श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में पीजी प्रथम बैच के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में पीजी प्रथम बैच के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

कोशी जोन :- स्थानीय श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के प्रथम पीजी बैच के छात्रों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नारायण फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती कामेश्वरी कुमारी, प्रिंसिपल डॉ. के.के. लाल, डीन डॉ. मनोज यादव, मेडिकल सुपरिटेंडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल डॉ. ब्रजेश कुमार, एग्जाम कंट्रोलर डॉ. रमेश सिंह तथा ऑप्स-गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. हाफिजुर रहमान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मंचासीन सभी गणमान्य अतिथियों एवं संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टरों ने पीजी के नए बैच के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान डॉ. अवनीश कर्ण, डॉ. विजेंद्र देव, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. गिरजाशंकर झा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संजय सिंह, डॉ. के.के. झा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. इज्जत खालदा, डॉ. रविंद्र कुमार सिंह तथा डॉ. राजीव जायसवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए एक सफल एवं संवेदनशील डॉक्टर बनने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कामेश्वरी कुमारी ने सभी पीजी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र आयुष एवं नंदनी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य, प्रोफेसर एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नए छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।

राजीब झा, पत्रकार सहरसा।

किसी भी तरहों के समाचार अथवा विज्ञापन के लिए संपर्क करें, व्हाट्सएप - 9525004966

Comments

Popular posts from this blog

स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट : पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों को लेकर चिकित्सकों ने किया आगाह

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

East & West Brings a New Era in Journalism: Vishnu Swaroop