Posts

प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू

Image
  प्रमुख बनने के लिए समिति सदस्य की खरीद विक्री का खेल शुरू विजयी समिति सदस्य प्रत्याशियों के द्वार पर खरीद विक्री करने वाले का लगा रहता है तांता सहरसा - जिले में चार प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है और तीन प्रखंड में  प्रत्याशियों के विजयी की घोषणा भी हो गई है। वहीं सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत आज मतगणना होगी एवं प्रत्याशियों की विजयी की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार तीन प्रखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड प्रमुख बनने हेतु समिति सदस्य के खरीदारी का कारोबार भी शुरू हो गया है। जिले में सबसे पहले कहरा प्रखंड अन्तर्गत चुनाव संपन्न हुआ जहां पूर्व से रचना प्रकाश प्रखंड प्रमुख पर तैनात थी। इस बार भी रचना प्रकाश भारी बहुमत से जीत दर्ज की है और प्रमुख की दौर में हैं। वहीं तीसरे चरण में पतरघट प्रखंड अन्तर्गत 11 पंचायत में चुनाव हुए जहां परिणाम भी घोषित हो गया। पतरघट की समिति ने पिछले पंचवर्षीय में उषा देवी को प्रखंड प्रमुख के रूप में चयन किया था। इस बार भी उषा देवी पति जयकांत यादव किशनपुर पंचायत से समिति सदस्य के रूप विजयी घोषित हो गयी है और प्रखंड प्रमुख के दौर में लगी ...

बहत्तर वर्षीय बृद्ध के जेल मामले में नयी कहानी

Image
 बहत्तर वर्षीय बृद्ध के जेल मामले में नयी कहानी केश आयो दूसरे मोहरिल से करायेगें कागजों की जांच सहरसा - जिले में भू माफिया का कारोबार जहां चरम सीमा पर है वहीं पटुआहा के बहत्तर वर्षीय जेल यात्रा में एक नई मोड़ आयी है और केश के आयो ज्वाला प्रसाद चौपाल पुनः उस कागजों का जांच दूसरे मोहरिल ( कातिब )से करवाएगें। मामला सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पटुआह का है जहां एक 72 वर्षीय बृद्ध व्यक्ति को फर्जी केवाला को विना बारीकी से सत्यापन किये और वादी के कागजों का सत्यापन कर जेल की सलाखों में भेजने का मामला है। आवेदनकर्ता संतोष कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक सहरसा को आवेदन किया था कि मैं 72 वर्षीय एक बृद्ध व्यक्ति हूँ। मेरा जमीन सहरसा पूर्णिया उच्य पथ के समीप पटुआहा स्थित बाउंड्री दीवाल से घिरा हुआ एवं सागवान का पेड़ लगा हुआ है। एक खेसरा नंबर 336 जिसमें तीन वर्षों से देबू शर्मा नामक व्यक्ति गैरेज चलाता है। वर्ष 2008 से 2012 के बीच मेरी जमीन को गैमन इंडिया ने लीज पर लिया था। सहरसा पूर्णिया उच्य पथ हो जाने के कारण वर्तमान समय में जमीन का कीमत अत्यधिक हो गया है। सड़क किनारे मेरा जमीन है जिस को हड़पने हेतु कुछ...

चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ?

Image
  चौथे चरण में कितने प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ? चौथे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार कल पांच बजे शाम में होगा खत्म सहरसा -  जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम पांच बजे खत्म हो जायेगा। जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में 06 पदों के लिए 20 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से चौथे चरण का चुनाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार 14 पंचायत में समिति के लिए 141 पुरुष एवं महिला ने अपना पर्चा दाखिल किया है। मुखिया के लिए 123 , सरपंच के लिए 82 , वार्ड सदस्य के लिए 858 एवं ग्राम कचहरी पंच के लिए 383 महिला एवं पुरुष ने 14 पंचायत अन्तर्गत चुनाव लड़ने हेतु पर्चा दाखिल किया हैं। 193 बूथों पर होने वाले इस चुनाव में 01 लाख 06 हजार 04 मतदाता मत डालेगें।  एक लाख से अधिक मतदाता में 54 हजार 214 पुरुष मतदाता एवं 51 हजार 790 मतदाता शामिल हैं।  चुनाव में बेहतर सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने भी पुख्ता इंतजाम किया है और अब तक के चुनाव के अनुसार चौथे चरण में भी पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। हालांकि अन्य जगहों के अप...

