनी का सबब बने सहरसा के सुमन कुमार सिंह और मधुबनी के अभिषेक झा का रोज नया और दिलचस्प कहानी उभर कर सामने आ रहा है। जानकारी हो कि सुमन कुमार सिंह मूलतः बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत पतरघट ओपी के विशनपुर का रहने वाला है। सूत्रों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन कुमार सिंह दो भाई एक बहन है। सुमन सिंह के पिताजी राधेश्याम सिंह उर्फ फुलेश्वर सिंह हजारीबाग में कोल फील्ड में कार्यरत थे। 

आईएएस पूजा सिंघल के संपर्क में था सुमन सिंह

झारखंड में आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की छापेमारी के दौराल सीए सुमन कुमार के घर से भी 19 करोड़ से अधिक नगद रुपये मिले। कहने के लिए तो वह सीए है, लेकिन अपने मोहल्ले में लोगों को वह खुद को ज्योतिषी बताता था। रांची के हनुमान नगर स्थिति सोनाली अपार्टमेंट में जब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। लोगों ने बताया कि सुमन कुमार सिंह खुद को ज्योतिषी बताया करता था। सोनाली अपार्टमेंट के 104 नंबर फ्लैट में रहने वाला सुमन कुमार सिंह मूलत: सहरसा का ही रहने वाला है। लेकिन रांची के बूटी मोड़ स्थित हनुमान नगर के सोनाली अपार्टमेंट में रहता है।

पिता के नाम से चलता था कंपनी

सुमन कुमार सिंह के शातिर होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने अपने घर और कार्यालय के पते पर कई कंपनियों को निबंधित करा रखा है। इन कंपनियों की सूची में लाक्सोडान सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, राधेश्याम फायर वर्क्स एलएलपी, लाक्सोडान फाउंडेशन, श्रीसाथी फाइनांस प्राइवेट लिमिटेड, राधेश्याम एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड, लाक्सोडान सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल जैसे महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। ईडी के अधिकारी इन तमाम कंपनियों के कागजात भी खंगाल रहे हैं। पता लगा रहे हैं कि यह कंपनियां किस तरह से फर्जी धंधों को अंजाम दे रही थीं। सुमन सिंह अपने पिता के नाम से कई कंपनी चलता था।

       पतरघट स्थिति सीए सुमन सिंह का घर                                                                                                                                                             लेब टेक्नीशियन को दिल दे बैठी आईएएस पूजा सिंघल

मूलतः मधुबनी जिला के रहने वाले अभिषेक झा रांची में लेब टेक्निषयन का काम करता था। जांच के लिए खून लेने के दौरान आईएएस पूजा सिंघल के संपर्क में अभिषेक झा आया और दोस्ती प्यार में बदल गया। हालांकि जो जानकारी सूत्र से मिली उनके अनुसार पूजा सिंघल अपने पति को डिवोर्स दे चुकी फिर जाकर अभिषेक से शादी कर लिया। 

20 ठिकाना पर छापेमारी 25 करोड़ से अधिक नगद रुपया बरामद

इस दिलचस्प कहानी में सबसे बड़ी बात की पूजा सिंघल के 20 ठिकाने पर हुए छापेमारी में 25 करोड़ से अधिक रुपया नगद बरामद हुआ। अब ईडी किया अब राज खोलती है कहना मुश्किल होगा।

राजीब झा - सहरसा

किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप) www.koshizone.com

Comments

Popular posts from this blog

बिहरा थानाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ कुख्यात को दबोचा

सरस्वती पूजा करने वाले ध्यान से एसपी साहब को सुनें

75 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन