सदर अस्पताल के प्रबंधक 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सदर अस्पताल के प्रबंधक 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 कोशी जोन समस्तीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के प्रबंधक श्री विश्वजीत रामानंद को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता जय राम सिंह, निवासी खैरा, प्रखंड कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर ने निगरानी ब्यूरो को शिकायत दी थी कि श्री रामानंद मृतक आश्रित नियोजन से संबंधित कार्य के लिए 4000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग की विशेष टीम द्वारा आज यह कार्रवाई की गई। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सदर अस्पताल, समस्तीपुर परिसर में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें माननीय निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पुष्टि की है कि आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

राजीब झा पत्रकार, व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत लाई रंग: जेईई की दोनों प्रमुख परीक्षाओं में सफल हुए ऋषु कुमार झा

निगरानी के हत्थे चढ़े रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल

पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले 01, 02, 03, 04, 05 नही बल्कि 06 हुए गिरफ्तार