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें

Image
  पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने क्या कहा आप भी सुनें सहरसा - जिले के दूसरी चरण से ग्यारवीं चरण तक होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण सख्त। क्यूआरटी टीम क्षेत्र में रहेगी एक्टिव एवं हर बूथों पर लगाती रहेगी चक्कर.... लिपि सिंह - पुलिस अधीक्षक सहरसा RAJEEV JHA - SAHARSA किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.... 9525004966(व्हाट्सएप)  www.koshizone.com

पंचगछिया की जनता सुमन कुमार सिंह देगी अपना समर्थन ?

Image
  पंचगछिया की जनता सुमन कुमार सिंह देगी अपना समर्थन ? शोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के अनुसार जनता का मिल रहा है समर्थन सहरसा - जिले का सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाका जहां महात्मा गांधी तक पहुँचे तक विस्मिल्लाह खां की शहनाई तक गूंजी उस इलाके में एक युवा का शोशल मीडिया के माध्यम से अनवरत तस्वीर वायरल हो रहा है। जानकारी हो कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत चुनाव होना है। लेकिन इस चुनाव में सभी पदों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन सत्तरकटैया के पंचगछिया पंचायत से मुखिया पद हेतु चुनाव लड़ने वाले सुमन कुमार सिंह को शोशल मीडिया के माध्यम से अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। पंचायत के जो बड़े बुजुर्ग है वह सुमन कुमार सिंह को अपना आशीर्वाद दे रहे है एवं उनको अपना समर्थन देते हुए दिख रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में किसको जनता अपना समर्थन देती है और किसको सरताज बनाती है कहना मुश्किल होगा लेकिन अब तक जो पोस्ट शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उससे यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि जनता का समर्थन सुमन कुमार सिंह को प्राप्त हो रहा है। मुखिया प्रत्याशी ...

औकाही पंचायत की जनता हर वर्ष बदलती है मुखिया

Image
  औकाही पंचायत की जनता हर वर्ष बदलती है मुखिया दौरमा , दुम्मा , सिसई सहित कई जगहों से है खड़ा हो रहे हैं मुखिया प्रत्याशी सहरसा - सहरसा जिला अन्तर्गत सत्तरकटैया प्रखंड का एक ऐसा पंचायत जो प्रत्येक पंचवर्षीय में अपना मुखिया बदल देते हैं। हालांकि इस बार भी उस पंचायत से कई मुखिया प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े है और जनता किसको समर्थन देती है कहना मुश्किल होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पंचवर्षीय में औकाही के जनता मालिकों ने पूनम झा को मुखिया बनाया वहीं दूसरे पंचवर्षीय में लालमणि देवी को पंचायत की कमान सौंपी जबकि तीसरे पंचवर्षीय में मुनि देवी को पंचायत का मुखिया बनाया। चौथे पंचवर्षीय चुनाव में पंचायत के जनता जनार्दन ने पुरुष मुखिया के रूप में रणधीर यादव का चयन किया जो कि एक वामपंथी विचार धारा के व्यक्ति है। लेकिन अब पांचवीं पंचवर्षीय चुनाव की कड़ी नजदीक है इस बार औकाही के जनता मालिक किसको अपना मुखिया चुनती है कहना मुश्किल होगा। फिलहाल पंचायत में कई चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जनता के बीच अपना उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। राजीब झा - सहरसा किसी भी तरह के न्यूज एवं विज्ञापन के लिए संपर्क...

मुखिया प्रत्याशी सिकन्दर को मिल रहा है जनता का समर्थन

Image
  मुखिया प्रत्याशी सिकन्दर को मिल रहा है जनता का समर्थन पंचायत का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता -  सिकन्दर कुमार चौधरी सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत पटोरी पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी सिकंदर चौधरी को जनता का समर्थन मिलने वाला एक तस्वीर सामने आया है। सिकन्दर कुमार चौधरी ने तस्वीर वाले मामले पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार मुखिया का प्रत्याशी हूँ और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।  उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी सड़क , पुल , पुलिया , गली नली , स्कूलों को पूर्णतया तंदुरुस्त करने का काम करूँगा। जानकारी को की पिछले पंचवर्षीय में  पंचायत के मुखिया सुरेश चौधरी थे और उनका कोरोना के कारण मौत हो गयी। हालांकि उनके परिवार के साथ भी पंचायत वासी को समर्थन प्राप्त है। सिकन्दर ने जानकारी दिया कि सरकार द्वारा जितनी योजना लागू है उनको हर हाल में धरातल पर उतारूंगा , जनवितरण प्रणाली के दुकानों से लाभुकों को शत प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का प्रयास करूँगा। हाला...

ग्रामीण चिकित्सक के हर समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता - डॉ खुर्शीद आलम

Image
  ग्रामीण चिकित्सक के हर समस्या का समाधान मेरी  पहली प्राथमिकता - डॉ खुर्शीद आलम सहरसा - जिले के हटिया गाछी स्थित कार्यलय में ग्रामीण चिकित्सक के प्रदेश महासचिव डॉ खुर्शीद आलम ने एक बैठक रविवार को आयोजित किया। बैठक में डॉ खुर्शीद आलम ने बताया कि भारत गाँव का देश है। गाँव में अगर आम आवम , गरीब गुरवा बीमाड़ पड़ता है तो उनको यथाशीघ्र ईलाज ग्रामीण डॉक्टर ही करते हैं। ग्रामीण डॉक्टर के कारण आज गाँव के लोग स्वस्थ एवं खुशहाल है। डॉ खुर्शीद आलम - प्रदेश महासचिव , ग्रामीण चिकित्सक संघ डॉ आलम ने जानकारी दिया कि ग्रामीण डॉक्टरों के लिए हमारी संगठन काम कर रही है लगातार बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बात भी कर रही है और सरकार के तरफ से आस्वासन भी प्राप्त हो रहा है। बैठक में ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ रामफल पंडित ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक के सभी बाधाओं को दूर करने हेतु संघ समर्पित है। डॉ रामफल पंडित - जिलाध्यक्ष , ग्रामीण चिकित्सक संघ सहरसा उन्होंने बताया कि संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है संघ को मजबूत किया जा रहा है। डॉ पंडित ...

जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता ने राजद के राज्यसभा सांसद से किया मुलाकात

Image
  जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता ने राजद के राज्यसभा सांसद से किया मुलाकात सहरसा - सहरसा परिसदन में राजद के प्रखर प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा से आत्मीय मुलाकात करने हेतु जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार को खगड़िया से सहरसा पहुँचे। खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा अन्तर्गत चौथम प्रखंड से सहरसा आये जदयू कार्यकर्ता कौशल सिंह ने बताया की सांसद मनोज झा के नेतृत्व में हमलोग राजद की सदस्यता को ग्रहण करेगें। उन्होंने बताया कि जदयू सरकार में कार्यकर्ताओं की कहीं पूछ नही है और इसमें सब कुछ गड़बड़ ही गड़बड़ है। कौशल सिंह के साथ आये सैकड़ो कार्यकर्ता ने भी बताया कि आज जिस विभाग में जाइये बिना घुस दिए कोई काम नही होता है। राजद के समय में एक अदना व्यक्ति जब किसी कार्यलय जाता था तो उनका आदर सम्मान होता था। यही नही कार्यकर्ता की सुनी जाती थी और लोगों का कल्याण होता था। लेकिन इस पार्टी में अफ़सरशाही चरम पर है किसी की भी किसी कार्यलय में कुछ नही सुनी जाती है। राजद जमीन से जुड़ी पार्टी है और राजद में कार्यकर्ता को सदा सम्मान मिला है। सैकड़ो के तादात में आये कार्यकर्ता ने सांसद मनोज झा से लंबी बात...

सुजीत कुमार सिंह बने जदयू के जिला महासचिव

Image
  सुजीत कुमार सिंह बने जदयू के जिला महासचिव सहरसा -  जदयू के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने अपने पार्टी का जिला महासचिव सुजीत कुमार सिंह को बनाया है। पार्टी ने सुजीत कुमार सिंह पर विस्वास करते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने जानकारी दिया कि सुजीत कुमार सिंह का पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखकर जिला कार्यकारणी कमिटी का जिला महासचिव बनाया गया है। जानकारी हो कि सिंह हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करते रहते हैं। Rajeev jha - saharsa

भारतीय रेल से भी बिहार में होता है शराब सप्लाई का खेल

Image
  भारतीय रेल से भी बिहार में होता है शराब सप्लाई का खेल रेल में सफाई का काम करने वाले संवेदक के कर्मी द्वारा होता है इस तरह का व्यपार सहरसा - बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर शराब सप्लाई का मामला सामने आया है। बुधवार को सहरसा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के निरीक्षक पंकज कुमार प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता किया और जानकारी दिया कि ट्रेन नंबर 08626 जो रांची हटिया से चलकर विभिन्न स्टेशन होते हुए बिहार के पूर्णिया कोर्ट तक जाती है उस ट्रेन के वातानुकूलित डब्बे से शराब की बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा में की गई है। हालांकि नीरीक्षक पंकज कुमार प्रसाद ने अपने कक्ष में अभियुक्त की ग्रिफ्तारी एवं शराब की बरमादगी दिखाई लेकिन कैमरे पर किसी तरह का प्रतिक्रिया नही दिया। मीडिया द्वारा पूछे गए शराब बरामदगी मामले में नीरीक्षक ने बताता की बयान देने की आधिकारिक सूचना हम लोगों को प्राप्त नही है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हटिया पूर्णिया भाया पटना ट्रेन में जो व्यक्ति सफाई का कार्य लिए हुए हैं उन्हीं के कर्मी द्वारा शराब ढुलाई का कार्य किया जाता है।  ट्रे...

सीएमआर गोदाम से टीपीडीएस गोदाम पर पहुँच रही खराब चावल

Image
  सीएमआर गोदाम से टीपीडीएस गोदाम पर पहुँच रही खराब चावल सहरसा -  जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत संचालित टीपीडीएस गोदाम पर सीएमआर गोदाम मधेपुरा आलमनगर से खराब चावल आने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आलमनगर के सहायक प्रबंधक रविकांत गौतम है और उनके ही नेतृत्व में वहां से जिले के विभिन्न टीपीडीएस गोदाम पर खाद्यान्न भेजा जाता है। सत्तरकटैया टीपीडीएस गोदाम पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रजनीश कुमार ने बताया कि विभिन्न गाड़ियों से जो खाद्यान्न आया है वह खाने लायक नही है। हालांकि सत्तरकटैया डीलर संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जब बेहतर चावल दुकान पर आएगा तब तो जनवितरण प्रणाली विक्रेता लाभुकों को बेहतर चावल अथवा गेहूं प्रदान कर सकते हैं। लेकिन जब खाद्यान्न सही नही आ रहा है तो डीलर कहाँ से बेहतर चावल लाभुकों को प्रदान करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत के समय में अपने रसूख के बदौलत कई पैक्स एवं मिलरों के माध्यम से टूटा चावल भी स्टॉक किया गया। इन चावलों को स्टॉक करने के बदले गांधी जी की विशेष चढ़ावा सहायक प्रबंधकों के ऊपर हुई। हालांकि इन चढ़ावा सहित अन्य मामले की...

श्रीकांत लाभ जी पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा का हुआ आयोजन

Image
  श्रीकांत लाभ जी पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा का हुआ आयोजन सहरसा - जिले के गांधी पथ स्थित महाराज कॉम्प्लेक्स में फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के संस्थापक सह पटना उच्य न्यायालय के वकील श्रीकांत लाभ जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजन पर जिले के तमाम जनवितरण प्रणाली विक्रेता एकत्रित हुए और श्रीकांत जी के तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किए। सभा आयोजन के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्द सलीम ने बताया कि श्रीकांत जी के द्वारा लागू किया नियम आज हम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं संघ के जिलाउपाध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया श्रीकांत जी के अधूरे सपने को हर हाल में पूरा किया जायेगा। फेयर प्राईस डीलर एसोशिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि श्रीकांत लाभ जी के सपने को हर हाल में पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज अगर डीलरों के साथ कोई समस्या होगी तो उनके लिए संघ मजबूती से खड़ा रहेगा। यही नही सुमन ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के बाद एक बार फिर डीलर संघ ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष - सुनील कुमार सुमन इस...

पस्तपार के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा

Image
  पस्तपार के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा सहरसा - जिले के चर्चित पर्यटन स्थल कन्दाहा सूर्य मंदिर के पास लगभग दर्जनों युवकों एवं बुजुर्गों ने मीडिया के द्वारा पंचायतीराज चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि " पस्तपार पंचायत के जनता की एक ही नारा दीपेश कुमार हो मुखिया हमारा "  सरकार द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गयी है और जिले के दस प्रखंड में दूसरी चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक पंचायत में चुनाव करवाया जायेगा। इसी कड़ी में नवम चरण में जिले के महिषी प्रखंड अन्तर्गत चुनाव होगा। महिषी प्रखंड के पस्तपार पंचायत अन्तर्गत चुनावी गतिविधि जारी है। हालांकि वर्तमान में पंचायत के मुखिया राहुल राज है लेकिन इनके ऊपर कई तरह के आरोप पंचायत के लोगों ने लगाया है। यही नही पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी अशोक एवं रानी देवी ने निर्वाचन आयोग तक को मुखिया के गतिविधि पर आरोप लगा कर पत्र प्रेषित किया था।  निर्वाचन आयोग द्वारा पत्र प्राप्ति के बाद सरकार के तत्कालीन उप सचिव ने जिलाधिकारी को इस संदर्भ में पत्र प्रेषित कर जांच का जिक्र किया था।  हालांकि उथल पुथल पंचायत में...

जनता ले लिया विचार अबकी बार अंजय कुमार

Image
  जनता ले लिया विचार अबकी बार अंजय कुमार सहरसा - सहरसा जिले के एक ऐसे समाजिक कार्यकर्ता जिनके बारे में जनता ने स्वतः निर्णय लिया है कि अबकी बार परिवर्तन करेगें और अपने पंचायत का प्रधान अंजय कुमार को बनाना है। पंचायत के विपिन कुमार ने बताया कि पंचायत का कमान ऐसे लोगों को सौंपना है जो सुख दुःख में खड़ा उतरे। जनता का योजना जनता को समर्पित रहेगी - अंजय जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत भेलवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अंजय कुमार एक कुशल समाजिक कार्यकर्ता हैं पंचायत वासी के साथ यह हमेशा खड़ा उतरते रहते हैं। दर्जनों लोगों से मिलने पर पंचायत के आम आवम ने एक शुर में एक साथ यह नारा दिया और बताया कि जनता ने लिया है विचार अबकी बार अंजय कुमार। गणेश यादव , महेंद्र यादव , लालू यादव , गोमती देवी , देबकी देवी , राहुल कुमार आदि ने बताया कि चौथे चरण में चुनाव होगा और अंजय कुमार अपार बहुमत से जीतेगें। हालांकि कौन जीतेगें और कौन हारेगें इन बातों की पुष्टि हमारी वेबसाइट कोशी जोन नही करती है। लेकिन समाजिक कार्यकर्ता के अलावे कई और प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जनता किसको अपना नेता चुनती है ये तो वक़्त ही ...

डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश

Image
डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया दिशा निर्देश द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक होगा पंचायतों में चुनाव ,  सहरसा - जिले के दस प्रखंड में होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी साझा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण से लेकर ग्यारवीं चरण तक सहरसा के दस प्रखंड में अगल अगल तिथियों को पंचायत चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में  पहले कहरा प्रखंड , तीसरे चरण में पतरघट , चौथे में सत्तरकटैया , पांचवी में सौरबाजार , छठे में सोनवर्षा , सातवीं में बनमा इटहरी , आठवीं में सिमरीबख्तियारपुर , नोवीं में महिषी , दशमी में सलखुआ एवं सबसे अंतिम चरण में नवहट्टा प्रखंड में चुनाव होगा।  दशहरा , दिवाली , छठ में भी जारी रहेगा चुनावी हलचल क्रमांक - चरण - प्रखंड - मतदान तिथि 1.    द्वितीय -  कहरा - 29.09.2021    2.    तृतीय -     पतरघट - 08.10.2021 3.    चतुर्थ -      सत्तरकटैया - 20.10.2021 4.    पंचम -      सौरबा...

क्षेत्र का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता - संजय

Image
  क्षेत्र का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता - संजय सहरसा - जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत पटोरी पंचायत से आगमी चुनाव में चुनाव लड़ने वाले पंचायत समिति पद के भावी प्रत्याशी संजय कुमार चौधरी ने तय किया कि अगर जनता का साथ मिला तो पंचायत का सम्रग विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की जितनी योजना है उनको धरातल पर उतारने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि पटोरी पंचायत में जो विभिन्न जगहों पर मछली एवं मांस का दुकान लगता है उनके लिए स्थाई समाधान निकलूंगा और इन लोगों को नियमित बाजार होगा। संजय ने बताया कि पंचायत की जितनी सड़क है उनके लिए तमाम योजना लागू कर तंदुरुस्त करूंगा और एक पंचायत से दूसरे पंचायत को जोड़ने का काम करुंगा। संजय कुमार चौधरी ने यह भी बताया कि पंचायत के जितने दलित , शोषित एवं पिछड़े वर्ग के लोग है उनलोगों तक सरकार की तमाम योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास करूंगा। संजय ने यह भी बताया कि पंचायत के तमाम महादलित को सरकारी लाभ मिले इनके लिए सरकार से ऊपर तक लडूंगा और उनको उनका वाजिब हक दिलाऊंगा। वैसे पटोरी पंचायत के जनता भी संजय के साथ है लेकिन चुनाव के दौरान ऊ...

अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ

Image
 अनुमंडल के अंदर संचालित अवैध दुकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर - एसडीओ SAHARSA - सदर अनुमंडल कार्यलय के अंतर्गत संचालित अवैध दुकान पर जल्द बुलडोजर चलाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले सदर अनुमंडल के तत्कालीन सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने अनुमंडल के भीतर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पर कार्रवाई किया था। लेकिन धीरे धीरे दुकानदारों ने पुनः अपना दुकान बना लिया और अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमणकारी का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पहले सिविल कोर्ट जाने वाली सड़क के पूर्व दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान चलाते थे। लेकिन इस बार अतिक्रमणकारी ने ऐसा रुख अख्तियार किया है कि महिला हेल्पलाइन कार्यलय , उपभोक्ता कार्यालय आदि के आगे में अपना दुकान अवस्थित कर लिया है। अनुमंडल कार्यलय के भीतर एवं महिला हेल्पलाइन कार्यलय के आगे की एक तस्वीर उभर कर सामने आई है जहां विजय फोटो स्टेट लेमिनेशन एवं स्टूडियो लिखा है उस दुकान में जिला परिवहन कार्यलय के कई कागजात मौजूद है। वैसे इस दुकान के तस्वीर एवं अन्य कागजात की पुष्टि हमारी वेबसाइट www.koshizone.com   नही करती है। लेकिन जिस तरह...

जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर

Image
  जनवितरण दुकान पर लगेगी प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न देने वाली फ्लैक्स बैनर SAHARSA - जिले में 938 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाली खाद्यान्न की जानकारी फ्लैक्स एवं बैनर के माध्यम से उपभोक्ताओं की दी जायेगी। जानकारी हो कि पिछले वर्ष भी जब कोरोना ने दस्तक दिया तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को मुफ्त खाद्यान्न दिया गया था। लेकिन पुनः जब कोरोना का दूसरा लहर शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया कि प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दिवाली तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जाय। इसी कड़ी में माह मई 2021 में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को बिहार सरकार एवं प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त खाद्यान्न दिया गया। जबकि माह जून 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त एवं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित दर प्रत्येक राशनकार्ड धराक को दुगुना खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह खाद्यान्न आगामी माह नवंबर 2021 तक लोगों को दिया जायेगा। सरकार द्वारा मुफ्त खाद्यान्न की जानकारी आम आवम एवं उपभोक्ताओं तक पहुँच...

शहर में दो बैध एवं आधे दर्जन अवैध बस स्टेंड का हो रहा संचालन

Image
  शहर में दो बैध एवं आधे दर्जन अवैध बस स्टेंड का हो रहा संचालन SAHARSA - जिले के दस प्रखंड का मुख्यालय शहर सहरसा में दो बैध एवं लगभग आधे दर्जन अवैध बस एवं ओटो स्टैंड संचालित होने के कारण जाम की समस्या अत्यधिक दिन व दिन विकराल होती जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगजला चौक स्थित एक बस स्टैंड संचालित है एवं दूसरा पुरानी बस स्टैंड जिनको की पुनः नव निर्मित किया गया है और सुपर बाजार के समीप इनका संचालन होता है।  अवैध बस एवं ओटो स्टैंड शहर के लगभग आधे दर्जन जगहों पर बस कम एवं ओटो वाले द्वारा अवैध स्टैंड लगाए जाने की सूचना उपलब्ध हो रही है। इन अवैध स्टैंड के कारण शहर में जाम की समस्या और विकराल हो गयी है। इन जगहों पर अवैध स्टैंड की सूचना प्राप्त है उसमें वीर कुंवर सिंह चौक , महावीर चौक से आगे , रिफ्यूजी कॉलोनी , चांदनी चौक , तिवारी चौक , कॉलेज गेट जैसे आदि जगह शामिल हैं। एक तरह जहां शहर के कई रेलवे फाटक पर घंटो जाम लगता है और लोग परेशान एवं हलकान रहते हैं। वही दूसरी तरफ शहर के लगभग अवैध बस एवं ओटो स्टैंड भी शहर में जाम की समस्या को भयानक रूप से उत्त्पन करती है। बीते दिनों पहले जिला प...